Move to Jagran APP

राहुल की 'शक्ति' से चुना जाएगा दिल्ली कांग्रेस का नया चीफ, जानें- MP-राजस्थान से लिंक

दिल्ली से पूर्व यही प्रक्रिया मध्य प्रदेश एवं राजस्थान का मुख्यमंत्री चुनने के लिए अपनाई गई थी। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक मूल्यों पर सटीक बैठती है।

By Edited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 10:37 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 09:49 AM (IST)
राहुल की 'शक्ति' से चुना जाएगा दिल्ली कांग्रेस का नया चीफ, जानें- MP-राजस्थान से लिंक
राहुल की 'शक्ति' से चुना जाएगा दिल्ली कांग्रेस का नया चीफ, जानें- MP-राजस्थान से लिंक

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली का नया मुखिया चुनने के लिए कांग्रेस ने अब मध्य प्रदेश व राजस्थान का फॉर्मूला अपनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे 'शक्ति एप' के जरिये प्रदेश भर के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की राय ली जा रही है। यह रायशुमारी 48 घंटे तक चलने की संभावना है। करीब छह माह पूर्व बनाए गए इस एप के जरिये प्रदेश के तकरीबन 50 हजार पार्टी कार्यकर्ता एवं नेता जुडे़ हुए हैं।

loksabha election banner

हाईकमान के निर्देश पर रायशुमारी के लिए इन सभी को फोन किया जा रहा है। पहले सभी को ऐसा फोन आने का संदेश भेजा जा रहा है और बाद में फोन किया जा रहा है। सभी से पूछा जा रहा है कि आप किसे प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। मंगलवार को शुरू की गई रायशुमारी की यह प्रक्रिया बुधवार रात तक पूरी कर ली जाएगी।

दिल्ली से पूर्व यही प्रक्रिया पिछले दिनों मध्य प्रदेश एवं राजस्थान का मुख्यमंत्री चुनने के लिए अपनाई गई थी। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक मूल्यों पर सटीक बैठती है। बेशक नए अध्यक्ष की दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष योगानंद शास्त्री ही सबसे आगे चल रहे हों, लेकिन अगर पार्टी कार्यकर्ता पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल, महाबल मिश्रा, पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली, हारून युसूफ या पूर्व विधायक देवेंद्र यादव में से किसी को इस पद पर देखना चाहते हों तो वह भी सामने आ जाए।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस रायशुमारी में जिस भी नाम पर सर्वाधिक सहमति होगी, उसी को प्रदेश की कमान सौंप दी जाएगी। बुधवार शाम या बृहस्पतिवार की सुबह हाईकमान दिल्ली के कुछ आला नेताओं को भी विचार विमर्श के लिए बुला सकते हैं। पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको की माने तो नए अध्यक्ष का फैसला बृहस्पतिवार को हो सकता है। इसका एक कारण यह भी है कि राहुल गांधी शुक्रवार को दुबई के लिए रवाना हो रहे हैं। लेकिन इस बीच एक चर्चा यह भी है कि चूंकि इस समय शुभ कार्यो के निषिद्ध माना जाने वाला मलमास चल रहा है, लिहाजा अध्यक्ष के नए नाम की घोषणा मकर संक्रांति पर या उसके आसपास भी हो सकती है।

शक्ति एप द्वारा भेजा जा रहा संदेश प्रिय

आप अपनी लोकसभा पश्चिमी दिल्ली में शक्ति एप के महत्वपूर्ण कार्यकर्ता हैं। आपको शीघ्र ही अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी से दिल्ली प्रदेश के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण कॉल आएगी। कृपया कॉल का उत्तर देकर, उसमें दिए गए निर्देशों का पालन कर अपना सुझाव पार्टी से साझा करने की कृपा करें। धन्यवाद शक्ति टीम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.