Move to Jagran APP

पीएम का मुकाबला करने की प्रियंका में हिम्मत नहीं: सुल्तानपुर में बोलीं मेनका गांधी

लखनऊ से सड़क मार्ग के जरिये केंद्रीय महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी पहुंची सुल्तानपुर।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 30 Mar 2019 12:06 PM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2019 02:21 PM (IST)
पीएम का मुकाबला करने की प्रियंका में हिम्मत नहीं: सुल्तानपुर में बोलीं मेनका गांधी
पीएम का मुकाबला करने की प्रियंका में हिम्मत नहीं: सुल्तानपुर में बोलीं मेनका गांधी

सुल्तानपुर, (धर्मेंद्र मिश्रा)। केंद्रीय महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी सुल्तानपुर से लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद आज (शनिवार) पहली बार जिले में दस्तक देंने पहुंची। लखनऊ से सड़क मार्ग के जरिये वह जिले में पहुंची। भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व आमजनों से रूबरू हुईं। यहां मेनका गांधी ने ने प्रियंका गांधी के बनारस से चुनाव लड़ने के बयान पर करारा जवाब दिया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का सामना नहीं कर पाएंगी प्रियंका। भले ही कुछ कहें। उनमें पीएम का मुकाबला करने की हिम्मत नहीं है। इसलिए बनारस से प्रियंका चुनाव नहीं लड़ेंगी। ऐसा बावर्ची हो जो सभी को समय से भोजन कराए। आपकी सांसद अच्छी हो, न्याय करे तो सड़क, अस्पताल सब बनते हैं। मैं न्याय का ताला खोलने आई हूं।

महज 23 साल में विधवा हुई, तब जन सेवा और जीव जंतु सेवा में लग गई 
मेनका गांधी ने अपना परिचय संजय गांधी की पत्नी के तौर पर देते हुए कहा कि संजय गांधी के दिल में देश से पहले अमेठी और सुल्तानपुर था। जब मैं विधवा हुई महज 23 साल की थी और मेरा बेटा 100 दिन का था। तक मैंने सोचा क्या करूं। तब जन सेवा और जीव जंतु की सेवा को ध्येय बनाने के बारे में सोंचा। मैं पीलीभीत से सात बार अपने इन्हीं कामों के बदौलत जीती। कोई भी मेरे पास आकर निराश होकर नहीं लौटा।पीलीभीत के गरीब मजदूरी करने जा रहे थे। कुछ दिन पहले की बात है। टीटी ने उनके पैसे चोरी कर लिए। कुल 950 रुपये चोरी हुए थे। यह उन गरीबों के लिए बड़ी बात थी। मैंने कार्रवाई कराई। उनका पैसा वापस कराया। कैंसर पीड़ित और गरीबों की मदद करनी है।

 

मोदी सरकार में मिले 1 लाख 80 हजार कनेक्शन
मेनका गांधी ने कहा है कि मुझे पहले 100 सिलेंडर मिलते थे। अब मोदी सरकार में 1 लाख 80 हजार कनेक्शन मिले। सुल्तानपुर तक बिजली, एलईडी बल्ब, शौचालय निर्माण पहुंचा। पहले महिलाएं डर कर झुंड में घर से शौचालय को तड़के निकलती थीं, झाड़ियों में जाती थीं। अब तेजी से शौचालय बन रहे हैं। जिसके नहीं बने उनके भी बनें। वरुण गांधी ने अपने पैसे से गरीब किसानों का घर बनवाया। मैंने अपने पैसे से 900 से अधिक लड़कियों की शादी करवाई। अब सुलतानपुर में भी करूंगी। 

आयुष्मान के तहत 5 लाख रुपये की सुविधा
गरीबों को आयुष्मान के तहत 5 लाख रुपये इलाज की सुविधा दी गयी। अभी तो ये शुरूआत है। किसानों को खाद बीज के लिए 6 हजार वार्षिक देने का पीएम ने एलान किया है। पहली बार मे बहुतों को मिला। 

मैं मंत्री बनी तो घर नहीं लिया, बल्कि बेचा
मेनका गांधी ने कहा है कि ऐसा बावर्ची हो जो सभी को समय से भोजन कराए। आपकी सांसद अच्छी हो, न्याय करे तो सड़क, अस्पताल सब बनते हैं। मैं न्याय का ताला खोलने आई हूं। मैंने अपने आपको बड़ा कभी नहीं समझा। मेरे पति ने मुझे धर्म का पालन करना सिखाया। मंत्री बनी तो घर नहीं लिया। बल्कि यहां आने से पहले अपना घर बेचा। हर गरीब की जिंदगी सवारना और उन्हें आगे ले जाना मेरा काम है।

 

15 साल गुजरात में और 5 साल देश में मोदी जी का बेहतरीन काम 
15 साल गुजरात में और 5 साल देश में मोदी जी ने बेहतरीन काम किया। देश में ही नहीं विदेश में गौरव बढ़ाया। पीएम मोदी ने मुझे यहां भेजा इसके लिए उनका शुक्रिया। मेनका ने कार्यकर्ताओं को कहा कि 229 सेक्टर यहां हैं। हम एक-एक कर सभी सेक्टर में पहुंचेंगे। रोज में 10 सेक्टर काम से कम कवर करूंगी। उन्हें जागरूक करूंगी।

प्रियंका में पीएम का मुकाबला करने की हिम्मत नहीं 
वहीं, प्रियंका के बनारस से चुनाव लड़ने के बयान पर मेनका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी का सामना नहीं कर पाएंगी प्रियंका। भले ही कुछ कहें। उनमें पीएम का मुकाबला करने की हिम्मत नहीं है। इसलिए वनारस से प्रियंका चुनाव नहीं लड़ेंगी।

कार्यकताओं ने किया भव्य स्वागत  
जिले स्थित ऊंचा गांव पहुंचने पर इंतजार कर रहे कार्यकताओं ने भव्य स्वागत किया।  हैं। कुछ ही देर में वह भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व आमजनों से रूबरू होंगी। लोकसभा चुनाव की रणनीति व मौजूदा स्थिति को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगी। जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ने उनके भव्य स्वागत के मद्देनजर बुधवार को एक बैठक भी की थी और तैयारियों का जायजा भी लिया था। 

दो दिवसीय रहेगा कार्यक्रम 
मेनका गांधी 30 व 31 मार्च को जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। ऊंचागांव से अलीगंज, अमहट, गभड़िया होते हुए तिकोनिया पार्क में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। सिविल कोर्ट में बार एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी। इसके बाद शहर में विभिन्न जगहों पर स्वागत कार्यक्रम से होकर शाम चार बजे तक लोहरामऊ धाम का दर्शन करेंगी। उसके बाद 4.20 बजे कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगी। 31 को वह जयसिंहपुर में होने वाले युवा सम्मेलन में शरीक हो सकती हैं। इसके बाद पांच अप्रैल को पुन: वह जिले में दस्तक देंगी। भाजपा प्रवक्ता विजय रघुवंशी ने बताया था कि वह शनिवार को लखनऊ से सड़क मार्ग के जरिये हैदरगढ़, जगदीशपुर व मुसाफिरखाना होते हुए जगदीशपुर पहुंचेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.