Move to Jagran APP

Lok sabha Election 2019: राजनीतिक गलियारे में चर्चा, प.ओडिशा से चुनाव लड़ सकते हैं नवीन

Lok sabha Election 2019 मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस बार बीजेपुर बलांगीर बरगढ़ या रेढाखोल विधानसभा सीट में से किसी एक से चुनाव लड़ सकते हैं।

By BabitaEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 10:13 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 10:13 AM (IST)
Lok sabha Election 2019: राजनीतिक गलियारे में चर्चा, प.ओडिशा से चुनाव लड़ सकते हैं नवीन
Lok sabha Election 2019: राजनीतिक गलियारे में चर्चा, प.ओडिशा से चुनाव लड़ सकते हैं नवीन

भुवनेश्वर, जेएनएन। Lok sabha Election 2019 बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष सह राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस बार पश्चिम ओडिशा से चुनाव लड़ सकते हैं। इसे लेकर राजनीतिक गलियारे में जोरदार चर्चा है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी चर्चा को विराम नहीं दिया है। कहा है कि पश्चिम ओडिशा से चुनाव लड़ने के लिए वहां के नेता मुझसे अनुरोध किए हैं। उनके प्रस्ताव पर मैं गंभीरता से विचार कर रहा हूं। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद बीजद प्रमुख के पश्चिम ओडिशा से चुनाव लड़ने की संभावना बढ़ गई है।

loksabha election banner

इस संबंध में बीजद के वरिष्ठ नेता तथा राज्यसभा सांसद प्रसन्न आचार्य ने बताया कि पश्चिम ओडिशा से दल के सभी सांसद, विधायक एवं नेताओं के साथ अनेक किसान, बुद्धिजीवी वर्ग, साहित्यकारों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है। लोगों ने मुख्यमंत्री से पश्चिम ओडिशा की किसी भी सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। चर्चा है कि बीजद प्रमुख बीजेपुर, बलांगीर, बरगढ़ या रेढाखोल विधानसभा सीट में से किसी एक से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, रविवार को पश्चिम ओडिशा के बीजद सांसद, विधायक एवं बड़ी संख्या में छात्र व युवा नेताओं ने नवीन निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री से क्षेत्र की किसी सीट से ही चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है। इन लोगों के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने गंभीरतापूर्वक विचार करने का भरोसा दिया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2000 से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक गंजाम जिला के हिंजली विधानसभा सीट से लगातार चुनाव लड़ते आ रहे हैं। इस बार पश्चिम ओडिशा पर भाजपा एवं कांग्रेस दोनों पार्टी नजर गड़ाए हुए हैं ऐसे में भाजपा एवं कांग्रेस की स्थिति को कमजोर करने के लिए नवीन पटनायक को पश्चिम ओडिशा से चुनाव लड़ाने के लिए बीजद नेता प्रयास कर रहे हैं। 

भुवनेश्वर से जनार्दन कांग्रेस माकपा के साझा प्रत्याशी

वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता जनार्दन पति को भुवनेश्वर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और झारखंड मुक्ति मोर्चा से साझा उम्मीदवार घोषित किया है। लोकसभा चुनाव में सीटों पर समझौते के तहत भुवनेश्वर लोकसभा क्षेत्र से जनार्दन पति को उम्मीदवार घोषित किया गया। वह कांग्रेस व झामुमो समर्थित प्रत्याशी होंगे। भुवनेश्वर लोकसभा से साझा उम्मीदवार घोषित होने के बाद माकपा के राज्य सचिव रहे चुके जनार्दन पति ने कहा कि  मोदी सरकार जनता की कसौटियों पर खरी नहीं उतरी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.