Move to Jagran APP

दिल्ली में कांग्रेस से AAP के गठबंधन पर बोले गोपाल राय- अब बहुत देर हो चुकी है

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन का समय अब निकल गया है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 08:19 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 08:19 PM (IST)
दिल्ली में कांग्रेस से AAP के गठबंधन पर बोले गोपाल राय- अब बहुत देर हो चुकी है
दिल्ली में कांग्रेस से AAP के गठबंधन पर बोले गोपाल राय- अब बहुत देर हो चुकी है

नई दिल्ली, प्रेट्र। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन का समय अब निकल गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि 'आप' दिल्ली में अपना चुनावी एजेंडा तय कर चुकी है और पार्टी पूर्ण राज्य के दर्ज के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।

loksabha election banner

गोपाल राय ने आरोप लगाया कि दिल्ली में कांग्रेस भाजपा को चुनाव जीतने में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को रोकने के लिए हरियाणा में कांग्रेस को गठबंधन करने का ऑफर दिया है। इसका फैसला अब कांग्रेस को ही लेना है। पीसी चाको के ऑडियो टेप पर प्रतिक्रिया देते हुए गोपाल राय ने कहा कि गठबंधन के मुद्दे पर जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया गया है।

इससे पहले बुधवार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र में सत्तसीन भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए हम हरियाणा में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने को तैयार हैं। बावजूद इसके अरविंद केजरीवाल ने साफ किया कि दिल्ली में AAP अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

बता दें कि सोमवार को आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से भी मुलाकात की थी । सूत्रों के मुताबिक, भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस पर महागठबंधन के सहयोगी राजनीतिक दलों द्वारा दिल्ली में आप के साथ गठबंधन करने के लिए लगातार दबाव डाला जा रहा है।

बेशक, कांग्रेस इसके लिए कतई तैयार नहीं है। पिछले हफ्ते राहुल गांधी के साथ हुई बैठक में प्रदेश इकाई ने एक मत से गठबंधन के लिए इंकार भी कर दिया था और राहुल ने भी इस पर अपनी सहमति जता दी थी। लेकिन शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित की सोनिया गांधी के साथ हुई करीब पौने घंटे की मुलाकात ने एक बार फिर से गठबंधन के कयासों को हवा दे दी है। कहा जा रहा है कि इस मुद्दे पर दोबारा चर्चा शुरू हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.