Move to Jagran APP

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में भाग लेंगे CM योगी आदित्यनाथ, आज तय होंगे UP के प्रत्याशी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में भाग लेने के लिए आज शाम दिल्ली पहुंचेंगे। वह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ होने वाली बैठक में शामिल होंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 11:00 AM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 01:47 PM (IST)
भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में भाग लेंगे CM योगी आदित्यनाथ, आज तय होंगे UP के प्रत्याशी

लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्याशियों का नाम तय करने की गहन बैठक कर रही है। भाजपा कोर ग्रुप की कल की बैठक के बाद आज भी दो चरण में बैठक होगी। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। आज शाम तक उत्तर प्रदेश के प्रत्याशियों के नाम फाइनल भी हो जाएंगे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में भाग लेने के लिए आज शाम दिल्ली पहुंचेंगे। वह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ होने वाली बैठक में शामिल होंगे। भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा होगी। किसे कहां से चुनावी मैदान में उतारा जाए और किसका टिकट काटा जाए, इस पर चर्चा हो सकती है। रात में आज सूची भी जारी हो सकती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कल दोपहर लखनऊ वापसी है। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों के चयन के मद्देनजर दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने के लिए योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली में हैं। सूबे में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर 19 मार्च को मुख्यमंत्री प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। अभी लोकसभा चुनाव के चलते चुनाव आचार संहिता लगी है इसलिए प्रेस कांफ्रेंस करने की सरकार आयोग से अनुमति ले सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20-21 मार्च को गोरखपुर में होली मनाएंगे। 

भाजपा की कोर ग्रुप की इस बैठक में सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडे भी मौजूद रहेंगे। भाजपा ने कल भी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए कल देर रात तक मैराथन बैठक की। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, अरुण जेटली, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज सहित कई बड़े नेता भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे। इस बैठक में उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज चौहान, बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय समेत कई नेता थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.