Move to Jagran APP

Loksabha Election: किसी की पत्नी है करोड़पति तो किसी पास है लाखों का सोना चांदी, प्रत्याशियों के नामांकन पत्र में सामने आईं चौकाने वाली जानकारियां

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में कुल 168 प्रत्याशी मैदान पर होंगे जिसमें 142 पुरुष व 26 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। प्रत्याशियों द्वारा जमा किए नामांकन पत्र व शपथ पत्र में कई चौकाने वाली जानकारियां सामने आई है जिसके मुताबिक भाजपा-कांग्रेस के कई नेता करोड़पति होने के साथ कर्जदार भी हैं। नेताओं की पत्नियों के पास भी करोड़ों की संपत्ति है।

By Ajay Singh Raghuvanshi Edited By: Jeet Kumar Published: Tue, 23 Apr 2024 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2024 06:00 AM (IST)
किसी की पत्नी है करोड़पति तो किसी प्रत्याशी के पास हैं लाखों का सोना चांदी

राज्य ब्यूरो, रायपुर। प्रदेश में लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की संख्या अब लॉक हो चुकी है। तीसरे चरण में कुल 168 प्रत्याशी मैदान पर होंगे, जिसमें 142 पुरुष व 26 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। प्रत्याशियों द्वारा जमा किए नामांकन पत्र व शपथ पत्र में कई चौकाने वाली जानकारियां सामने आई है, जिसके मुताबिक भाजपा-कांग्रेस के कई नेता करोड़पति होने के साथ कर्जदार भी हैं।

loksabha election banner

नेताओं की पत्नियों के पास भी संपत्ति कम नहीं है। कई ऐसे नेता हैं, जिनकी पत्नियों के नाम करोड़ों की सम्पत्ति हैं। साथ ही सोने-चांदी व अन्य गहनों का जिक्र भी शपथपत्र में दिया गया है। विधानसभा चुनाव के बाद कई प्रत्याशियों की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है।

रायपुर लोकसभा

करोड़पति बृजमोहन कर्जदार भी, विकास भी कम नहींरायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल करोड़पति होने के साथ कर्जदार भी हैं। उन्होंने बैंक से कर्ज लिया है। बृजमोहन अग्रवाल के पास कुल 15.70 लाख रुपये नकद हैं, जिसमें पत्नी व कुटुम्ब के पास नकद शामिल है। इसके अलावा नकद व बैंक खातों के साथ उनकी कुल संपत्ति साढ़े तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति है।

इसके अलावा अचल संपत्ति का मूल्य स्वयं बृजमोहन और उनकी पत्नी के पास 14 करोड़ से अधिक है। कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय के पास कुल पांच लाख रुपये कैश है। जिसमें उनके पास स्वयं दो लाख, उनकी पत्नी के पास डेढ़ लाख और उनके आश्रितों के पास 75-75 हजार रुपये हैं। इसके साथ ही बैंक में जमा राशि के साथ उनके संपूर्ण परिवार की संपत्ति 1.10 करोड़ से ज्यादा है। जबकि अचल संपत्ति एक करोड़ 42 लाख 50 हजार रुपये है।

दुर्ग लोकसभा

राजेंद्र के पास 20 तो विजय के पास 3.75 एकड़ जमीन दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू के पास 20.24 एकड़ जमीन है, वहीं भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के नाम पर ग्राम उरला में 3.375 एकड़ जमीन है। विजय बघेल के पास तीन लाख 69 हजार 815 रुपये नगद रकम है, जबकि उनकी पत्नी रजनी बघेल के पास एक लाख 89 हजार 620 रुपये नगद है।

विजय के पास जेवरात नहीं हैं, लेकिन उनकी पत्नी के पास 17 तोला सोना व 220 ग्राम चांदी का आभूषण है। विजय के पास विभिन्न बैंक खातों में करीब 33 लाख रुपये जमा है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू के पास 140 ग्राम सोना और 50 ग्राम चांदी है। वहीं उनकी पत्नी राधिका साहू के पास 631 ग्राम सोना और 2000 ग्राम चांदी है। राजेंद्र साहू के पास 12.58 करोड़ रुपये और विजय बघेल के पास 3.70 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति है।

बिलासपुर लोकसभा सीट

छह महीने में तीन गुणा बढ़ गई देवेंद्र की सम्पत्ति बिलासपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव की सम्पत्ति छह महीने में 3.39 गुणा बढ़ गई,वहीं छह वर्ष में तोखन साहू की सम्पत्ति 3.59 लाख रुपये बढ़ी है। देवेंद्र यादव के पास तोखन साहू से 74 लाख रुपये से ज्यादा की चल-अचल सम्पत्ति हैं। देवेंद्र यादव के नाम पर यूपी के रामपुर व गंगापुर में भी सम्पत्ति है।

कोरबा लोकसभा

संपत्ति के मामले में ज्योत्सना तो शिक्षा के मामले में सरोज आगे कांग्रेस की ज्योत्सना महंत संपत्ति के मामले में, तो शिक्षा के क्षेत्र में भाजपा की सरोज पांडेय आगे हैं। ज्योत्सना के पास नौ करोड़ 17 लाख 713 रूपये की संपत्ति है, वहीं उनके पति डा. चरण दास महंत के पास आठ करोड़ 79 लाख 43 हजार 420 की संपत्ति है, तो भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पास कुल दो करोड़ 87 लाख 17 हजार 777 की संपत्ति है। शपथ पत्र में 70 वर्षीय ज्योत्सना महंत ने अपनी शिक्षा जूलाजी में एमएससी की डिग्री वर्ष 1976 में भोपाल यूनिवर्सिटी से हासिल करना बताया है।

वहीं भाजपा से मैदान में उतरी 55 वर्षीय सरोज ने होम साइंस में एमएससी की डिग्री वर्ष 1991 में प्राप्त की। इसके बाद उन्हें वर्ष 2013 में पीएचडी की डिग्री मिली। ज्योत्सना के पास चल संपत्ति के तौर पर पांच करोड़ 24 लाख 58 हजार 853 रुपए व पति नेता प्रतिपक्ष डा चरणदास महंत के पास एक करोड़ चार लाख 66 हजार 117 रुपए की कुल चल संपत्ति है। राज्य सभा सदस्य व भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे के पास कुल चल संपत्ति एक करोड़ 40 लाख 17 हजार 777 रुपए है।

जांजगीर-चांपा लोकसभा

डहरिया से ज्यादा पत्नी की संपत्ति, जांगड़े के पास चार पहिया नहींकांग्रेस प्रत्याशी डा. शिव कुमार डहरिया के संपत्ति विवरण के मुताबिक स्वयं से अधिक पत्नी के नाम पर सम्पत्ति है, वहीं भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के पास खुद की गाड़ी नहीं है। विवरण के मुताबिक जांगड़े के पास नगदी 50 हजार रूपये, उनके पति बसंत जांगड़े के पास 80 हजार रूपये और दोनों बेटे शैलेष और जयेश के पास 20 - 20 हजार रूपये नगद है।

कमलेश जांगड़े के पास कुल चल संपत्ति 11 लाख 76 हजार 196 रूपये और उनके पति बसंत जांगड़े के पास 51 लाख 29 हजार 301 रूपये की चल संपत्ति है। कमलेश जांगड़े के पास कोई चार पहिया वाहन नहीं है। साथ ही पति पर 13 लाख 80 हजार का ऋण है। इधर कांग्रेस प्रत्याशी शिवकुमार डहरिया के पास तीन करोड़ 53 लाख तो उनकी पत्नी पांच करोड़ 57 लाख रुपये की संपत्ति धारक हैं। कांग्रेस प्रत्याशी डहरिया, उनकी पत्नी और बेटे बेटियों के नाम 11 करोड़ 87 लाख 59 हजार से अधिक की चल अचल संपत्ति है।

सरगुजा लोकसभा सीट

10 वर्ष में 10 गुणा हुई चिंतामणि महाराज की संपत्ति सरगुजा संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज चार करोड़ 12 लाख 38 हजार रुपये की संपत्ति के मालिक है। 10 वर्ष पहले पहली बार जब उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर लुंड्रा विधानसभा से चुनाव लड़ा था तब उनकी संपत्ति लगभग 37 लाख 15 हजार रुपये की थी।

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने निर्वाचन आयोग को 2.34 करोड़ की संपत्ति का ब्यौरा दिया था। इस लिहाज से पिछले लगभग 10 वर्षो में चिंतामणि महाराज की संपत्ति 10 गुना से अधिक बढ़ी हैं। इस अवधि में वे कांग्रेस से विधायक थे। अभी भाजपा की टिकट पर सरगुजा संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.