Move to Jagran APP

Lok Sabha Election Result 2019 Allahabad : डॉ. रीता जोशी को 184275 मतों के अंतर से मिली जीत

लोक सभा चुनाव के इलाहाबाद संसदीय सीट पर इस समय भाजपा की डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को जीत मिली। दूसरे नंबर पर गठबंधन प्रत्‍याशी राजेंद्र सिंह पटेल रहे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 08:39 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 02:06 AM (IST)
Lok Sabha Election Result 2019 Allahabad :  डॉ. रीता जोशी को 184275 मतों के अंतर से मिली जीत
Lok Sabha Election Result 2019 Allahabad : डॉ. रीता जोशी को 184275 मतों के अंतर से मिली जीत

प्रयागराज, जेएनएन। इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. रीता जोशी 184275 मतों से विजयी हो गईं। उन्हें कुल 494454 मत मिले। सपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह पटेल को 310179 तथा कांग्रेस प्रत्याशी योगेश शुक्ला को 31953 वोट मिले। इस सीट पर भी शुरू से ही भाजपा प्रत्‍याशी ने लीड ले रखा था, जो अंत तक बरकरार रहा।

prime article banner


 भाजपा प्रत्याशी डॉ. रीता बहुगुणा जोशी गठबंधन प्रत्याशी के मुकाबले पहले राउंड के बाद बढ़त बनाए हुए हैं। रीता जोशी सपा के राजेंद्र सिंह पटेल से 4091 वोटों से आगे चल रही हैं। रीता जोशी को अब 7683 वोट मिले हैं। वहीं राजेंद्र सिंह पटेल 3592 मत मिले हैं।

मतगणना स्थल मुंडेरा मंडी के बाहर पुलिस की नाकेबंदी
मतगणना स्थल पर जबर्दस्त सुरक्षा घेरा है। मुंडेरा मंडी गेट के दो किलोमीटर की परिधि में पुलिस ने सड़क पर बैरीकेडिंग की है। वाहनों का आवागमन न के बराबर है। मुंडेरा मंडी गेट के बाहर पुलिस भीड़ को एकत्र नहीं होने दे रही है। मंडी के बाहर पुलिस का तगड़ा सुरक्षा घेरा होने के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। 

तेज धूप में भी कार्यकर्ताओं में उल्लास
एक ओर सूर्य की आग उगलती किरणें शरीर को झुलसा रही है। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में उल्लास है। अपने प्रत्याशियों के लगातार आगे रहने के कारण भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता झूम रहे हैं। आलम यह है कि तेज धूप की उन्हें चिंता नहीं है। सड़कों पर उल्लास का माहौल है। 

कभी बत्ती गुल तो कभी इंटरनेट ठप

इलाहाबाद संसदीय सीट के मतगणना केंद्र में लाइट नहीं हैं। तत्काल विद्युत विभाग के इंजीनियर पहुंचे। अब तक कोई इंजीनियर नहीं आए, जल्दी करें। मुंडेरा मंडी मे लगे लाउडस्पीकर से ऐसी आवाज कई बार गूंजी। कुछ देर बाद यह भी आवाज आई कि बीएसएनएल का इंटरनेट काम नहीं कर रहा है। इसे तत्काल ठीक किया जाए। बीएसएनल के अधिकारी ध्यान दें, नेट बंद है। मुंडेरा मंडी के मतगणना केंद्र में कभी बत्ती गुल तो कभी इंटरनेट ठप होता रहा।

मतगणना केंद्र पर रही अव्यवस्था 
इतना ही नहीं, मतगणना कर्मचारियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए वहां कूलर रखे गए थे, लेकिन उसमें पानी नहीं था। कई पंखे भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे और कुछ की हवा ऊपर ही रह जा रही थी। ऐसी कई अव्यवस्था के चलते मतगणना में लगे सैकड़ों कर्मचारी भीषण गर्मी में परेशान रहे। वह लगातार दिक्कतों की शिकायत भी उच्चाधिकारियों से करते रहे, पर उनकी बातों पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा था। मतगणना कर्मियों के साथ ही सुरक्षा में मुस्तैद पुलिस के तमाम जवानों को भी वक्त पर नाश्ता, खाना और पानी नहीं मिला। पानी के लिए तो कई टैंकर लगाए गए थे, लेकिन कुछ में पानी ठंडा ही नहीं था।


मतगणना स्थल पर इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी योगेश शुक्ल और सपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह पटेल पहुंचे। दोनों की मौजूदगी में 8.10 बजे स्ट्रांग रूम खोला गया। 
 

मतगणना स्थल पर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। बुधवार की रात भर अधिकारियों की यहां आवाजाही रही। सभी व्यवस्था पर नजर बनाए थे। प्रेक्षकों के अलावा दोनों आरओ और सभी 12 एआरओ ने भी मुंडेरा मंडी स्थित मतगणना स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। मंडी में बनाए गए मतगणना स्थल पर सुबह छह बजे ही कार्मिक आने लगे थे। 

वोटों की गिनती शुरू हो रही है। माना जा रहा है कि सुबह दस बजे से रुझान आने लगेंगे। अपराह्न दो बजे तक नतीजे आ जाएंगे। एआरओ विधानसभा क्षेत्र के हर चक्र के नतीजे देंगे। उसे चुनाव आयोग के सुविधा एप पर भी अपलोड किया जाएगा। कम राउंड होने के चलते सबसे पहले मेजा और ज्यादा राउंड होने के कारण सबसे बाद में फूलपुर विधानसभा क्षेत्र का परिणाम आएगा। चक्रवार नतीजे आयोग के एप पर भी उपलब्‍ध रहेंगे। 

 

मेजा में रीता को राजेंद्र ने दी टक्कर
इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र की मेजा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी को सपा के राजेंद्र सिंह पटेल ने टक्कर दी। हालांकि पहले चक्र से ही रीता जोशी आगे हो गई थीं। पहले चक्र में रीता जोशी को 3771 तो राजेंद्र को 2440 मत मिले थे। मेजा में दो तिहाई से ज्यादा राउंड में रीता जोशी आगे रहीं मगर मतों का अंतर ज्यादा नहीं रहा। अलबत्ता, राजेंद्र कई राउंड में रीता जोशी के आगे भी रहे। 

मेजा विधानसभा क्षेत्र में मिले मत
रीता बहुगुणा जोशी     86222
राजेंद्र                       69336
योगेश शुक्ला            3409


^^^^^
भाजपा प्रत्याशी : डॉ. रीता बहुगुणा जोशी

चुनाव निशान : कमल का फूल

गठबंधन-सपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह पटेल 

चुनाव निशान : साइकिल

कांग्रेस प्रत्याशी योगेश शुक्ला

चुनाव निशान -हाथ का पंजा

 

 महत्वपूर्ण आंकड़े

-14 प्रत्याशी इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में

-51.77 प्रतिशत मतदान हुआ है इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में

-887222 वोट पड़े हैं इलाहाबाद में

 काउंटिंग की व्यवस्था

- 238 टीमें लगाई गई हैं मुंडेरा मंडी में मतगणना के लिए

- 12 पंडालों में इलाहाबाद, फूलपुर व भदोही आंशिक की होगी काउंटिंग

- 14 टेबल हर पंडाल में होंगी, जिन पर तीन मतगणना कार्मिक होंगे

- 02 टेबल मतगणना स्थल पर रिटर्निंग ऑफिसर के लिए लगाई गई हैं

- 12 टेबल लगाई गई हैं सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों के

- 08 सौ के करीब मतगणना कार्मिकों की लगाई गई है ड्यूटी

- 04 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं प्रत्येक पंडाल में।

 इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र 

कुल प्रत्याशी - 14

कुल मतदाता -1713808

पुरुष -937849

महिला -775769

थर्ड जेंडर -190

इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र 

वर्ष 2014 में प्रमुख दलों के प्रत्याशियों को विधानसभा वार मिले मत

पार्टी     प्रत्याशी                  मेजा          करछना     शहर दक्षिणी       बारा       कोरांव

भाजपा   श्याम चरण गुप्ता        53034       57610         87434         54940      60447

सपा      रेवती रमण सिंह         54086       74499         38883         43367      40734

बसपा    केसरी देवी                36982       38288         9156           44182      33283

कांग्रेस   नंद गोपाल गुप्ता नंदी   9107         8708           27398         24759      32442

खास बातें

-इलाहाबाद सीट से नहीं टूटा अमिताभ का रिकार्ड

-1984 के चुनाव में अमिताभ जीते थे 1,87,795 वोटों से

-अधिक वोटों से जीतने वालों की सूची में मुरली मनोहर जोशी दूसरे और एचएन बहुगुणा तीसरे नंबर पर

-सबसे कम वोटों से जीती थीं सरोज दुबे, उसके बाद हरि कृष्ण शास्त्री और रेवती रमण सिंह का नाम

-इलाहाबाद सीट से अब तक सात बार जीती है कांग्रेस, चार बार भाजपा

-दो-दो बार जनता दल व सपा और एक बार बीएलडी के खाते में गई है सीट

अधिक वोटों से जीत

लोकसभा             प्रत्याशी                  अंतर

1984            अमिताभ बच्चन          1,87,795

1996           मुरली मनोहर जोशी       1,03,321

1971           एचएन बहुगुणा             95,888

कम वोटों से जीत

लोकसभा    प्रत्याशी              अंतर

1991       सरोज दुबे            5,196

1967       हरि कृष्ण शास्त्री     16,544

2004       रेवती रमण सिंह      28,409

1951-52 से 2014 तक कौन-कौन जीते

वर्ष                नाम                         पार्टी

1951-52     श्रीप्रकाश                     कांग्रेस

1957          लाल बहादुर शास्त्री         कांग्रेस

1962          लाल बहादुर शास्त्री         कांग्रेस

1967          हरि कृष्ण शास्त्री            कांग्रेस

1971          एचएन बहुगुणा             कांग्रेस

197&*        जनेश्वर मिश्रा                भारतीय क्रांति दल

1977          जनेश्वर मिश्रा                भारतीय लोक दल

1980          वीपी सिंह                     कांग्रेस

1980-81*    कृष्ण प्रकाश तिवारी        कांग्रेस

1984          अमिताभ बच्चन            कांग्रेस

1988*         वीपी सिंह                    निर्दलीय

1989           जनेश्वर मिश्रा              जनता दल

1991           सरोज दुबे                  जनता दल

1996           मुरली मनोहर जोशी      भाजपा

1998           मुरली मनोहर जोशी      भाजपा

1999           मुरली मनोहर जोशी      भाजपा

2004           कुं. रेवती रमण सिंह      सपा

2009           कुं. रेवती रमण सिंह      सपा

2014           श्यामाचरण गुप्ता          भाजपा

(नोट : * उप चुनाव हुए)

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.