Move to Jagran APP

UP Election Result 2019- Gonda/Kaiserganj: जानिए कौन जीता-कौन हारा, 2014 की तुलना में किसे मिले कितने वोट

Gonda/Kaiserganj Election Result 2019 गोंडा में बीजेपी प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह एक लाख 66 हजार वोटो के अंतर से जीते। वहीं कैसरगंज में बृजभूषण शरण सिंह ने कमल का परचम लहराया

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 07:44 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 05:14 PM (IST)
UP Election Result 2019- Gonda/Kaiserganj: जानिए कौन जीता-कौन हारा, 2014 की तुलना में किसे मिले कितने वोट
UP Election Result 2019- Gonda/Kaiserganj: जानिए कौन जीता-कौन हारा, 2014 की तुलना में किसे मिले कितने वोट

गोंडा/कैसरगंज, जेएनएन। Gonda/Kaiserganj Election Result 2019: लोकसभा चुनाव में यूपी की गोंडा व कैसरगंज सीट पर गुरुवार (23 मई) को परिणाम घोषित हुए। गोंडा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया 5,05,640 वोट पाकर एक लाख 66 हजार वोटो के अंतर से जीत दर्ज कराई। गठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह 3,40,158 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा पटेल को 25,590 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे।

loksabha election banner

दूसरी तरफ, कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में भाजपा बृजभूषण शरण सिंह 5,81,358 वोट पाकर 2,61,601 मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई। गठबंधन प्रत्याशी चंद्रदेव राम यादव 3,19,757 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार पांडेय बिन्नू वोट 37,132 पाकर तीसरे नंबर पर रहे।

#गोंडा 

लोकसभा चुनाव 2019: एक नजर 

  1. जीते: कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भइया (बीजेपी): 5,07,276 वोट 
  2. विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह (गठबंधन): 3,41,179 वोट 
  3. कृष्णा पटेल (कांग्रेस) : 25,646 वोट 
  4. जीत का अंतर-166097

लोकसभा चुनाव 2014: एक नजर 

  1. जीते: कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भइया (बीजेपी): 3,59,643 वोट 
  2. नंदिता शुक्ला (सपा) : 1,99,227 वोट 
  3. अकबर अहमद डंपी   (बसपा) : 1,16,178 वोट 
  4. बेनी प्रसाद वर्मा (कांग्रेस): 1,02,254 वोट 

# कैसरगंज सीट 

लोकसभा चुनाव 2019: एक नजर 

  1. जीते: बृजभूषण शरण सिंह (बीजेपी): 5,81,358 वोट 
  2. चंद्रदेव राम यादव(गठबंधन): 3,19,757 वोट 
  3. विनय कुमार पांडेय बिन्नू (कांग्रेस) : 37,132वोट 
  4. जीत का अंतर-261601
  5. नोटा : 13168

लोकसभा चुनाव 2014: एक नजर 

  1. जीते: बृजभूषण शरण सिंह (बीजेपी): 3,81,500 वोट 
  2. विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह (सपा) : 3,03,282 वोट 
  3. कृष्ण कुमार ओझा  (बसपा) : 1,46,726 वोट 
  4. मुकेश श्रीवास्तव  (कांग्रेस): 57,401 वोट 

गोंडा प्रमुख प्रत्याशी 

कीर्तिवर्धन सिंह

  • पार्टी-भाजपा  
  • उम्र-53 वर्ष  
  • शिक्षा-एमएससी  
  • तीन बार सांसद
  • प्रोफाइल: कीर्तिवर्धन सिंह भारत की 16वीं लोकसभा के सांसद हैं। 2014 के चुनावों में वे उत्तर प्रदेश की गोंडा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए। मानकपुर जागीर का हिस्‍सा होने के चलते लोग उन्हें राजा भैया भी कहते हैं। वह समाजवादी पार्टी की टिकट पर 12वीं और 14वीं लोकसभा के लिए सांसद भी चुने जा चुके हैं। 2014 में वह सपा को छोड़कर भाजपा के साथ जुड़ गए। वे 14 अगस्‍त 2014 से 30 अप्रैल 2015 तक प्राक्कलन समिति के सदस्य रहे। एक सितम्बर, 2014 से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और वन संबंधी स्थायी समिति, पदामर्शदात्री समिति, रक्षा मंत्रालय के सदस्य हैं। 19 अक्तूबर 2016 से 31 अगस्त 2018 तक रसायन और उर्वरक संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रहे। एक सितम्बर, 2018 से वाणिज्य संबंधी स्थायी समिति के सदस्य हैं। 

विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह

  • गठबंधन प्रत्याशी -सपा
  • उम्र-52 वर्ष
  • शिक्षा-इंटरमीडिएट
  • प्रोफाइल: विनोद कुमार उर्फ पण्डित सिंह, उत्तर प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा सभा में विधायक रहे। 2012 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश की गोण्डा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र (निर्वाचन संख्या-296) से चुनाव जीता।

कृष्णा पटेल

  • पार्टी - कांग्रेस
  • उम्र-62 वर्ष
  • शिक्षा-इंटरमीडिएट

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.