UP Election Result 2019- Hardoi: जानिए कौन जीता-कौन हारा, 2014 की तुलना में किसे मिले कितने वोट
Hardoi Election Result 2019 बीजेपी प्रत्याशी जयप्रकाश रावत ने 132785 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
हरदोई, जेएनएन। Hardoi Election Result 2019: 17वीं लोकसभा चुनाव 2019 में हरदोई लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी जयप्रकाश रावत ने 5,67,244 वोट पाकर 1,32,785 मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई। गठबंधन से सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा को फिर हार का सामना करना पड़ा और उन्हें 4,34,459 मत मिले। कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ही निराशा जनक रहा और कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र वर्मा को मात्र 19,943 मत हासिल हुए। देर शाम चुनाव परिणाम घोषित हो सका और समर्थक प्रत्याशी के साथ प्रमाण-पत्र लेने को मंडी में जमे रहे।
लोकसभा चुनाव 2019: एक नजर
- जीते: जयप्रकाश रावत (बीजेपी): 5,67,244 वोट
- अजय अग्रवाल (गठबंधन): 4,34,459 वोट
- वीरेंद्र वर्मा (कांग्रेस) :19,943
लोकसभा चुनाव 2014: एक नजर
- जीते: अनशुल वर्मा (बीजेपी ): 3,60,501 वोट
- शिव प्रसाद वर्मा (बसपा) : 2,79,158 वोट
- उषा वर्मा (सपा) : 2,76,543 वोट
- सर्वेश कुमार (कांग्रेस) : 23,298 वोट
हरदोई लोकसभा की सुबह से मतगणना कुछ देरी से शुरू हुई और देर शाम तक 36 राउंड में परिणाम घोषित हो सका। भाजपा के प्रत्याशी ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी, जो कि अंतिम चरण तक बनी रही। हर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को बढ़त मिली और इसी बढ़त की बदौलत भाजपा ने फिर से सीट बरकरार रखी। देर शाम जारी 36वें राउंड की मतगणना को अंतिम परिणाम बताया गया और इस परिणाम के अनुसार भाजपा प्रत्याशी एक लाख 32 हजार 785 मतों से विजयी हुए। अन्य प्रत्याशियों को मिले मतों में महेंद्र पाल को 2,247, रामचंद्र को 1130, साहब सिंह को 1197, संजय भारती को 1801, अवधेश कुमार को 1373, छोटेलाल को 2041, भइयालाल को 7911 और शिवकुमार को 5043 मत मिले। प्रमाण पत्र लेने के लिए देर शाम तक विजयी प्रत्याशी के साथ समर्थक मंडी में डटे रहे।
प्रत्याशियों की सूची
- गठबंधन से सपा की ऊषा वर्मा,
- भाजपा के जय प्रकाश रावत,
- कांग्रेस के वीरेंद्र कुमार,
- बहुजन आवाम पार्टी के महेंद्र पाल,
- भारतीय कृषक दल के रामचंद्र,
- पीपल्स पार्टी आफ डेमोक्रेटिक के साहब सिंह,
- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संजय भारती,
- निर्दलीय अवधेश, छोटे लाल, भैया लाल और शिवकुमार
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप