Move to Jagran APP

राहुल गांधी का 'राजा' और बिरला का RSS के प्रहलाद से मुकाबला, चुनावी रण में दांव पर है इन टॉप 10 दिग्गजों की साख

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यानी शुक्रवार को 13 राज्‍यों की 88 सीटों पर मतदान हो रहा है। दूसरे चुनावी रण में कई सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है। पढ़िए लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में किन दिग्गजों की साख लगी है दांव पर..

By Jagran News Edited By: Deepti Mishra Published: Thu, 25 Apr 2024 01:13 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2024 07:45 AM (IST)
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में दांव पर है इन दिग्‍गजों की साख।

 चुनाव डेस्‍क, नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण 13 राज्‍यों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। दूसरे चुनावी रण में कई सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में जिन 88 सीटों पर मतदान होना है, उनमें उत्तर प्रदेश की आठ सीट, राजस्थान से 13, मध्य प्रदेश की छह, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की तीन, केरल की 20, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की आठ, पश्चिम बंगाल की की तीन, असम की पांच, जम्मू-कश्‍मीर और त्रिपुरा की एक-एक पर मतदान होना है। मणिपुर की एक सीट पर दूसरे चरण में भी मतदान होना है।

पढ़िए, लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में किन दिग्गजों की साख लगी है दांव पर..

वायनाड: राहुल गांधी के सामने हैं CPI की राजा

केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी दूसरी बार चुनावी जंग में हैं। बता दें कि साल 2019 के आम चुनाव में राहुल ने वायनाड से 4.31 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी। राहुल के सामने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने महिला प्रत्याशी एनी राजा को टिकट दिया है तो भाजपा ने राज्य में पार्टी अध्यक्ष के. सुरेंद्रन पर भरोसा जताया है, जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पीआर कृष्णनकुट्टी को चुनावी मैदान में उतारा है।

कोटा: भाजपा के बिरला Vs आरएसएस के प्रहलाद

कोटा लोकसभा सीट पर भाजपा से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं तो उनके सामने कांग्रेस के टिकट पर प्रहलाद गुंजल मैदान में हैं।  बता दें कि दो बार विधायक रहे गुंजल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे हैं। बिरला से नाराजगी के चलते कट्टर हिंदूवादी पृष्ठभूमि के गुंजल चुनाव की घोषणा के साथ ही भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

मेरठ: 'राम' का है सपा की सुनीता से मुकाबला

मेरठ लोकसभा सीट पर रामायण सीरियल के 'राम' यानी अरुण गोविल भाजपा के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अरुण गोविल के सामने सपा ने सुनीता वर्मा तो बसपा ने देवव्रत कुमार त्यागी को टिकट दिया है। मजेदार बात ये है कि मुस्लिम बहुल सीट होने के बावजूद किसी भी पार्टी ने मुस्लिम चेहरे को नहीं उतारा है। सपा ने इस सीट पर दो बार प्रत्याशी भी बदले।

मथुरा: हेमा मालिनी के सामने हैं कांग्रेस के धनगर

फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी की वजह से मथुरा लोकसभा सीट खासा चर्चित है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी तीसरी चुनावी रण में हैं। वे यहां से दो बार जीतकर संसद पहुंच चुकी हैं। हेमा मालिनी के सामने कांग्रेस ने मुकेश धनगर और बसपा ने सुरेश सिंह को टिकट दिया है।

तिरुवनंतपुरम: शशि थरूर VS राजीव चंद्रशेखर

केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट भी देशभर में खासा चर्चा में है, क्योंकि इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को मैदान में उतारा है।  बता दें कि शशि थरूर 2009 से लगातार यहां से सांसद चुने गए हैं।

गौतमबुद्ध नगर: यहां हैं महेश, महेंद्र और राजेंद्र

उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट की गिनती हॉट सीट में होती है। यहां से भाजपा के टिकट पर केंद्रीय मंत्री और रहे डॉ. महेश शर्मा तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। महेश शर्मा का मुकाबला सपा के डॉ. महेंद्र सिंह नागर और बसपा के राजेंद्र सिंह सोलंकी से है।

बेंगलुरु दक्षिण: तेजस्वी सूर्या Vs सौम्या रेड्डी

बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से भाजपा के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या दूसरी बार चुनावी रण में हैं। तेजस्वी सूर्या ने इस लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद हैं। तेजस्वी सूर्या के सामने कांग्रेस ने सौम्या रेड्डी को टिकट दिया है। सौम्या रेड्डी कर्नाटक के मुजराई और परिवहन मंत्री रामालिंगा रेड्डी की बेटी और जयनगर की पूर्व विधायक हैं। बता दें कि यह सीट 1996 से भाजपा का गढ़ है।

जोधपुर: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत यहां से मैदान में हैं

राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत यहां से तीसरी बार चुनाव में उतरे हैं। उनके सामने बसपा ने मंजू मेघवाल और कांग्रेस ने करण सिंह उचियारड़ा को टिकट दिया है।

1952 से लेकर अब तक के सभी लोकसभा चुनावों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

राजनांदगांव: भूपेश बघेल के सामने हैं भाजपा के संतोष

छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट दूसरे चरण की हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक है। इस सीट से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी संतोष पांडेय और बसपा के देवलाल सिन्हा से है। राजनांदगांव को बघेल का गढ़ माना जाता है।

यह भी पढ़ें - Lok Sabha Election 2024: चुनावी रंग में रंगा ‘मिनी इंडिया’, साढ़े सात हजार फीट की ऊंचाई पर ऐसे हो रहा है प्रचार

पूर्णिया: लाइमलाइट में पप्‍पू यादव; मैदान में  बीमा भारती VS संतोष कुशवाहा भी

पूर्णिया लोकसभा सीट पर एनडीए से संतोष कुशवाहा और राजद से बीमा भारती चुनावी मैदान में हैं। यह सीट निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में लड़ रहे राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की वजह से खासा चर्चा में आ गई है। पप्‍पू यादव यहां न सिर्फ बड़े दलीय प्रत्याशियों को कड़ी चुनौती पेश कर रहे, बल्कि राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खी भी बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें - Lok Sabha Election 2024: वायनाड में किसका पलड़ा भारी? राहुल और एनी की जंग में भाजपा ने खेला अहम दांव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.