Move to Jagran APP

Loksabha Elections 2019 : गोरखपुर मंडल को आज मथेंगे अमित शाह, प्रियंका व राहुल गांधी

भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को गोरखपुर मंडल में चुनावी माहौल बनाएंगे।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Thu, 16 May 2019 10:06 AM (IST)Updated: Thu, 16 May 2019 11:01 AM (IST)
Loksabha Elections 2019 : गोरखपुर मंडल को आज मथेंगे अमित शाह, प्रियंका व राहुल गांधी
Loksabha Elections 2019 : गोरखपुर मंडल को आज मथेंगे अमित शाह, प्रियंका व राहुल गांधी

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को गोरखपुर मंडल में चुनावी माहौल बनाएंगे। अमित शाह गोरखपुर में रोड शो और देवरिया व महराजगंज में सभा करेंगे। प्रियंका गांधी महराजगंज तो राहुल गांधी कुशीनगर में सभा करेंगे।

loksabha election banner

अमित शाह गोरखपुर में रोड शो करेंगे। इसके अलावा वह महराजगंज के नौतनवा के छपवा बाईपास पर स्थित गाडसन ग्राउंड में पार्टी प्रत्याशी पंकज चौधरी के पक्ष में जनसभा करेंगे। वह जीआइसी देवरिया के मैदान में देवरिया संसदीय सीट के प्रत्याशी डा.रमापति राम त्रिपाठी के पक्ष में भी जनसभा को संबोधित किया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा आज

कुशीनगर के रामकोला विधानसभा क्षेत्र के मथौली बाजार स्थित किसान इंटर कालेज के खेल मैदान में गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी प्रत्याशी आरपीएन सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी समशेर मल्ल ने दी।

प्रियंका गांधी आज महराजगंज में

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को दोपहर एक बजे से पार्टी प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के समर्थन में नगर के जीएसवीएस इंटर कालेज में जनसभा करेंगी। यह जानकारी स्‍वयं सुप्रिया श्रीनेत ने एक प्रेस विज्ञप्‍ति के माध्‍यम से दी है।

प्रियंका 17 को पडरौना में रोड शो करेंगी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रियंका वाड्रा शुक्रवार को पडरौना में कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह के समर्थन में दोपहर दो बजे के बाद रोड शो करेंगी। दिन में दो बजे वे हेलीकाप्टर से उदित नारायण डिग्री कालेज परिसर हेलीपैड पहुंचेंगी। यहां से सीधे कांग्रेस प्रत्याशी के घर राज दरबार जाएंगी। यहां कुछ समय रुकने के बाद वे यहीं से रोड शो शुरू होगा। इस दौरान कोतवाली के सामने वे एक संक्षिप्त नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करेंगी। इसके बाद वे बाई रोड कुशीनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और हेलीकाप्टर से वापस लौट जाएंगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.