Move to Jagran APP

UP Election Result 2019- Amethi: राहुल के गढ़ में स्मृति का परचम, 2014 की तुलना में इतना गिरा मत प्रतिशत

UP Election Result 2019- Amethi भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने 54731 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को हराया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 07:32 AM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 08:12 AM (IST)
UP Election Result 2019- Amethi: राहुल के गढ़ में स्मृति का परचम, 2014 की तुलना में इतना गिरा मत प्रतिशत
UP Election Result 2019- Amethi: राहुल के गढ़ में स्मृति का परचम, 2014 की तुलना में इतना गिरा मत प्रतिशत

अमेठी, जेएनएन। Amethi Election Result 2019: लोकसभा चुनाव में यूपी की अमेठी सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)की प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने 4,67,598 वोट पाकर 54,731 मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई। कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी 4,12,867 मतों से दूसरे नंबर पर रहे। इस सीट पर स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कांटे की टक्कर दी। 

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव 2019: एक नजर 

  1. जीते: स्मृति जुबिन ईरानी (बीजेपी): 4,67,598 वोट 
  2. राहुल गांधी (कांग्रेस) : 4,12,867 वोट 

लोकसभा चुनाव 2014: एक नजर 

  1. जीते: राहुल गांधी (कांग्रेस) : 4,01,651 वोट - 46.71%
  2. स्मृति जुबिन ईरानी  (बीजेपी): 3,00,748 वोट -34.38%
  3. धर्मेंद्र प्रताप सिंह  (बसपा) : 57,716 वोट -6.60%

स्मृति ने कालिकन धाम पर किया पूजन अर्चन
नवनिर्वाचित सांसद ने गुरुवार देर शाम संग्रामपुर के माता कालिकन धाम में जीत के बाद जाकर पूजन अर्चन किया। मंदिर के पुजारी महाराज ने विधि विधान से पूजन कराया। स्मृति ने कहा कि मंदिर के लिए वह कुछ विशेष कार्य करेंगी। यहां का विकास उनकी प्राथमिकता है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिन स्मृति ईरानी ने माता का दर्शन कर अखंड ज्योति जलाकर अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की थी। विजय मिलने के बाद आकर पूजन अर्चन कर अखंड ज्योति का विसर्जन किया। इस मौके पर लोकसभा संयोजक राजेश अग्रहरि, रज्जू उपाध्याय, महेश सिंह, सुधांशु शुक्ला, दिनेश सिंह, पंकज सिंह, विवेक सिंह, गौरव पाण्डेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

उधर, स्मृति ईरानी गुरुवार रात करीब 11 बजे हरदो गांव निवासी मृतक भाजपा कार्यकर्ता मुकेश मौर्या के परिजनों से मिलने पहुंची। परिवार वालों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। बीते बुधवार को उनका निधन हो गया था।

प्रमुख प्रत्याशी

स्मृति जुबिन ईरानी : 

  • पार्टी - भाजपा
  • उम्र - 43 वर्ष
  • शिक्षा- इंटरमीडिएट 
  • प्रोफाइल: अमेठी लोकसभा सीट गांधी परिवार की परंपरागत सीटों में से एक है। मतगणना पूर्व के सर्वे में अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है। कुछ पोल के तो मुताबिक राहुल गांधी को इस बार स्मृति ईरानी मात भी दे सकती हैं। 2014 के चुनाव में राहुल से हारने के बावजूद स्मृति ईरानी यहां लगातार सक्रिय रही हैं। पिछली बार अमेठी में राहुल की जीत का अंतर गिरकर 1.07 लाख तक पहुंच गया था। 2014 के चुनाव में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 4,08,651 वोट मिले थे, जबकि भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी 3,00,748 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रही थीं। इस बार इस सीट से सपा-बसपा गठबंधन ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यहां से तीन बार सांसद चुने जा चुके हैं। उन्होंने 2004 में पहली बार यहां से चुनाव जीता था। उनसे पहले इस सीट से उनकी मां सोनिया गांधी सांसद थीं।

 राहुल गांधी :

  • पार्टी - कांग्रेस
  • उम्र -48 वर्ष
  • शिक्षा- एमफिल
  • तीन बार सांसद 
  • प्रोफाइल: राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट से भी नामांकन किया है। अमेठी में स्मृति के डेरा जमाने और राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं की आक्रामकता इस ओर इशारा करती है कि गांधी परिवार के लिए अपनी साख बचाना बहुत आसान नहीं है। 2014 में मोदी लहर में भी यहां कमल नहीं खिल पाया था, लेकिन आंकड़ों में जो सबसे बड़ी बात दिख रही है, वह यह कि भाजपा के वोट प्रतिशत में नौ गुना इजाफा हुआ। 2009 में महज दो फीसदी वोट पाने वाली भाजपा को 2014 में 18 फीसदी वोटरों का समर्थन मिला।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.