Move to Jagran APP

Lok Sabha Elections 2019: ओडिशा में सभी लोकसभा सीट जीतेगा बीजद: नवीन पटनायक

Naveen Patnaik. सीएम नवीन पटनायक ने कहा है कि ओडिशा में बीजू जनता दल सभी लोकसभा सीट में विजय हासिल करेगा।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 02:42 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 02:42 PM (IST)
Lok Sabha Elections 2019: ओडिशा में सभी लोकसभा सीट जीतेगा बीजद: नवीन पटनायक
Lok Sabha Elections 2019: ओडिशा में सभी लोकसभा सीट जीतेगा बीजद: नवीन पटनायक

जासं, भुवनेश्वर। केंद्र में किसी भी राष्ट्रीय पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार बनने में ओडिशा का अहम योगदान होगा। ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) सभी 21 लोकसभा सीट में से 21 लोकसभा सीट में विजय हासिल करेगा। यह बात रविवार को नयागड़ जिला से बीजू जनता दल के लिए चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री तथा बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने कही है। इस सभा में लगभग 50 हजार कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा था।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभा पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजू जनता दल ने महिलाओं के लिए चुनाव में 33 फीसद सीट का आरक्षण दिया है। मिशन शक्ति के जरिए हमने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया है। महिलाओं का विकास होने से देश का विकास होगा। हमारी सरकार द्वारा शुरू की गई कालिया योजना को कोई नहीं रोक पाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्र राज्य की मान्यता के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। स्वतंत्र राज्य की मान्यता के लिए हमने हमारी लड़ाई जारी रहेगी। विशेष राज्य मिलने के बाद ओडिशा का विकास होगा। रेलवे से ओडिशा को सबसे अधिक लाभ केंद्र को मिल रहा है। ओडिशा से 20 हजार करोड़ रुपया केंद्र को मिल रहा है। कोयला से हजारों करोड़ रुपया केंद्र सरकार को मिलता है। छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार ने महानदी का पानी बंद किया। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार को सहयोग किया है। बीजद ओडिशा के लोगों का दल है। साढ़े चार करोड़ लोगों का दल है बीजू जनता दल।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.