Move to Jagran APP

Lok Sabha Election: जनरल के सामने SP-BSP गठबंधन व कांग्रेस की चुनौती, आज होगा मतदान

2014 में रिकॉर्ड मतों से जीतने वाले भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पूर्व सेना प्रमुख जरनल वीके सिंह के सामने एसपी-बीएसपी-आरएलडी का मजबूत गठबंधन और कांग्रेस की उम्मीदवार भी हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 07:10 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 06:20 AM (IST)
Lok Sabha Election: जनरल के सामने SP-BSP गठबंधन व कांग्रेस की चुनौती, आज होगा मतदान
Lok Sabha Election: जनरल के सामने SP-BSP गठबंधन व कांग्रेस की चुनौती, आज होगा मतदान

गाजियाबाद [मनीष शर्मा]। Lok Sabha Chunav 2019: लोकसभा चुनाव-2019 के प्रथम चरण में दिल्ली से सटी उत्तर प्रदेश की वीआइपी सीट बन चुकी गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भी 11 अप्रैल (बृहस्पतिवार) को मतदान होगा। चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को ही कमला नेहरूनगर से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पर रवाना कर दिया गया। बुधवार को ही मतदान पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई और सुरक्षाबलों ने मतदान केंद्र व बूथों को अपने कब्जे में ले लिया। बृहस्पतिवार को जिले के 693 मतदान केंद्रों व 3041 बूथों पर मतदान होगा। जिले के 2787720 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा। इस बार पूरी तरह से मतदान वीवीपैट के जरिए हो रहा है। 47 आदर्श मतदान केंद्र, 301 आदर्श मतदान बूथ व प्रत्येक विधानसभा में एक-एक यानि पांच सखी बूथ बनाए गए हैं। इन सखी बूथों पर महिला कर्मचारियों व महिला सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

loksabha election banner

वर्ष 2014 में मोदी लहर में रिकॉर्ड मतों से जीतने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार पूर्व सेना प्रमुख जरनल वीके सिंह के सामने एसपी-बीएसपी-आरएलडी का मजबूत गठबंधन और कांग्रेस की महिला उम्मीदवार है। 2014 की तुलना में इस बार जनरल की चुनौती थोड़ी कठिन है। लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद और धौलाना विधानसभा क्षेत्रों तक फैले इस निर्वाचन क्षेत्र में 27 लाख मतदाता हैं। गठबंधन और कांग्रेस के सशक्त उम्मीदवारों ने इस बार मुकाबला रोचक बना दिया है। बता दें क लोकसभा चुनाव- 2014 में यहां 23 लाख मतदाता थे, इस बार 27 लाख मतदाता है, इनमें ज्यादातर युवा हैं।

यहां जनरल का मुकाबला राजनीतिक परिवार से होने के साथ एमबीए डिग्री धारक कांग्रेस की डॉली शर्मा (33) और समाजवादी पार्टी के सुरेश बंसल (70) शामिल हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आम मुद्दे साहिबाबाद (9.48 लाख) और गाजियाबाद (4.48 लाख) के मिले जुले शहरी मतदाताओं को प्रभावित कर सकते हैं वहीं, लोनी (4.91 लाख), मुरादनगर (4.43 लाख) और धौलाना (3.94 लाख) विधानसभा क्षेत्र में जाति एक अहम भूमिका निभा सकती है। 

विधानसभा वार मतदाताओं की संख्या
विधानसभा - पुरुष - महिला - सर्विस मतदाता - कुल
लोनी - 275753 - 215298 - 306 - 491073
मुरादनगर - 240265 - 202903 - 902 - 443190
साहिबाबाद - 538664 - 420085 - 537 - 948785
गाजियाबाद - 248771 - 199311 - 207 - 448097
मोदीनगर - 184476 - 157492 - 894 - 342002
धौलाना आंशिक - 64006 - 50565 - 00 - 114573
कुल - 1551935 - 1235654 - 2846 - 2787720
 
यह है जिले के मतदान केंद्रों की स्थिति
विधानसभा - मतदान केंद्र - पोलिंग बूथ
लोनी - 132 - 498
मुरादनगर - 135 - 496
साहिबाबाद - 168 - 1031
गाजियाबाद - 93 - 487
मोदीनगर - 129 - 404
धौलाना आंशिक - 36 - 125
कुल - 693 - 3041
 

वोटर आइडी नहीं है तो नो टेंशन
यदि आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज है और आपके पास वोटर आईकार्ड नहीं तो चिंता की बात नहीं है। आप वोट डालने से वंचित नहीं रह पाएंगे। निर्वाचन आयोग ने वोटर कार्ड से अलग 11 विकल्प जारी किए हैं, जिनके आधार पर आप वोट डाल सकते हैं।
 
ये है निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विकल्प
1- अाधार कार्ड
2- पैन कार्ड
3- पासपोर्ट
4- ड्राइविंग लाइसेंस
5- केंद्र/राज्य सरकार/राज्य सरकार एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियाें से जारी फोटोयुक्त सेवा कार्ड
6- बैंक-डाकघर से जारी फोटो युक्त पासबुक
7- राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अधीन भारत के महापंजीयक से जारी स्मार्ट कार्ड
8- मनरेगा जॉब कार्ड
9- श्रम मंत्रालय की योजना के अधीन जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
10- फोटो सहित पेंशन दस्तावेज
11- एमपी, एमएलए व एमएलसी को जारी शासकीय पहचानपत्र
 

सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा मतदान
मतदान बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगा। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। यदि छह बजे से तक आप लाइन में लगे हैं तो मतदान समाप्त होने के बाद भी आपको वोट डालने का मौका दिया जाएगा।
 

कंट्रोल रूम में कर सकते हैं शिकायत
यदि मतदान के दौरान आपको किसी प्रकार की समस्या आती है या आप आचार संहिता का किसी प्रकार से उल्लंघन होते हुए देखते हैं तो प्रशासन द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम में शिकायत की जा सकती है। इसके लिए प्रशासन द्वारा 0120-2826033, 0120-2826055 व टोल फ्री नंबर 1950 जारी किया गया है। इसके अलावा अाप अपनी शिकायत निर्वाचन विभाग द्वारा जारी एप सी-विजिल पर भी कर सकते हैं।
 
मतदान केंद्रों पर प्रशासन ने दी सुविधा
प्रशासन द्वारा जिले के सभी मतदान केंद्रों पर वोटरों के लिए विभिन्न सुविधाएं की हैं। मजिस्ट्रेटों द्वारा तीन बार भ्रमण कर इन सुविधाओं की जांच कर ली गई है। मतदान केंद्र पर छाया, पेयजल, बिजली, कुर्सी, हवा, शौचालय, फर्नीचर, साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्था की गई है।
 
मशीन में आई खराबी तो तत्काल बदलेगी
मतदान के दौरान यदि किसी ईवीएम या वीवी पैट में किसी तरह की कोई तकनीकी खराबी आती है तो उसे तत्काल बदला जाएगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा रिजर्व में मशीन रखी गई हैं और मास्टर ट्रेनरों की तैनाती की गई है। मशीन बदलने के लिए प्रशासन द्वारा रिजर्व ईवीएम मूवमेंट प्लान तैयार किया गया है। जिन वाहनों में मशीन रहेंगी उन वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है।
 
9027 दिव्यांग मतदाता करेंगे वोटिंग
जिले में 9027 दिव्यांग मतदाता हैं। इनके लिए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है। दिव्यांग वोटरों के लिए हर मतदान केंद्र व बूथ पर रैंप बनाया गया है। यहां दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को व्हील चेयर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही उनकी मदद के लिए वॉलियंटर्स की तैनाती भी की जाएगी। प्रशासन ने दिव्यांग मतदाताओं वाले बूथ चिह्नित कर लिए हैं।
 
हर बूथ पर लगाई जाएगी वीवीपैट
इस बार हर बूथ पर कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपैट एम-3 एक साथ लगाई जाएंगी। एम-3 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके अंदर ऑटोमेटिक सिस्टम है। मतदान शुरू होने के समय के साथ समाप्ति का समय इसमें प्रदर्शित होगा और तय समय के बाद मशीन अपने आप बंद हो जाएगी। इसका समय 24 घंटे निर्धारित किया गया है, इसके बाद मतदान अपने आप बंद हो जाएगा। किसी उम्मीदवार को मत देने के बाद सात से आठ सेकेंड तक वीवीपैट की डिस्प्ले पर संबंधित पार्टी और उसका क्रम संख्या प्रदर्शित होगा और इसके बाद उसकी पर्ची अपने आप कटकर मशीन के बॉक्स में गिर जाएगी।
 
मतदान केंद्र से 100 मीटर दूरी तक जा सकेंगे वाहन
निर्वाचन आयोग ने इस बार मतदाताओं को सुविधा दी है। इस बार वोटर अपने वाहनों को मतदान केंद्र तक ले जा सकेंगे। वाेटरों के लिए किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं होगी। वाहन मतदान केंद्र से 100 मीटर दूरी तक ही ले जा सकेंगे। 100 मीटर दूरी पर वाहन पार्क कर पैदल जाना होगा। मतदाओं को ढोने वाले वाहनों पर पुलिस-प्रशासन की खासी निगाह रहेगी।
 
किसी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक वस्तु नहीं जा सकेगी मतदान केंद्र में
मतदान केंद्र में किसी प्रकार की भी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु व शस्त्र नहीं जा सकेगा। निर्वाचन केंद्र में कैमरा, मोबाइल समेत अन्य उपकरण निषेध रहेंगे।
 
राजनीतिक दल- भाजपा
नाम : वीके सिंह
उम्र - 67


शिक्षा : मास्टर इन स्ट्रैटजिक स्टडीज अमरीका
व्यवसाय : भारतीय थल सेनाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त
सामाजिक क्षेत्र में अनुभव : सेना से रिटायर होने के बाद अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़े और 2014 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ संसद में पहुंचे। इसके बाद उन्हें विदेश राज्यमंत्री बनाया गया।
राजनीतिक क्षेत्र में अनुभव : पांच साल
राजनीतिक बैकग्राउंड : गाजियाबाद के सांसद हैं। वर्ष 2014 में चुनाव में देश की दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की।
आपराधिक इतिहास : दिल्ली की अदालत में बाबा रामदेव के आंदोलन से संबंधित मामले चल रहे हैं, फिलहाल किसी का भी निस्तारण नहीं हुआ है।
 
राजनीतिक दल - कांग्रेस
नाम : डॉली शर्मा
उम्र : 34


शिक्षा : एमबीए
व्यवसाय : ऑनलाइन व्यापार
सामाजिक क्षेत्र में अनुभव : काफी समय से राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। पूर्व में मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं। कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी हुई हैं।
राजनीतिक क्षेत्र में अनुभव : नवंबर 2017 में कांग्रेस के टिकट मेयर का चुनाव लड़ सुर्खियों में आई थी। इसके बाद अब कांग्रेस से लोकसभा की प्रत्याशी हैं।
राजनीतिक बैकग्राउंड : डॉली के पिता नरेंद्र भारद्वाज पुराने कांग्रेसी हैं। इसके साथ डॉली को भी कांग्रेस में काफी समय हो चुका है।
आपराधिक इतिहास : नहीं है
 
राजनीतिक दल - सपा
नाम : सुरेश बंसल
उम्र : 76


शिक्षा : एमएससी
व्यवसाय : कारोबार
सामाजिक क्षेत्र में अनुभव : पिछले 43 वर्ष से विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हैं। किसी न किसी माध्यम से लोगों से जुड़े रहते हैं।
राजनीतिक क्षेत्र में अनुभव : 40 साल से अधिक समय से राजनीति में हैं। 1971 से 1993 तक लगातार नगर पालिका दादरी के चेयरमैन रहे। इसके बाद 2012 से 2017 तक शहर सीट से विधायक रहे।
राजनीतिक बैकग्राउंड : 2012 बसपा से चुनाव लड़ विधायक बने, वर्ष 2017 में चुनाव हार गए। लोकसभा चुनाव में गठबंधन से सपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है।
आपराधिक इतिहास : नहीं है
 

ये लोग भी हैं चुनाव मैदान में
अशोक शर्मा - सुभाषवादी भारतीय समाज पार्टी - रोबोट
दिव्य योग माया सरस्वती - राष्ट्रीय भारतीय जन जन पार्टी - कलर ट्रे और ब्रुश
मोहन लाल - रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ए - सिलाई मशीन
राकेश सूरी - राइट टू रिकॉल पार्टी - बैटरी टॉर्च
मोहम्मद सलीम अहमद - सबसे अच्छी पार्टी - रूम कूलर
सुनील नायर - राष्ट्रीय लोक सर्वाधिकार पार्टी - हीरा
सेवाराम कसाना - प्रगतिशील समाजवादी पार्टी - चाबी
अमित शर्मा - निर्दलीय - पानी का जहाज
 

गोविंदपुरम मंडी में बनाया गया स्ट्रांग रूम
ईवीएम व वीवीपैट रखने के लिए गोविंदपुरम मंडी में प्रशासन द्वारा स्ट्रांग रूम बनाया गया है। मतदान के बाद सभी पोलिंग पार्टियां मशीनों को गोविंदपुरम मंडी में बने स्ट्रांग रूम में जमा कराएंगे। इसके बाद मतगणना के दिन तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मशीनें इसी स्ट्रांग रूम में जमा रहेंगी।

 दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.