Election Nomination: चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने पति वाले कॉलम में लिख दिया पिता का नाम
आंध्रप्रदेश में नामांकन भरने गए नायडू और लोकेश के पत्र में हुई गड़बड़ी। दोनों ने अपने पिता के नाम का उल्लेख पति वाले कॉलम में किया।
अमरावती, जेएनएन। Loksabha Election 2019 लोकसभा चुनाव के लिए आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और बेटे नारा लोकेश ने शनिवार को अपना नामांकन भरा। लेकिन आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और आईटी मंत्री नारा लोकेश के दाखिल किए गए नामंकन में एक भारी गलती निकल कर सामने आइ। जब से इस गलती की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, तभी से ही लोग इसका खूब मजाक बना रहे हैं।
आखिर हुआ क्या?
नामांकन भरने गए नायडू और लोकेश के पत्र में एक दिलचस्प बात सामने निकल कर आइ, वो ये की दोनों ने ही अपने पिता के नाम का उल्लेख पति के नाम के लिए किया था। यानी की पिता का नाम पति के कॉलम में लिखा गया।
नामांकन भरने गए आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने अपनी कुल संपत्ति का भी ब्योरा दिया। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी 373 करोड़ रु की संपत्ति बताई। बता दे कि नारा लोकेश ने अमरावती में मंगलगिरी विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल किया।
हलफनामे के अनुसार, लोकेश के नाम पर 253.6 करोड़ रु की संपत्ति। उनकी पत्नी एन ब्राह्मणी के पास 14.4 करोड़ और बेटे एन देववंश के पास 3.8 करोड़ की संपत्ति बताई गई। इसके अलावा, लोकेश के पास 66.7 करोड़ की अचल संपत्ति है। जबकि उनकी पत्नी के पास 18.7 करोड़ रुपये और देववंश के पास 16.1 करोड़ रु की अचल संपत्ति है।
दंपति ने रुपये में देनदारियों का भी जिर्क किया। वहीं उन्होंने बताया कि किसी भी पुलिस स्टेशन या अदालत में उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज या लंबित नहीं है।
हलफनामे में यह भी कहा गया है कि मंत्री के पास तीन कारें हैं जिनमें एक फोर्ड फिएस्टा और दो टोयोटा फॉर्च्यूनर शामिल हैं। नारा लोकेश ने 22 मार्च को मंगलागिरी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया था।
बता दें कि आंध्र प्रदेश, जिसमें 25 लोकसभा सीटें हैं। वहां 11 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा। लोकसभा चुनाव 2019 सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच होंगे। परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे।