Move to Jagran APP

Mainpuri Lok Sabha Election Result 2019: मैनपुरी सीट से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव जीते

Mainpuri Lok Sabha Election Result 2019 मैनपुरी सीट से सपा के मुलायम सिंह यादव 524926 वोट पाकर चुनाव जीत गए हैं। भाजपा के प्रेम शाक्‍य 430537 वोट पाकर दूसरे स्‍थान पर रहे हैं।

By NiteshEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 03:37 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 03:01 PM (IST)
Mainpuri Lok Sabha Election Result 2019: मैनपुरी सीट से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव जीते
Mainpuri Lok Sabha Election Result 2019: मैनपुरी सीट से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Mainpuri Lok Sabha Election Result 2019: मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव 524926 वोट पाकर चुनाव जीत गए हैं। यहां से भाजपा के प्रेम सिंह शाक्‍य 430537 वोट पाकर दूसरे स्‍थान पर रहे हैं।

वर्ष 2014 में, उत्तर प्रदेश राज्य में, मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से मुलायम सिंह यादव का निर्वाचन हुआ। उन्हें 595918 वोट मिले। उनकी पार्टी सपा है। उन्होंने शत्रुघन सिंह चौहान को 364666 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीजेपी थी। 2014 में कुल 60.46 प्रतिशत वोट पड़े।

loksabha election banner

सपा परिवार के घर सैफई से सटा मैनपुरी संसदीय क्षेत्र मुलायम सिंह के गढ़ के रूप में जाना जाता है। आजादी के बाद इस लोकसभा में पांच बार कांग्रेस जीतती रही। फिर वर्ष 1996 में पहली बार सपा के तत्कालीन अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव मैदान में उतरे और जीत हासिल की।

इसके बाद यहां सपा को कोई हरा नहीं सका। इस दौरान तीन बार मुलायम सिंह यादव ने चुनाव जीता और दो बार उनके सीट छोड़ने पर हुए उप चुनाव में एक बार उनके भतीजे धर्मेंद्र यादव और फिर उनके पौत्र तेज प्रताप यादव सांसद बने। वर्तमान में तेज प्रताप यादव ही यहां के सांसद हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.