Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: दिल्ली के मतदाता जरूर पढ़ें यह खबर

12 मई को छठे चरण में दिल्ली की सातों (नई दिल्ली पूर्वी दिल्ली दक्षिण दिल्ली पश्चिमी दिल्ली चांदनी चौक उत्तर पूर्व दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली) लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 10:27 AM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 02:03 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: दिल्ली के मतदाता जरूर पढ़ें यह खबर
Lok Sabha Election 2019: दिल्ली के मतदाता जरूर पढ़ें यह खबर

नई दिल्ली, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 - चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान की तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग ने 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों चुनाव में कराने का फैसला किया है। सातों चरण के मतदान के बाद 23 मई को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुये बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिये 11 अप्रैल को होने वाले मतदान की अधिसूचना 18 मार्च को जारी की जाएगी। 12 मई को छठे चरण में दिल्ली की सातों (नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पूर्व दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली) लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा।

loksabha election banner

वहीं, दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह पत्रकार वार्ता  सोमवार दोपहर पत्रकार वार्ता कर दिल्ली में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 12 मई को चुनाव के लिए हमारी तैयारी पूरी है। 7 लोकसभा में एक साथ चुनाव के लिए 16 अप्रैल नॉमिनेशन के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा, जबकि 23 मई अंतिम दिन है। 

यह भी कहा

  • 1 जनवरी 2019 तक 18 साल पूरे कर चुके युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है
  • 18 साल के युवाओं से तकरीबन 1 लाख फॉर्म अभी तक मिले हैं 
  • वोटर हेल्पलाइन एप्प से अप्लाई किया जा सकता है।
  • दिल्ली में अगर कोई एनरोल नहीं हुआ उन्हें अप्लाई करना चाहिए
  • वोटर आईडी जिसके पास है वो अपना नाम भी चेक कर ले
  • 2014 में मत फीसद 65.05 था, इस बार उम्मीद है कि यह बढ़ेगा
  • मनिका बत्रा हमारी ब्रांड अम्बेसडर हैं
  • 18 जनवरी तक 13695291 वोटर हैं, अभी इसमें और जुड़ सकते हैं।
  • जानकारी के मुताबिक, फिलहाल 13998141 करोड़ है अभी तक 90,000 फॉर्म अभी ऐड होने हैं।
  • लोग फॉर्म 6 तुरंत भरे तो 23 अप्रैल तक भी नए वोट बन सकते हैं। इसके बाद रोल फ्रीज हो जाएगा। 
  • 124 लोकेशन में 10 से ज्यादा पोलिंग बूथ हैं।
  • सभी लोकेशन की फिजिकल वेरिफिकेशन करा ली गई है
  • पीने का पानी शौचालय फर्नीचर की व्यवस्था करा ली गई है
  • वीमेन बूथ भी रहेंगे।
  • 425 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन हैं
  • दिल्ली में 7661680 पुरुष वोटर हैं, जबिक 6235814 महिला मतदाता हैं, वहीं 647 थर्ड जेंडर हैं।
  • 18-19 उम्र के 155000 से ज्यादा वोटर हैं।
  • हम फ़ोटो इलेक्टोरल रोल पब्लिश करेंगे
  • वोटर आईडी के इलावा एक फ़ोटो आइडेंटिफिकेशन कार्ड जरूरी है
  • सोशल मीडिया के विज्ञापन पर भी नज़र रहेगी हमने एक्सपर्ट रखे हैं
  • 40 लाख से 70 लाख लोकसभा उम्मीदवार खर्च कर सकता है।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में दक्षिण दिल्ली से भाजपा के रमेश बिधूड़ी, उत्तर दिल्ली से प्रवेश वर्मा, नई दिल्ली मीनाक्षी लेखी, उत्तर पूर्व दिल्ली से मनोज तिवारी, चांदनी चौक से हर्षवर्धन, पूर्वी दिल्ली से महेश गिरी तथा उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज ने जीत दर्ज की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.