Kanpur Loksabha Result 2019 : जानिए कौन जीता, कौन हारा, 2014 की तुलना में किस पार्टी को मिले कितने वोट
बढ़े मत फीसद के बाद सीट पर कब्जा बरकरार रखने में कामयाब रही भाजपा भाजपा प्रत्याशी ने ने कांग्रेस के श्रीप्रकाश को 155934 मतों से हराया।
By AbhishekEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 08:48 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 04:10 PM (IST)
कानपुर, जेएनएन। सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी के उत्तराधिकारी बनकर कानपुर संसदीय सीट से मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी ने 1,55,934 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल को हराया। तीसरे स्थान पर सपा के रामकुमार रहे। वर्तमान में प्रदेश के लघु उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह 2004 में भी भाजपा से लोकसभा का चुनाव लड़े थे। तब उन्हें श्रीप्रकाश जायसवाल ने ही हराया था।
जानिए किसे कितने मिले वोट
पहली बार सांसद बने सत्यदेव पचौरी को 468937 वोट मिले। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्रीप्रकाश जायसवाल को 313003 मत मिले, जबकि तीसरे नंबर पर रहे सपा उम्मीदवार रामकुमार को केवल 48275 वोट ही मिले। 2014 के चुनाव में कानपुर सीट से भाजपा के डॉ. मुरली मनोहर जोशी सांसद बने थे। उन्हें 4,74,712 वोट मिले थे। उन्होंने भी कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल को ही 2,23,046 मतों के अंतर से हराया था। श्रीप्रकाश को 2,51,766 वोट मिले थे।
लोकसभा चुनाव 2019 : एक नजर
1- जीते : सत्यदेव पचौरी (भाजपा) : 4,68,937 वोट (55.63 फीसद)
2- निकटतम प्रतिद्वंद्वी : श्रीप्रकाश जायसवाल (कांग्रेस) : 313003 वोट (37.17 फीसद)
3- रामकुमार (सपा) : 48275 वोट (5.73 फीसद)
लोकसभा चुनाव 2014 : एक नजर
1- जीते : डॉ. मुरली मनोहर जोशी (भाजपा) : 4,74,712 वोट
2- निकटतम प्रतिद्वंद्वी : श्रीप्रकाश जायसवाल (कांग्रेस) : 313003 वोट

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें