Move to Jagran APP

UP Election Result 2019- Bahraich: जानिए कौन जीता-कौन हारा, 2014 की तुलना में किसे मिले कितने वोट

UP Election Result 2019- Bahraich बहराइच संसदीय सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अक्षयवर लाल गोंड ने 128669 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कराई।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 08:02 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 05:57 PM (IST)
UP Election Result 2019- Bahraich: जानिए कौन जीता-कौन हारा, 2014 की तुलना में किसे मिले कितने वोट
UP Election Result 2019- Bahraich: जानिए कौन जीता-कौन हारा, 2014 की तुलना में किसे मिले कितने वोट

बहराइच, जेएनएन। Bahraich Election Result 2019: लोकसभा चुनाव में यूपी की बहराइच संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी अक्षयवर लाल गोंड 5,25,512 मत पाकर 1,28,669 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कराई। गठबंधन प्रत्याशी शब्बीर अहमद 3,96,843 वोट पाकर दूसरे नंबर पर व कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री बाई फुले 34,383 मतों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं। भाजपा ने बहराइच संसदीय क्षेत्र में धमाकेदार जीत दर्ज कराई है।

loksabha election banner

सूरज चढऩे के साथ ही भाजपा का कमल खिलता गया और साइकिल के पहियों से हवा निकलती गई। बहराइच लोकसभा के चारों विधान सभाओं नानपारा, महसी, बलहा व बहराइच पर काबिज भाजपा के गढ़ में भाजपा प्रत्याशी ने बंपर वोटों से जहां जीत दर्ज की है। वहीं, सपा के कब्जे में मटेरा विधानसभा में भाजपा आगे नहीं बढ़ सकी। यहां सपा का ही दबदबा बना रहा।

लोकसभा चुनाव 2019: एक नजर 

  1. जीते: अक्षयवर लाल गोंड (बीजेपी): 5,25,512 वोट
  2. शब्बीर अहमद (गठबंधन) : 3,96,843 वोट 
  3. सावित्री बाई फुले (कांग्रेस) : 34,383 वोट 

लोकसभा चुनाव 2014: एक नजर 

  1. जीते: सावित्री बाई फुले  (बीजेपी) : 4,32,392 वोट 
  2. शब्बीर अहमद  (सपा): 3,36,747 वोट 
  3. डॉ विजय कुमार (बसपा) : 96,904
  4. कमल किशोर (कांग्रेस) : 24,421 वोट 

जीत का प्रमाण पत्र जारी करने में अव्वल रहा बहराइच
लोकसभा चुनाव की मतगणना निपटाकर जीत का प्रमाण पत्र जारी करने में बहराइच प्रदेश में अव्वल रहा। यहां ढाई बजे तक मतगणना का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया था और अपराह्न 3.45 बजे प्रत्याशी को डीएम शंभु कुमार की ओर से प्रमाण पत्र जारी किया गया। डीएम ने भाजपा प्रत्याशी अक्षयवर लाल गोंड से पहले हाथ मिलाया, फिर उन्हें जीत की बधाई देते हुए प्रमाण पत्र सौंपा। 

भारत माता की जयघोष के साथ प्रमाण पत्र लेकर निकले प्रत्याशी 
मतगणना स्थल परिसर में प्रेक्षक कक्ष बनाया गया था। जहां भाजपा प्रत्याशी अक्षयवर लाल गोंड को जीत दर्ज करने पर प्रमाण पत्र दिया गया। प्रमाण पत्र लेकर कक्ष से बाहर निकलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयघोष के साथ विजय का इजहार किया। काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी माला लिए बाहर खड़े रहे। प्रमाण पत्र लेकर निकलते ही पदाधिकारी माला पहनाने के लिए टूट पड़े। आखिर में भाजपा प्रत्याशी गोंड को कहना पड़ा कि बारी-बारी से लोग हमारे साथ फोटो ङ्क्षखचवाएं। इसके बाद उनके समर्थक शांत हुए। 

डाटा अपडेट करने में फिसड्डी रहा बहराइच विधानसभा 
मतगणना स्थल पर डाटा मैनेजमेंट कक्ष बनाया गया था, जहां हर विधानसभाओं का फाइनल डाटा इलेक्शन कमीशन के पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा था। डाटा अपडेट करने के मामले में महसी सबसे आगे रहा, जबकि बहराइच विधानसभा फिसड्डी रहा। इसके कारण फाइनल रिपोर्ट एक घंटे देर से अपडेट हुआ। इसको लेकर उ'चाधिकारी भी नाराज हुए। कई बार एडीएम व सीआरओ को चेतावनी देनी पड़ी। 

सर्वर ने भी छकाया 
डाटा मैनेजमेंट कक्ष में दोपहर के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट भी कई बार ठप हो गई। इससे भी डाटा अपडेट करने में विलंब हुआ। दोपहर के बाद कई बार सर्वर ठप हो जाने से रुझान अटका रहा। इसको लेकर मैनेजमेंट कक्ष में लगे कर्मचारी परेशान हुए। 

माननीयों की भी रही बल्ले-बल्ले
भाजपा ने भले ही बहराइच संसदीय क्षेत्र से दोबारा जीतकर अपना परचम लहराया है, लेकिन सपा के गढ़ में कमल नहीं खिल सका है। इस संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र नानपारा, मटेरा, बलहा, बहराइच व महसी शामिल हैं। भाजपा के कब्जे वाली विधानसभा सीटों पर तो भाजपा प्रत्याशी की बल्ले-बल्ले रही है, लेकिन सपा के कब्जे वाली मटेरा विधानसभा में कमल नहीं खिल सका है। यहां साइकिल ही दौड़ी है। 

  पांच विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी को मिले मतों पर एक नजर 

  • विधानसभा नानपारा - भाजपा - 97783, सपा- 75782,  कांग्रेस - 5330 
  • विधानसभा बहराइच - भाजपा - 103774, सपा - 88008, कांग्रेस - 12698 
  • विधानसभा बलहा - भाजपा - 116647, सपा - 80568, कांग्रेस - 3871 
  • विधानसभा मटेरा - भाजपा - 83977, सपा - 87270, कांग्रेस - 9380 
  • विधानसभा महसी - भाजपा - 121570, सपा - 62884, कांग्रेस - 2990

अक्षयवर लाल गोंड

  • पार्टी - भाजपा
  • उम्र 73 वर्ष
  • शिक्षा- 10वीं पास 

लोकसभा चुनाव में कुल पड़े मतों का विवरण 

  • विधानसभा    कुल पड़े मत    महिला    पुरुष       अन्य 
  • बलहा            209747       98944   110803      -
  • नानपारा       187779       85655   102124       -
  • मटेरा            187018       89818   97199        01
  • महसी           194406      89226   105174       06
  • बहराइच        209502     96845    112656      01
  • पयागपुर       198265      92098    106167      - 
  • कैसरगंज       205227     98928    106299       -

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.