Loksabha Election 2019 : कानपुर में स्टार वार, आ रहे हैं राहुल, ज्योतिरादित्य, अखिलेश और मायावती
कानपुर व अकबरपुर में माहौल बनाने और ताकत झोंकने की तैयारी में जुटे सभी राजनीतिक दल।
By AbhishekEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 06:57 PM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 09:35 AM (IST)
कानपुर, जेएनएन। उम्मीदों का आसमान ताक रहे सभी राजनीतिक दल बुधवार को सितारों से कानपुर व अकबरपुर संसदीय क्षेत्र की जमीन सजाने जा रहे हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सपा मुखिया अखिलेश यादव, केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी आ रहे हैं। अकबरपुर के रमईपुर में बसपा प्रमुख मायावती जनसभा करेंगी।
मैदान में तमाम चुनौतियां होने के बावजूद इस बार लोकसभा चुनाव का माहौल तुलनात्मक रूप से नजर नहीं आ रहा है। भाजपा तो लगातार किसी न किसी स्टार प्रचारक के कार्यक्रम कराती रही लेकिन कांग्रेस, सपा और बसपा अबतक शांत ही रही हैं। इन प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए कोई बड़ा चेहरा नहीं आया। हां, कांग्रेस ने एक कदम जरूर बढ़ाया। पिछले दिनों पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रोड शो किया। अब बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बृजेंद्र स्वरूप पार्क में दोपहर 3 बजे जनसभा करने आ रहे हैं। उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे।
सपा की पहली बड़ी जनसभा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जीआइसी मैदान में दोपहर 12.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। सपा की यह पहली बड़ी जनसभा होने जा रही है। अकबरपुर से मैदान में गठबंधन प्रत्याशी के लिए भी अब तक कोई बड़ा प्रचार कार्यक्रम नहीं हुआ है। पहली जनसभा करने के लिए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती दोपहर एक बजे रमईपुर आ रही हैं।
भोजपुर स्टार मनोज तिवारी करेंगे रोड शो
भाजपा के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी अकबरपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी के लिए सुबह 11 बजे मोतीझील से रोड शो शुरू करेंगे, जबकि शाम छह बजे कानपुर प्रत्याशी के लिए किदवई नगर चौराहे पर नुक्कड़ सभा करेंगे।
उद्यमियों-व्यापारियों के बीच होंगे पियूष गोयल
केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल भी बुधवार को कानपुर आ रहे हैं। वह शाम 6 बजे लाजपत भवन में अखिल भारतीय वैश्य महापरिषद की गोष्ठी को संबोधित करेंगे। इस गोष्ठी में शहर के उद्यमी और व्यापारी शामिल होंगे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें