Move to Jagran APP

Farrukhabad Loksabha Result 2019 : भाजपा के मुकेश राजपूत फिर बने जनता के दुलारे, दर्ज की बड़ी जीत

गठबंधन प्रत्याशी मनोज अग्रवाल को 221702 मतों से हराया पूर्व विदेश मंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद नहीं बचा पाए अपनी जमानत।

By AbhishekEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 11:18 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 01:30 PM (IST)
Farrukhabad Loksabha Result 2019 :   भाजपा के मुकेश राजपूत फिर बने जनता के दुलारे, दर्ज की बड़ी जीत
Farrukhabad Loksabha Result 2019 : भाजपा के मुकेश राजपूत फिर बने जनता के दुलारे, दर्ज की बड़ी जीत

फर्रुखाबाद, जेएनएन। लोकसभा चुनाव  में भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने महागठबंधन के प्रत्याशी मनोज अग्रवाल को 221702 मतों से हराकर अपनी जीत का परचम दोबारा बुलंद किया। मतों के ध्रुवीकरण की स्थिति यह रही कि विनर और रनर के अलावा पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद सहित सभी 7 प्रत्याशी जमानत जब्त करा बैठे। भाजपा प्रत्याशी को जहां 569880 वोट मिले, वहीं गठबंधन उम्मीदवार को 348178 मत मिले। कांग्रेस के सलमान खुर्शीद को 113990 वोट मिले।

loksabha election banner


जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार कुल वैध मतों की संख्या 995516 रही। इसके सापेक्ष जमानत बचाने को 165919 मतों की आवश्यकता थी। जबकि मुकेश राजपूत और मनोज अग्रवाल के अलावा सभी अन्य 7 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद तक जमानत के लिए आवश्यक मतों का आंकड़ा नहीं छू सके। 
पांचवें स्थान पर रहा नोटा 
लोकसभा चुनाव मैदान में मौजूद 9 प्रत्याशियों के अलावा मतदाताओं के सामने 10वां विकल्प नोटा का भी मौजूद था। मतगणना आंकड़ों के अनुसार मुकेश, मनोज, सलमान और उदयपाल के बाद 5वें नंबर पर सर्वाधिक वोट नोटा के खातेे में आए। हद तो यह है कि 288 पोस्टल बैलट में भी 11 वोट नोटा के निकले। 


विधानसभावार मतों का विवरण

प्रत्याशी            - अलीगंज - कायमगंज - अमृतपुर - फर्रुखाबाद - भोजपुर - पोस्टल बैलट - कुल मत 

मनोज अग्रवाल       - 71167  - 82146   - 60012    - 62145     - 72244    - 464       - 348178

मुकेश राजपूत        - 115002 - 124393 - 109034 - 113874 - 105627    - 1950      - 569880

सलमान खुर्शीद       - 4912   - 17257       - 6658     - 21797     - 4519     - 115       - 55258 

नोटा                      - 1427      - 1867      - 1503      - 1321       - 1308       - 11       - 7437 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.