Lok Sabha Election Result 2019 Kaushambi : बीजेपी प्रत्याशी विनोद सोनकर 38722 मतों से जीते, कौशांबी में जश्न
पहले राउंड की मतगणना के बाद से ही कौशांबी संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर बढ़त बनाए हुए थे। अंतिम चक्र में वह विजेता बने। जीत पर कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।
कौशांबी, जेएनएन। भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर 38722 मतों से चुनाव जीत गए हैं। उन्हें कुल 383009 मत मिले हैं। जबकि गठबंधन के इंद्रजीत सरोज को 344287 मत मिले हैं। जनसत्ता के शैलेंद्र कुमार को 156406 मत मिले हैं। वह तीसरे नंबर हैं। कांग्रेस के गिरीश पासी को 16442 मत मिले हें। विनोद सोनकर पहले राउंड से ही बढ़त बनाए रखी थी। अंत तक वह आगे ही रहे।
लोस चुनाव वर्ष 2014 का परिणाम
विधानसभा वार प्रत्याशियों को मिले मत
बाबागंज
विनोद सोनकर- भाजपा- 45401
महेंद्र कुमार - कांग्रेस - 6330
शैलेंद्र कुमार - सपा - 69118
सुरेश पासी - बसपा - 21400
कुंडा
विनोद सोनकर- भाजपा- 45828
महेंद्र कुमार - कांग्रेस - 5072
शैलेंद्र कुमार - सपा - 101541
सुरेश पासी - बसपा - 18145
सिराथू
विनोद सोनकर- भाजपा- 72374
महेंद्र कुमार - कांग्रेस - 2927
शैलेंद्र कुमार - सपा - 46889
सुरेश पासी - बसपा - 47552
मंझनपुर
विनोद सोनकर- भाजपा- 72374
महेंद्र कुमार - कांग्रेस - 7969
शैलेंद्र कुमार - सपा - 83170
सुरेश पासी - बसपा - 7045
चायल
विनोद सोनकर- भाजपा- 34789
महेंद्र कुमार - कांग्रेस - 7583
शैलेंद्र कुमार - सपा - 38641
सुरेश पासी - बसपा - 63640
1951-52 से 2014 तक कौन-कौन जीता
वर्ष नाम पार्टी
1951-52 मसुरियादीन कांग्रेस
1957 मसुरियादीन कांग्रेस
1962 मसुरियादीन कांग्रेस
1967 मसुरियादीन कांग्रेस
1971 छोटेलाल कांग्रेस
1977 रामनिहोर राकेश भारतीय लोक दल
1980 रामनिहोर राकेश कांग्रेस
1984 डा. विहारीलाल शैलेश कांग्रेस
1989 रामनिहोर राकेश कांग्रेस
1991 शनिप्रकाश जनता दल
1996 डा. अमृत लाल भारतीय भाजपा
1998 शैलेंद्र कुमार सपा
1999 सुरेश पासी बसपा
2004 शैलेंद्र कुमार सपा
2009 शैलेंद्र कुमार सपा
2014 विनोद सोनकर भाजपा
वर्ष 2019 के चुनाव मैदान में उम्मीदवार
पार्टी प्रत्याशी चुनाव निशान
भाजपा विनोद सोनकर कमल
सपा-बसपा इंद्रजीत सरोज साइकिल
कांग्रेस गिरीश चंद्र पंजा
जनसत्ता दल शैलेंद्र कुमार फुटबाल खेलता खिलाड़ी
प्रसपा राजदेव चाबी
निर्दलीय प्रदीप कुमार एयरकंडीश्नर
निर्दलीय रामसुमेर अदरक
निर्दलीय शैलेंद्र फुटबाल
निर्दलीय शैलेंद्र बल्लेबाज
निर्दलीय बच्चालाल बांसुरी
निर्दलीय मिश्रीलाल झूला
निर्दलीय छेद्दू कढ़ाही
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप