Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : भाजपा के उत्तर प्रदेश से चार प्रत्याशी घोषित, बांदा के सांसद का टिकट कटा

भारतीय जनता पार्टी ने झांसी से सांसद केंद्रीय मंत्री उमा भारती के लोकसभा का चुनाव लडऩे से इन्कार करने पर वहां से अनुराग शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 03:36 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 04:46 PM (IST)
Loksabha Election 2019  : भाजपा के उत्तर प्रदेश से चार प्रत्याशी घोषित, बांदा के सांसद का टिकट कटा
Loksabha Election 2019 : भाजपा के उत्तर प्रदेश से चार प्रत्याशी घोषित, बांदा के सांसद का टिकट कटा

लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश से चार प्रत्याशियों का नाम घोषित किया है। भाजपा ने आज 18 प्रत्याशियों में मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा के साथ उत्तर प्रदेश के प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

loksabha election banner

आजमगढ़ की लालगंज सुरक्षित सीट से सांसद नीलम सोनकर पर दांव लगाया है। झांसी से सांसद तथा केंद्रीय मंत्री उमा भारती की जगह अनुराग शर्मा और बांदा में सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा की जगह आरके पटेल को टिकट दिया है।

भाजपा ने अब तक घोषित 70 उम्मीदवारों में 15 सांसदों का टिकट काटा है। पार्टी ने आज लखीमपुर खीरी के निघासन विधानसभा के उप चुनाव के लिए भी प्रत्याशी घोषित किया है। यहां से पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा के निधन से खाली सीट पर उनके पुत्र शशांक वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। 

भाजपा ने फूलपुर से प्रयागराज की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशरी देवी पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है।

फूलपुर सीट से केसरी देवी पटेल को प्रत्याशी बनाया गया। भारतीय जनता पार्टी ने झांसी से सांसद केंद्रीय मंत्री उमा भारती के लोकसभा का चुनाव लडऩे से इन्कार करने पर वहां से अनुराग शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही बांदा से सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा का टिकट काट दिया गया है। अब आरके पटेल वहां से भाजपा के प्रत्याशी होंगे।   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.