Move to Jagran APP

Jharkhand Lok Sabha Election 2019: चुनाव में आमने-सामने रहे गठबंधन और मोदी

Jharkhand Lok Sabha Election 2019. 2014 चुनाव में भाजपा ने झारखंड की 14 में 12 सीटें अपने नाम की थीं। इस बार हालात में बदलाव यह है कि तब महागठबंधन नहीं था इस बार है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 09:39 AM (IST)Updated: Mon, 20 May 2019 04:10 PM (IST)
Jharkhand Lok Sabha Election 2019: चुनाव में आमने-सामने रहे गठबंधन और मोदी
Jharkhand Lok Sabha Election 2019: चुनाव में आमने-सामने रहे गठबंधन और मोदी

रांची, [प्रदीप कुमार शुक्ल]। Jharkhand Lok Sabha Election 2019 -  यदि महासमर का आखिरी द्वार तोड़ने में मोदी सेना कामयाब हुई तो झारखंड में 2014 का इतिहास दोहरा सकता है। भाजपा के लिए यही चरण सबसे कठिन था। तीन में से दो सीटें दुमका और राजमहल झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास हैं और गोड्डा में भाजपा महागठबंधन से झाविमो के प्रत्याशी के सामने कड़े मुकाबले में फंसी दिख रही है।

loksabha election banner

झारखंड में चुनावी महासमर रामायण, महाभारत के युद्ध के अंदाज में लड़ा गया। पात्र भी मिलते जुलते। भाजपा की ओर से राम, लक्ष्मण थे तो सुदर्शन, अर्जुन भी। रघुवर भी मोर्च पर डटे थे। जाहिर है कि ऐसे योद्धाओं के खिलाफ महागठबंधन बना और बड़े सूरमाओं ने हाथ मिलाया। झारखंड की राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले शिबू सोरेन ने बखूबी लड़ाई लड़ी है।

पिछले चुनावों का परिणाम जनता को पता है। उससे कितना इतर यह परिणाम होगा अब बस इसकी उत्कंठा है। 23 मई के जनादेश का इंतजार है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने झारखंड की 14 में 12 सीटें अपने नाम की थीं। इस बार हालात में बदलाव यह है कि तब महागठबंधन नहीं था, इस बार है। तब मोदी लहर थी, इस बार मोदी का काम है। मतलब, एकजुटता महागठबंधन की ताकत तो भाजपा की ताकत मोदी। झारखंड में पूरा चुनाव मोदी के नाम पर ही लड़ा गया। अब छह माह में विधानसभा चुनाव होने हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.