Move to Jagran APP

Loksabha Election Result UP 2019 Live Updates : कांग्रेस के गढ़ में राहुल को स्मृति ने 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराया

UP Lok Sabha Election Result 2019 Live भाजपा ने कांग्रेस के बड़े गढ़ अमेठी में भी बड़ा उलटफेर किया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 07:16 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 09:10 AM (IST)
Loksabha Election Result UP 2019 Live Updates : कांग्रेस के गढ़ में राहुल को स्मृति ने 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराया
Loksabha Election Result UP 2019 Live Updates : कांग्रेस के गढ़ में राहुल को स्मृति ने 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराया

लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 यानी 17वीं लोकसभा के परिणाम में आज भाजपा को उत्तर प्रदेश में बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा के नेताओं की मेहनत का परिणाम सामने आ रहा है। 

loksabha election banner

भाजपा ने कांग्रेस के बड़े गढ़ अमेठी में भी बड़ा उलटफेर किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में भाजपा की स्मृति ईरानी ने पोस्टल बैलट से मिली बढ़त को बरकरार रखा और आखिर में जीत दर्ज की। 

 Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2019 Result Live Updates:

01.10 बजे- बागपत लोकसभा सीट से दिलचस्प लड़ाई देखने को मिली है। यहां आरएलडी से जयंत चौधरी और बीजेपी से डॉ. सत्यपाल सिंह के बीच कांटे की टक्कर हुई। यहां कभी जयंत आगे रहते तो कभी डॉ. सत्यपाल सिंह। आखिरकार डॉ. सत्यपाल सिंह ने जयंत चौधरी को 23,502 वोटों से मात दे दी। डॉ. सत्यपाल सिंह को कुल 5,25,789 वोट मिले, जबकि जयंत चौधरी को 5,02,287 वोट मिले हैैं।
 

01.05 बजे- मुजफ्फरनगर से भाग्य आजमा रहे रालोद के अध्यक्ष अजित सिंह छह बार सांसद रह चुके हैं। वह सातवीं बार चुनाव जीतने के लिए मैदान में ताल ठोंक रहे थे, लेकिन उन्हें हार का मुुंह देखना पड़ा। भाजपा के उम्मीदवार संजीव कुमार बालियान ने 6526 मतों से उन्हें पराजित किया है। संजीव कुमार बालियान को 5,73,780 और अजित सिंह को 567254 वोट मिले हैैं।

12.55 बजे- 17वीं लोकसभा चुनाव के तहत उत्तर प्रदेश की बदायूं सीट पर सभी की निगाहें रहीं। बदायूं संसदीय सीट पर बीजेपी प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघ मित्र मौर्य और मुलायम सिंह यादव के भतीजे व मौजूदा सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को बीच कड़ा मुकाबला हुआ। आखिरकार जीत संघ मित्र मौर्य के खाते में गई। उन्होंने धर्मेंद्र यादव को 18,454 मतों से पराजित किया। संघ मित्र मौर्य को कुल 5,11,352 वोट मिले, जबकि धर्मेंद्र यादव को 4,92,898 वोट मिले हैैं। तीसरे स्थान पर सलीम इकबाल शेरवानी रहे, उन्हें 51947 वोट मिले हैैं।

11.30 बजे- यूपी से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल हुईं भाजपा की आठ महिला प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा उलटफेर अमेठी में भाजपा की उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया है। उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी को हराकर सबको चौंका दिया। स्मृति ने राहुल को 55,120 वोटों से पराजित किया है। स्मृति को कुल 4,68,514 वोट मिले हैैं, जबकि राहुल को 4,13,394 वोट मिले हैैं।

11.25 बजे-इस चुनाव में सबसे चर्चित सीटों में एक रही रामपुर से सपा उम्मीदवार आजम खां ने बाजी मार ली है। उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार जयाप्रदा को 1,09,997 मतों से पराजित किया है। आजम खां कुल 5,59,177 वोट मिले, जबकि जयाप्रदा को 4,49,180 वोट मिले हैैं। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के संजय कपूर रहे। उन्हें 35009 वोट मिले हैैं।

11.15 बजे-आजमगढ़ से सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव जीत गए हैैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के दिनेश लाल निरहुआ को 2,59,874 वोटों से पराजित किया है। अखिलेश यादव को 6,21,578वोट और निरहुआ को 3,61,704 वोट मिले हैैं।

10.45 बजे-मैनपुरी से संसद पहुंचे सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भी सातवीं बार जीत दर्ज कर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। उन्होंने भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य को 94,489 वोटों से हरा दिया है। मुलायम सिंह को 524926 वोट मिले, जबकि प्रेम सिंह शाक्य को 4,30,537 वोट मिले हैैं। 

लखनऊ से राजनाथ सिंह साढ़े तीन लाख वोट से जीते

09.20 बजे-नरेंद्र मोदी सरकार में गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से लगातार दूसरी बार सांसद बने। लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने गठबंधन प्रत्याशी समाजवादी पार्टी की पूनम सिन्हा को तीन लाख 47,302 मत से हराया। राजनाथ को 633026 वोट मिले जबकि पूनम को 285724 मत मिले। कांग्रेस के प्रमोद कृष्णम् को 180011 और नोटा के खाते में 7416 वोट आये।

सहारनपुर से बसपा के हाजी फजलउर रहमान ने बाजी मारी

09.15 बजे-सहारनपुर से बसपा उम्मीदवार हाजी फजरुल रहमान ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम उम्मीदवार भाजपा के राघव लखनपाल को 22417 मतों से पराजित किया है। हाजी फजरुल रहमान को कुल 5,14,139 वोट और राघव लखनपाल को 4,91,722 वोट मिले हैैं। 2,06,908 वोट प्राप्त कर कांग्रेस के इमरान मसूद तीसरे स्थान पर रहे हैैं।

09.10 बजे-सुलतानपुर लोकसभा सीट पर इस बार कांटे भाजपा की मेनका गांधी को की टक्कर मिली। गठबंधन प्रत्याशी बसपा के चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू को 13859 वोट से हराया। भाजपा की मेनका गांधी 4,58,281 तथा चंद्रभद्र सिंह को 4,44,422 मत मिले।

कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह सिर्फ 41,588 मत पर सिमट गए। निर्दलीय कमला देवी को 11484 मत मिले। भाजपा ने सुलतानपुर से सांसद वरुण गांधी की सीट बदलकर उनकी मां मेनका गांधी को मौका दिया।

बलिया से भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त जीते

09.05 बजे- बलिया से भाजपा के वीरेंद्र सिंह ने सपा के उम्मीदवार सनातन पांडेय को 15,519 मतों से मात दी है। भदोही से भाजपा के सांसद वीरेंद्र सिंह को कुल 4,69,114 वोट मिले। गठबंधन के प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के सनातन पांडेय को 4,53,595 वोट मिले। 35,900 वोट प्राप्त कर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विनोद तीसरे स्थान पर रहे हैैं।

09.00 बजे-भाजपा समर्थित अपना दल (एस) की संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने अपने पिछले रिकॉर्ड दो लाख 19 मत को तोड़ते हुए निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन से मैदान में उतरे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामचरित्र निषाद को 2 लाख 30 हजार से अधिक मतों से हरा कर विजयी घोषित हुईं। इस तरह कुल 2.30 लाख मतों से अनुप्रिया पटेल ने मीरजापुर लोकसभा में जीत हासिल कर ली है। अनुप्रिया पटेल दोबारा मीरजापुर लोकसभा से बतौर सांसद चुन ली गईं।

एनडीए अपना दल (एस) प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने 591564 मत पाकर 232008 से जीत हासिल की। उन्होंने सपा गठबंधन प्रत्याशी रामचरित्र निषाद को पराजित किया। रामचरित्र निषाद को कुल 359556 मत मिले। इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी को 91392 मत ही प्राप्त हुए।

08.46 बजे- कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बार फिर जीत का परचम फहराया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को एक लाख 67,178 मत से शिकस्त दी। मतगणना के शुरुआती चरण में भाजपा टक्कर में दिखी।

मगर सदर, सरेनी और ऊंचाहार में मिली बड़ी लीड ने भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर दिया। यहां सीधी टक्कर कांग्रेस और भाजपा के बीच थी। महागठबंधन ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। सोनिया गांधी को 5,34,666 लाख और दिनेश प्रताप सिंह को 367567 वोट मिले। सुबह जब मतगणना शुरू हुई तो बीजेपी और कांग्रेस के बीच वोटों का अंतर बहुत ही कम था।

08.36 बजे- अमेठी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ पहले चरण में ली बढ़त को 21वें चक्र तक बरकरार रखा है। 21वें राउंड की गणना में स्मृति ईरानी कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी से 41281 मतों से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को 347365मत मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को 306084 मत प्राप्त हुए।

08.32 बजे- पीलीभीत में अपनी मां मेनका गांधी की सीट से भाग्य आजमा रहे भाजपा के वरुण गांधी ने 2,55,627 वोटों से जीत दर्ज की है। वरुण गांधी पहले भी पीलीभीत से सांसद रहे हैं। उन्होंने सपा के हमराज वर्मा को हराया है। वरुण गांधी 7,04,549 वोट मिले हैैं।

दूसरे स्थान पर सपा के हमराज वर्मा को 448922 मत मिले हैैं। इस सीट पर खास बात यह रही कि नोटा यहां तीसरे स्थान पर रहा, यानी 9973 लोगों किसी प्रत्याशी को न चुनकर नोटा का बटन दबाया है।

08.25 बजे- मुरादाबाद से सपा के डॉ. एसटी हसन जीते। मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. एसटी हसन ने बाजी मारी है। उन्होंने सांसद भाजपा के कुंवर सर्वेश कुमार को को 97878 मतों से पराजित किया है।

डॉ. एसटी हसन 6,49,416 मत मिले, जबकि कुंवर सर्वेश कुमार को 5,51,538 वोट मिले हैैं। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी रहे, जिन्हें 59198 वोट मिले हैैं।

08.16 बजे-कैसरगंज से भाजपा के बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी सीट बरकरार रखी है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने दो लाख 61,601 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी बसपा के चंद्रदेव राम यादव को हराया।

भाजपा के बृजभूषण शरण सिंह को 581358 तथा चंद्रदेव राम यादव को 319757 वोट मिला। कांग्रेस के विनय कुमार पांडेय बिन्नू 37,132 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यहां 13,168 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। गोंडा जिला के कैसरगंज के निर्वाचन अधिकारी राजितराम प्रजापति ने नव निर्वाचित सांसद बृज भूषण शरण सिंह को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

08.04 बजे-गोंडा से कीतिवर्धन सिंह जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजाभइया ने एक लाख 63 हजार 360 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह को हराया।

पंडित सिंह को 341830 वोट मिले जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा पटेल को 25,686 वोट मिला। 8418 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

07.38 बजे- बांदा से भाजपा के आरके सिंह पटेल ने जीत दर्ज की। बांदा से भाजपा ने अपने सांसद का टिकट काटकर विधायक आरके सिंह पटेल को टिकट दिया था। पटेल ने इलाहाबाद से भाजपा के सांसद रहे सपा प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्ता को 58938 वोट से पराजित किया।

पटेल को चार लाख 77,926 तथा गुप्ता को चार लाख 18,988 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी बाल कुमार पटेल को 75,438 वोट मिले। 

07.31 बजे-अमेठी से लगातार बढ़त पर चल रहीं स्मृति ईरानी ने 45,453 मत की बढ़त बना ली है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मजबूत किले में सेंध लगाने वाली स्मृति ईरानी को पोस्टल बैलट की गिनती के दौरान ही बढ़त मिलने लगी थी।

भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को 282123 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को 247127 मत प्राप्त हुए।

07.06 बजे- नगीना से बसपा के ग्रीश चंद्र ने जीत दर्ज की। बिजनौर की नगीना सुरक्षित सीट पर गठबंधन से भाजपा को झटका दिया है। गठबंधन के प्रत्याशी बसपा के ग्रीश चंद्र ने सांसद भाजपा के यशवंत को एक लाख 66832 वोट से हराया।

ग्रीश ने पहले चरण से ही बढ़त ले ली थी। ग्रीश चंद्र को कुल पांच लाख 68378 वोट मिले। भाजपा के डॉ. यशवंत सिंह को चार लाख एक हजार 546, कांग्रेस की ओमवती को 20,046 वोट मिले हैं। 

06.30 बजे- गोरखपुर से भाजपा के रवि किशन 301664 मतों से जीते। भोजपुरी फिल्मों के बाद राजनीति में कदम रखने वाले रवि किशन गोरखपुर से जीत गए हैं। रवि किशन ने तीन लाख 1664 मत से जीत दर्ज की।

भाजपा के रवि किशन को 717122, सपा के राम भुवाल निषाद को 415458 तथा कांग्रेस के मधूसूदन त्रिपाठी को 22972 वोट मिले। रवि किशन के साथ उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला ने प्रमाण पत्र ग्रहण किया।

06.20 बजे- अमेठी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी की जीत लगभग तय। कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी से 38449 मतों से आगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा प्रत्याशी को दी जीत की बधाई। उन्होंने अमेठी में अपनी हार स्वीकार कर स्मृति ईरानी को बधाई दी और कहा कि अमेठी का ध्यान रखियेगा।

06.10 बजे-अमेठी लोकसभा चुनाव की मतगणना का 14 चक्र पूरा हो गया है। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी 25766 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी से आगे।

भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को 231716 मत मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को 205950 मत प्राप्त हुए। राहुल गांधी ने इस बढ़त पर स्मृति ईरानी को बधाई दी है। 

05.50 बजे- वाराणसी से पीएम मोदी 4,79,505 वोट से जीते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार वाराणसी से जीत दर्ज की है। इस बार वह रिकॉर्ड मत से जीते हैं। पीएम मोदी ने गठबंधन की प्रत्याशी समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव को पांच लाख 17, 802 वोट से हराया। मोदी को 674664 वोट मिले

इनको कुल 63 प्रतिशत मत मिले हैं। शालिनी यादव को 1,93,848 वोट मिला। इनका वोट प्रतिशत 18.41 रहा जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी को अजय राय को 1,51,800 वोट मिले। इनको कुल 14.41 प्रतिशत मत मिले। वाराणसी में 3990 लोगों से नोटा का बटन दबाया है। 

05.50 बजे-हाथरस: बीजेपी प्रत्याशी -224672 मतों से आगे चल रहे है । बीजेपी प्रत्याशी राजवीर दिलेर को-568301 वोट मिले। गठबंधन प्रत्याशी रामजीलाल सुमन को -343629  वोट मिले। कोंग्रेस त्रिलोकी राम दिवाकर को 19269 वोट मिले।

05.40 बजे- घर लौटे भाजपा प्रत्याशी, 20वें चरण के बाद छोड़ दिया मतगणना स्थल। भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य 20वें चरण का परिणाम घोषित होते ही मैदान छोड़ गए। इस चरण में मुलायम 50 हजार वोटों से आगे हो गए थे। इसके बाद प्रेम सिंह मतगणना स्थल से निकलकर घर चले गए। बीते लोस उप चुनाव में प्रेमसिंह ने 6वें चरण के बाद ही हार मान ली थी।

05.45 बजे-बागपत : डॉ सतपाल सिंह 18717 वोट से आगे। 

05.43 बजे- मैनपुरी : जीत की ओर मुलायम, 50 हजार वोटों की बढ़त। मैनपुरी सीट पर लंबी कशमकश के बाद मुलायम सिंह यादव अब जीत की और बढ़ रहे हैं। 20वें राउंड में वह भाजपा प्रत्याशी परम सिंह शाक्य से 50427 वोटों से आगे निकल चुके थे।

05.40 बजे-बलिया लोकसभा सीट के लिए 16 वें चरण की मतगणना में सनातन पांडेय (सपा) 398797, भाजपा से वीरेंद्र सिंह मस्त को 393397 मत मिले हैं। इस तरह सपा के सनातन पांडेय 5400 वोट से आगे चल रहे हैं।

05.30 बजे- पूर्व सांसद उमा भारती का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त। झाँसी : 2014 के लोकसभा चुनाव में उमा भारती ने रिकॉर्ड 1,90,467 वोट से जीत हासिल की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के अनुराग शर्मा 3,32,042 वोट से आगे चल रहे हैं। अभी तक कुल 7,33,666 वोट मिले है अनुराग शर्मा को। फिलहाल कांउटिंग जारी है।

05.25 बजे- लखनऊ में राजनाथ सिंह ने तोड़ा अपना पिछला रिकॉर्ड। राजनाथ को मिले छह लाख से अधिक वोट। 2014 में इनको पांच लाख 61 हजार के करीब मत मिले थे।

05.25 बजे- अमेठी लोकसभा चुनाव की मतगणना का 12 चक्र पूरा। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी 20300 कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी से मतों से आगे। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को 198728 मत मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को 178428 मत प्राप्त हुए।

05.25 बजे-15वें चरण में अखिलेश यादव (सपा) 332018 मत पाकर पहले स्थान पर और भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ 144955 मत पाकर दूसरे स्‍थान पर हैं। सपा के अखिलेश यादव 137,063 मतों से फ‍िलहाल आगे चल रहे हैं।

05.23 बजे-झाँसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी 3,45,963 मतों से आगे। भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को 7, 66,045 वोट मिले। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी श्याम सुन्दर सिंह को 4, 20,084 मत मिले।  

05.21 बजे-  इटावा संसदीय सीट : भाजपा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया 43760 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

05.19 बजे-  कन्नौज संसदीय सीट : भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक 26453 वोटों से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव से आगे चल रहे हैं। 

05.17 बजे- जालौन लोकसभा सीट : भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा एक लाख 50 हजार 866 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

05.16 बजे- फतेहपुर संसदीय सीट : भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति एक लाख 79 हजार 685 वोटों से आगे हैं। 

05.14 बजे- फर्रुखाबाद संसदीय सीट : भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत एक लाख 84 हजार 709 वोट से आगे चल रहे हैं। 

05.14 बजे-बांदा-चित्रकूट सीट : भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल 59673 वोट से आगे चल रहे हैं। 

05.13 बजे-कानपुर संसदीय सीट : भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी एक लाख तीन हजार 356 वोटों से बढ़त लेकर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल से आगे चल रहे हैं। 

05.12 बजे- हमीरपुर-महोबा संसदीय सीट : भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल एक लाख 92280 वोट से आगे चल रहे हैं। 

05.11 बजे- अकबरपुर संसदीय सीट : भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले 205375 वोट से आगे चल रहे हैं। 

05.10 बजे- फूलपुर संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी केशरी देवी पटेल 122567 मतों के साथ आगे चल रही हैं। उन्हें 374378 दूसरे नंबर गठबंधन के सपा प्रत्याशी पंधारी यादव 251811 को अब तक  मत मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी पंकज निरंजन को 21034 मत मिले हैं।

05.06 बजे- झाँसी-ललितपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने 3,05,722 की निर्णायक बढ़त बनाई। सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह यादव दूसरे स्थान पर रहे।

05.02 बजे- नरेंद्र मोदी गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव से 405,992 मतों से आगे। नरेंद्र मोदी(भाजपा)- 571154, शालिनी यादव(सपा-बसपा, सपा प्रत्याशी)- 165162, अजय राय(कांग्रेस)- 114314।

04.52 बजे- शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर 21वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी 206652 वोटों की लीड लेकर जीत की ओर बढ़ चले हैं। 21वें राउंड के बाद भाजपा के प्रत्याशी अरुण सागर को 504127, गठबंधन के अमरचंद्र जौहर को 297475 व कांग्रेस के ब्रह्मस्वरूप सागर को 26460 मत मिले हैं। 

04.52 बजे- उन्नाव से भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज जीते। सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला से 400956 मतों से जीते। साक्षी महाराज भाजपा - 703507, अरुण शंकर शुक्ल अन्ना सपा  - 302551, अन्नू टन्डन, कांग्रेस - 185634। नोटा- 11190। कुल मत -1237076।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद साक्षी महाराज उत्तर प्रदेश मे भाजपा के दूसरे ऐसे प्रत्याशी हैं, जिन्होंने चार लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की है। 

04.47 बजे- रायबरेली : कॉंग्रेस की सोनिया गांधी को मिले 513309 वोट बीजेपी के दिनेश सिंह को 350098 वोट। सोनिया गांधी 163211 वोट से अभी तक आगे।

04.45 बजे-  सुलतानपुर में कांटे की टक्कर जारी, एक-एक मिनट लग रहे भारी। मेनका करीब 14 हज़ार मतों से आगे हैं। मेनका 419014। चंद्रभद्र 405114। डॉ संजय सिंह 37815। 27वां राउंड। अभी करीब 6 राउंड शेष बचे हैं।

04.40 बजे- रीता जोशी की तबीयत खराब। एम्बुलेंस से पहुंची मतगणना स्थल पर।इलाहाबाद लोक सभा सीट की प्रत्याशी हैं रीता जोशी जो लगातार आगे चल रही हैं।

04.40 बजे-अमेठी लोकसभा चुनाव की मतगणना का 11 चक्र पूरा। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी 18719 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी से आगे। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को 181612 मत मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को 162893 मत प्राप्त हुए।

04.30 बजे- बहराइच से भाजपा के अक्षयवर लाल गोंड ने गठबंधन के प्रत्याशी सपा के शब्बीर वाल्मिकी को शिकस्त दी। गोंड ने 1,28,669 वोट से जीत दर्ज की।अक्षयवर लाल गोंड ने गठबंधन के प्रत्याशी सपा के शब्बीर वाल्मिकी को शिकस्त दी। गोंड ने 1,28,669 वोट से जीत दर्ज की।

अक्षयवर लाल गोंड को 5,25,512 वोट मिले। सपा के शब्बीर वाल्मीकि को 396843 मिले जबकि कांग्रेस की सावित्री बाई फुले को 34,383 वोट मिला।

04.27 बजे- नोटा का बटन भी खूब दबा : लखनऊ लोकसभा चुनाव में जहाँ राजनाथ सिंह बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे है वाही नोटा के वोटर भी बड़ी भूमिका में है अब तक 5000 से अधिक नोटा वोटर निकले है। वही मोहनलालगंज में तो ये संख्या 7000 हजार पर कर गयी है।

04.20 बजे- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में हनुमान मंदिर, अलीगंज जाकर दर्शन करेंगे। 

04.10 बजे- गोरखपुर में भाजपा प्रत्याशी रवि किशन के रिकार्ड मतों से आगे होने पर पीएम मोदी का मुखौटा लगाकर खुशी व्यक्त करते पार्टी कार्यकर्ता।

04.05 बजे- सुलतानपुर से मेनका गांधी करीब 16000 वोटों से आगे चल रही हैं। मेनका गांधी 360969, चंद्रभद्र 344289, डॉ संजय सिंह 31520।

03.53 बजे-PM मोदी ने तोड़ा अपना रिकार्ड, 409711 मतों की बढ़त। पिछले चुनाव में 378784 मतों से जीत दर्ज की थी।

03.45 बजे- प्रतापगढ़:29 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी 118084 मतों से आगे। प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर 29 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के संगम लाल गुप्ता अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा बसपा गठबंधन के अशोक त्रिपाठी से 118084 मतों से आगे चल रहे हैं। अभी दो राउंड की मतगणना होनी शेष है I अभी तक बीजेपी के संगम लाल को 428676 मत, सपा बसपा गठबंधन के अशोक त्रिपाठी को 310592 मत , कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी रत्ना सिंह को 77914 मत तथा जनसत्ता दल के अक्षय प्रताप सिंह को 46296 मत मिले हैं।

03.43 बजे- फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में 11 वे राउंड तक भाजपा के प्रत्याशी राजकुमार चाहर 255026 मत लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी व कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर से 186485 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के राज बब्बर को अरशद 541 मत मिले हैं जबकि बसपा के जय भगवान शर्मा को 61 307 मत मिले हैं अभी तक 4072 मत नोटा के भी है।

03.42 बजे- फीरोजाबाद : 11वें राउंड सपा 182600 बीजेपी 170242 प्रसपा 38066 । नोटा 2505। सपा 12 हजार 358 से आगे।

03.40 बजे-भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी 15844 मतों से से आगे। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को 147732 मत मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को 131888 मत प्राप्त हुए।

03.38 बजे-गोरखपुर में भाजपा प्रत्याशी रवि किशन 2.98 लाख मतों से आगे।

03.36 बजे-सहारनपुर लोकसभा सीट 13 राउंड की मतगणना के परिणाम घोषित किए गए हैं । बसपा प्रत्याशी हाजी फजलुर रहमान 237326 वोट लेकर भाजपा प्रत्याशी से बढ़त बनाए हुए हैं भाजपा के राघव लखन पाल शर्मा 205401  वोट लेकर दूसरे नंबर पर हैं जबकि कांग्रेस के इमरान मसूद 116415 वोट लेकर तीसरे नंबर पर चल रहे हैं ।

03.34 बजे- इलाहाबाद से भाजपा की डॉ. रीता बहुगुणा जोशी एक लाख मत से आगे।

03.32 बजे-फूलपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी केशरीदेवी सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी पंधारी यादव से एक लाख छह हजार वोट से आगे चल रही हैं।

03.30 बजे- वाराणसी - नरेंद्र मोदी 329568 वोट से आगे 

03.29 बजे-गाजीपुर - मनोज सिन्‍हा 37500 वोट से पीछे

03.28 बजे-चंदौली - भाजपा से महेंद्र नाथ  पांडेय 17359 वोट से आगे

03.27 बजे-मीरजापुर - एनडीए अपना दल की अनुप्रिया पटेल 122936 वोट से आगे

03.26 बजे-आजमगढ़ - अखिलेश यादव 113614 वोट से आगे

03.26 बजे-घोसी - गठबंधन बसपा प्रत्याशी 77784 वोट से आगे 

03.25 बजे-जौनपुर - गठबंधन बसपा 35285 वोट से आगे 

03.25 बजे-मछलीशहर - गठबंधन बसपा 13737 वोट से आगे 

03.24 बजे-लालगंज--गठबंधन बसपा 72376 वोट से आगे 

03.24 बजे-राबर्ट्सगंज - एनडीए अपना दल 62907 वोट से आगे 

03.23 बजे-बलिया - भाजपा 16523 वोट से आगे 

03.22 बजे-भदोही - भाजपा को 41298 वोट से आगे

03.21 बजे- बरेलीः 11वे राउंड के बाद आगे संतोष गंगवार को 2 लाख 22 हजार वोट मिले हैं। जबकि भगवत को 1 लाख 54 हजार वोट मिले। कांग्रेस के प्रवीण सिंह ऐरन को 28 हजार के वोट मिले। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार 70 हजार वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं

03.20 बजे-इत्रनगरी कन्नौज से आगे चल रहीं डिंपल यादव अब पीछे हो गईं हैं। भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने उनको दस हजार वोट से पीछे छोड़ दिया है। इत्रनगरी कन्नौज से आगे चल रहीं डिंपल यादव अब पीछे हो गईं हैं। गठबंधन प्रत्याशी समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव को भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने दस हजार वोट से पीछे छोड़ दिया है। दस चरणों की मतगणना के बाद गठबंधन प्रत्याशी डिंपल यादव को 10210 मतों से पीछे कर दिया। आज दोपहर तक डिंपल यादव ने भाजपा प्रत्याशी सुब्रत को आगे नहीं निकलने दिया। जैसे ही तिर्वा और रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र से परिणाम आए तो सुब्रत ने उछाल मारी और 6 हजार वोट से बढ़त बना ली। इससे पहले 9वें राउंड तक डिंपल आगे रहीं और उन्होंने 11 हजार वोटों से लीड ले ली थी। 

03.10 बजे- रामपुर संसदीय सीट : गठबंधन से सपा प्रत्याशी  आजम खां 133870  वोट से आगे। जयाप्रदा भाजपा - 249567, आजम खां गठबंधन -  383437, संजय कपूर कांग्रेस - 27033।

02.50 बजे- मछलीशहर लोकसभा : बसपा के टी राम को 325564 मत मिले जबकि भाजपा के वीपी सरोज को 311827 वोट मिले। जनाधिकार पार्टी के उम्मीदवार को 49 74 मत मिले। इस तरह बसपा भाजपा से 13737 मतों से आगे।

02.45 बजे- भदोही से भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद बिंद 26830 वोट से आगे चल रहे हैं। उनके पीछे बसपा के रंगनाथ मिश्रा हैं। अब तक चार लाख वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है।

02.40 बजे- बलिया लोकसभा :11 वें चरण में वीरेंद्र सिंह मस्त (भाजपा) 263250 मत, सनातन पांडेय (सपा) 245342 मत मिले हैं। इस प्रकार भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त 17908 वोट से आगे चल रहे हैं।

02.35 बजे- अमेठी में स्मृति ईरानी कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी से 11 हजार वोटों से आगे।लोकसभा चुनाव की मतगणना का सातवां  चक्र पूरा। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी 9570 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी से आगे। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को 113042 मत मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को 103472 मत प्राप्त हुए। 

02.25 बजे- भदोही से भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद बिंद 26830 वोट से आगे चल रहे हैं। उनके पीछे बसपा के रंगनाथ मिश्रा हैं। अब तक चार लाख वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है।

02.12 बजे-मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान ने ली बढ़त। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के सरधना विधानसभा क्षेत्र में 23 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है इसमें संजीव बालियान 6000 वोटों से आगे चल रहे हैं चौधरी अजीत सिंह को 94 745 मत प्राप्त हुए हैं संजीव बालियान को  एक लाख दो हजार 86 मत प्राप्त हुए हैं। चार राउंड की मतगणना अभी शेष बची हुई है।

02.08 बजे-जौनपुर की मछलीशहर सुरक्षित सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के टी राम बढ़त पर हैं। उनको 276588 मत मिले जबकि भाजपा के बीपी सरोज को 259029 वोट मिले। जनाधिकार पार्टी के उम्मीदवार को 4132मत मिले। इस तरह बसपा भाजपा से 17559 मत से आगे हैं। 

02.04 बजे- हमीरपुर महोबा तिंदवारी संसदीय क्षेत्र से सातवें चक्र की मतगणना के बाद निवर्तमान सांसद व भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल 55884 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर गठबंधन प्रत्याशी दिलीप सिंह हैं। अब तक जहां भाजपा प्रत्याशी को 1,30,220 मिले हैं वहीं बसपा प्रत्याशी के खाते मेें 74336 वोट आए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह को 21661 वोट मिले हैं जबकि 3470 मत नोटा के खाते में गए हैं।

02.02 बजे- हरदोई संसदीय क्षेत्र :लोकसभा चुनाव की मतगणना में संसदीय क्षेत्र हरदोई में 12वें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत को 223646 मत  मिले, जबकि गठबंधन की सपा प्रत्याशी उषा वर्मा को 170802 वोट मिले, भजपा प्रत्याशी 52844 वोट से आगे। कांग्रेस के वीरेंद्र वर्मा को 7751 मत मिले।

01.58 बजे-बलिया में दसवें चरण की मतगणना के बाद भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त 15047 वोट से आगे हैं। वीरेंद्र सिंह मस्त को 230127 मत मिले हैं। सपा के सनातन पांडेय 215080 मत पाकर इनके पीछे दूसरे स्थान पर हैं।

01.54 बजे- कैराना लोकसभा:प्रदीप बीजेपी  4667  से आगे। सपा(तबस्सुम हसन) 78637। बीजेपी(प्रदीप चौधरी) 83304। कांग्रेस(हरेन्द्र मलिक) 12043।

01.52 बजे- अमरोहा संसदीय सीट: गठबंधन प्रत्‍याशी बसपा के दानिश अली 69492 वोटों से आगे। कंवर सिंह तंवर - भाजपा - 266335,कुंवर दानिश अली - गठबंधन - 335827, सचिन चौधरी - कांग्रेस - 7187, नोटा - 3403।

01.50 बजे- अमेठी : लोकसभा चुनाव की मतगणना का पांचवा चक्र पूरा। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी 8387 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी से आगे। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को 81396 मत मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को 73009 मत प्राप्त हुए।

01.46 बजे- इलाहाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रीता बहुगुणा जोशी 64531 वोटों से आगे चल रही हैं। उन्हें 181565 मत मिले हैं। दूसरे नंबर पर गठबंधन प्रत्‍याशी राजेंद्र सिंह पटेल को 117034 मत मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी योगेश शुक्ला 11708 मत मिले हैं। रीता जोशी पहले राउंड से ही सपा प्रत्याशी से बढ़त बनाए हुए हैं।

01.44 बजे-सपा मुखिया के गृह जनपद की इटावा संसदीय सीट पर कांटे की लड़ाई जारी है। यहां सातवें राउंड तक की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हैं। भाजपा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी कमलेश कठेरिया से 10161 मतों से आगे चल रहे हैं। अभी तक 251367 मतों की गणना में भाजपा को 124888, गठबंधन को 114727 और कांग्रेस को 3567 वोट मिले हैं। वहीं नोटा के खाते 1318 वोट गए हैं। 

01.40 बजे-सपा के दुर्ग बदायूं पर बढ़ा खतरा। भाजपा की संघमित्रा मौर्या ने पांचवें चक्र में 13523 वोट की बढ़त बना ली है। भाजपा के संघमित्रा मौर्य को 96093 तथा गठबंधन के धर्मेंद्र यादव को 82570 वोट मिला है। 

01.36 बजे- फैज़ाबाद लोकसभा से भाजपा  के प्रत्याशी लल्लू सिंह अपने प्रतिद्वंदी सपा बसपा के गठबंधन के प्रत्याशी आनंद सेन यादव से 41060, वोट से आगे चल रहे हैं। 

01.34 बजे- आजमगढ़ में अखिलेश यादव 67337 मत के साथ आगे चल रहे हैं। अखिलेश यादव को 122239 मत मिले जबकि दूसरे स्थान पर चल रहे भाजपा दिनेश लाल यादव निरहुआ अब तक 54902 मत मिले हैं। 

01.29 बजे-सुल्तानपुर से मेनका गांधी करीब 3 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। उन्हें 196406  मत मिले, जबकि गठबंधन से चंद्रभद्र सिंह को खाते में 193993 मत गिरे। कांग्रेस के डॉ. संजय सिंह को 15982 मत हासिल हुए।

01.27 बजे- 65 कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दूबे की बढ़त जारी। अब तक दूबे को 166032, गठबंधन प्रत्याशी एनपी को कुशवाहा 71863 और कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह को 35385 मत मिले।

01.25 बजे-कन्नौज संसदीय सीट पर तीसरे राउंड की मतगणना में डिंपल यादव भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक से आगे चल रही हैं। गठबंधन से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने 4831 वोटों से बढ़त बना रखी है। अभी तक की मतगणना में डिंपल यादव को 19466 और सुब्रत पाठक को 14635 वोट प्राप्त हुए हैं। दूसरे चरण तक 31142 मतों की गणना में सपा की डिंपल यादव को 18767 और भाजपा के सुब्रत पाठक को 12375 मत मिले। 

01.23 बजे-रॉबर्ट्सगंज (सु.) लोकसभा में 10 वें चक्र की हुई मतों की गणना में अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल को 153611, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भाईलोल कोल को 137416 व कांग्रेस प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी को कुल 12883 मत मिले। इसमें अपना दल प्रत्याशी 16195 मतों से आगे हैं।

01.18 बजे- देवरिया : डा. रमापति 64576 वोट के साथ निर्णायक बढ़त की ओर। भाजपा प्रत्याशी डा.रमापति राम त्रिपाठी गठबंधन प्रत्याशी बिनोद जायसवाल से शुरू से ही बढ़त बनाए हुए हैं। अभी तक की मतगणना के अनुसार डा. रमापति राम त्रिपाठी 64576 मतों से आगे चल रहे हैं। जबकि 86493 मतों के साथ गठबंधन प्रत्याशी बिनोद कुमार जायसवाल दूसरे स्थान पर हैं।

01.15 बजे-सलेमपुर : भाजपा के रविंद्र ने बनाई 21233 मतों की बढ़त । सलेमपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के रविंद्र कुशवाहा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक हुई मतों की गणना के अनुसार रविंद्र कुशवाहा अपने प्रतिद्वंदी के मुकाबले 21233 मतों से आगे चल रहे हैं। रविंद्र को अब तक कुल 79457 व आरएस कुशवाहा ने 58224 मत मिले हैं। 4217 मतों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी डा.राजेश कुमार मिश्र व वाराणसी के पूर्व सांसद तीसरे स्थान पर हैं। 

01.10 बजे-अमेठी : भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी 5550 मतों से बनाई बढ़त। लोकसभा चुनाव की मतगणना का तीसरा चक्र पूरा। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी 48485 मत मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को 42935 मत प्राप्त हुए।

01.00 बजे- रायबरेली : सोनिया गांधी 51206 वोट से अभी तक आगे। अब तक वोटों की गिनती में कॉंग्रेस की सोनिया गांधी को मिले 174274 वोट बीजेपी के दिनेश सिंह को 123068 वोट। 

12.58 बजे- रामपुर में आजम खान ने जया प्रदा पर ली बड़ी बढ़त। गठबंधन प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के आजम खान 57723 वोट से आगे हैं। आजम खान को 175949, भाजपा की जया प्रदा को 118226 तथा कांग्रेस के संजय कपूर को 12930 वोट मिले हैं। 

12.52 बजे- वाराणसी में मोदी दो लाख से अधिक मतों से आगे

12.50 बजे- आगरा में भाजपा 13562 से आगे। भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल गठबंधन प्रत्याशी मनोज सोनी से आगे। 

12.48 बजे-फतेहपुर सीकरी में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर से  75802 से आगे।

12.46 बजे-  भदोही लोकसभा में भाजपा से रमेश चंद्र बिंद 1,12861 मत, गठबंधन के रंगनाथ मिश्र 92,894 मत और कांग्रेस के रमाकांत यादव 4,619 मत, नोटा को 1978 मत मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद बिंद 19967 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

12.44 बजे- गाजीपुर से अब तक 136277 मत गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी और भाजपा के मनोज सिन्हा 105311 मत पा चुके हैं। इस प्रकार गाजीपुर से भाजपा के मनोज सिन्हा अफजाल अंसारी से काफी पीछे हो चुके हैं। 

12.42 बजे-बांदा चित्रकूट सीट पर आठ चक्रों की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल 48158 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर पर गठबंधन प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्ता हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी बाल कुमार पटेल तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

12.40 बजे-सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 58861 वोट से आगे चल रहे हैं। अब तक प्राप्‍त मतों में अखिलेश यादव 100161 और भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 41300 मत मिल चुका है।

12.34 बजे- बदायूं से सांसद धर्मेन्द्र यादव पीछे। तीसरे चक्र की गणना के बाद बदायूं में सांसद तथा गणबंधन प्रत्याशी सपा के धर्मेन्द्र यादव को भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्या ने पीछे छोड़ दिया है। संघमित्रा को 55925 तथा धर्मेन्द्र यादव को 52063 वोट मिले हैं। 

12.34 बजे-फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर 72924 वोटों से आगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर रह गए हैं बहुत पीछे। वहीं गठबंधन प्रत्याशी व बुलंदशहर के बाहुबली विधायक गुडडू पंडित तीसरे नंबर पर।

12.30 बजे-गोरखपुर में दसवें चक्र की गणना के बाद भाजपा के रवि किशन ने बड़ी बढ़त बना ली है। रवि किशन ने 84300 की बढ़त बना ली है। रवि किशन को 220987 और गणबंधन के राम भुआल निषाद को 136687 वोट मिले हैं। 

12.25 बजे-सहारनपुर में छह चक्र की गणना के बाद गठबंधन प्रत्याशी बसपा के हाजी फजलुर रहमान 115977 वोट लेकर भाजपा प्रत्याशी से बढ़त बनाए हुए हैं। सांसद भाजपा के राघव लखन पाल शर्मा 80067 वोट लेकर दूसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस के इमरान मसूद 63284 वोट लेकर तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

12.22 बजे- बहराइच लोकसभा 35 से भाजपा के अक्षयवर लाल 62,016 मत से आगे हैं। भाजपा के अक्षयवर लाल को अब तक 343596 वोट मिले हैं। गठबंधन प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के शब्बीर अहमद को 278789 तथा भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने वाली सावित्री बाई फुले को 27564 वोट मिले हैं। 

12.18 बजे- मैनपुरी से सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह भाजपा प्रत्याशी से 10389 मतों से आगे निकल गए। इस चरण में मुलायम सिंह को 49376 और भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य को 38987 मत मिले।

12.10 बजे- देवरिया : डा. रमापति 64576 वोट के साथ निर्णायक बढ़त की ओर। भाजपा प्रत्याशी डा.रमापति राम त्रिपाठी गठबंधन प्रत्याशी बिनोद जायसवाल से शुरू से ही बढ़त बनाए हुए हैं। अभी तक की मतगणना के अनुसार डा. रमापति राम त्रिपाठी 64576 मतों से आगे चल रहे हैं। जबकि 86493 मतों के साथ गठबंधन प्रत्याशी बिनोद कुमार जायसवाल दूसरे स्थान पर हैं।

12.10 बजे- पीलीभीत : आठवां राउंड में बीजेपी उम्मीदवार वरुण गांधी 77835 से आगे चल रहे हैं

12.08 बजे- अमेठी : लोकसभा चुनाव की मतगणना का दूसरा चक्र पूरा। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी 33625  मत मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को 28800 मत प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी 4827 मतों से बनाई बढ़त।

11.57 बजे- केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को सुलतानपुर में मेहनत करनी पड़ रही है। मेनका गांधी यहां पर गठबंधन प्रत्याशी यशभद्र सिंह के खिलाफ पीछे चल रही थीं। अब उन्होंने हजार वोट की बढ़त बना ली है। 

11.50 बजे- बिजनौर लोकसभा से भाजपा के भारतेंद्र सिंह 827 वोट से आगे। 

11.42 बजे-बागपत लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी बढ़त पर। इससे पहले यहां भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री डा. सत्यपाल सिंह आगे चल रहे थे। जयंत चौधरी 2740 वोट से आगे हैं। जयंत चौधरी को 41679 तथा डा. सत्यपाल सिंह को 38939 वोट मिले हैं। 

11.32 बजे-बरेली से भाजपा उम्मीदवार संतोष गंगवार को 39257 वोट मिले हैं। गठबंधन के उम्मीदवार भगवत शरण गंगवार को 28756 वोट मिले हैं। संतोष गंगवार ने 10501 वोटों की बढ़त बनाई। कांग्रेस के प्रवीण सिंह ऐरन को सिर्फ 4872 वोट ही मिले।

11.30 बजे-हरदोई लोकसभा चुनाव: मतगणना में संसदीय क्षेत्र हरदोई में सेकेंड राउंड तक भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत को  40201 मिले, जबकि गठबंधन की सपा प्रत्याशी उषा वर्मा को 22451 वोट मिले, भजपा प्रत्याशी 17750 वोट से आगे। कांग्रेस के वीरेंद्र वर्मा को 1155 मत मिले।

11.28 बजे-देवरिया लोकसभा क्षेत्र : भाजपा प्रत्याशी डा.रमापति 30313 वोट से आगे हैं। देवरिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डा.रमापति राम त्रिपाठी गठबंधन प्रत्याशी बिनोद जायसवाल से शुरू से ही बढ़त बनाए हुए हैं। अभी तक की मतगणना के अनुसार डा.रमापति राम त्रिपाठी 30313 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्‍हें अब तक जहां 70059 मत मिले हैं वहीं सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी बिनोद जायसवाल को 39747 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि कांग्रेस 5546 मतों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

11.28 बजे- मेरठ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल 11852 वोटो से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल को 87964 व गठबंधन प्रत्याशी हाजी याकूब को 74024 वोट मिले हैं।

11.26 बजे-कौशांबी : प्रथम चरण में भाजपा प्रत्याशी सांसद विनोद सोनकर 6949 मतों से आगे। गठबंधन प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज से 6949 मतों से आगे चल रहे हैं। विनोद सोनकर को कुल 19888 मत प्राप्‍त हुए हैं, जबकि इंद्रजीत सरोज को 12939 मत ही प्राप्त हुए हैं। विनोद सोनकर प्रथम चरण की मतगणना में सभी पांचों विधानसभा सीटों में आगे चल रहे हैं। राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्‍याशी शैलेंद्र तीसरे नंबर पर हैं। उन्‍हें कुल 4903 मत प्राप्‍त हुए हैं। कांग्रेस की दसा यहां काफी दयनीय नजर आ रही है। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी गिरीश पासी 1002 मत ही प्राप्त कर सके।

11.24 बजे-संतकबीर नगर लोकसभा क्षेत्र : गठबंधन के बसपा प्रत्याशी 6,769 मतों से आगे। महागठबंधन के बसपा प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी को सर्वाधिक 77,430 मत मिले हैं। भाजपा के प्रवीन कुमार को 14 वें चक्र में 70,661 मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस से खड़े भालचंद्र यादव को 19,155 मत प्राप्त हुए हैं। मौलिक अधिकार पार्टी के अखिलेश कुमार को 1375 मत, बहुजन मुक्ति पार्टी के आनंद कुमार गौतम को 672 मत, निर्दल प्रत्याशी राजेंद्र यादव उर्फ कर्नल साहब को 1042 मत व लोटन उर्फ लौटन प्रसाद को 601 मत प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार 6,769 मतों के अंतर से कुशल सबसे आगे, प्रवीन दूसरे व भालचंद्र यादव तीसरे स्थान पर हैं। 

11.20 बजे- बस्ती लोकसभा चौथे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के हरीश द्विवेदी 5513 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को 60030 और गठबंधन को 54517 मत मिले हैं। कांग्रेस के राजकिशोर सिंह तीसरे पायदान पर चल रहे हैं। कांग्रेस का यहां वोट ग्राफ बढ़ा है लेकिन प्रियंका गांधी का जादू नहीं चल पाया। प्रियंका गांधी ने बस्ती में चुनावी सभा के दाैरान मोदी और भाजपा को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

11.14 बजे-मेनका गांधी अभी भी करीब 4 हज़ार से पीछे हैं। गठबंधन के चंद्रभद्र,  84806, भाजपा से मेनका 80645, कांग्रेस से डॉक्टर संजय सिंह 7019।

11.12 बजे-कानपुर से योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मंत्री भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी 9026 वोट से आगे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल पर पचौरी ने बढ़त बना ली है। सत्यदेव पचौरी को 15010, श्रीप्रकाश जायसवाल को 5984 व गठबन्धन प्रत्याशी रामकुमार को 839 वोट मिले हैं। 

11.10 बजे-बांसगांव लोकसभा क्षेत्र : भाजपा के कमलेश पासवान 65916 वोट से आगे। कमलेश पासवान को 195126 तथा गठबंधन के सदल प्रसाद को 129250 वोट मिले हैं। 

11.08 बजे-अम्बेडकर नगर से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के रितेश पांडेय भाजपा के प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा से बड़ी बढ़त पर हैं। रितेश पांडेय को 317758 तथा मुकुट बिहारी वर्मा को 238129 वोट मिले हैं। 

11.06 बजे- झांसी से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग शर्मा बड़ी बढ़त पर शर्मा को 115816, समाजवादी पार्टी के श्याम सुंदर सिंह को 65792 तथा कांग्रेस के शिवचरण कुशवाहा को 10678 वोट मिले हैं।

11.04 बजे- मेरठ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल 11852 वोटो से आगे चल रहे हैं। अभी तक की गिनती में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल को 87964 व गठबंधन प्रत्याशी हाजी याकूब को 74024 वोट मिले हैं।

11.03 बजे-घोसी (70) लोकसभा क्षेत्र में चौथे चक्र तक गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय 5687 वोटों से आगे चल रहे हैं। कुल 126032 वोटों की गिनती की गयी। गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय को 59547 मत मिले तो भाजपा के हरिनारारायण राजभर को 53860 , कांग्रेस के प्रत्याशी बालकृष्ण चौहान ने 2173 वोट पाए तो सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान 1320 मत मिले। 

11.02 बजे-लोकसभा 37 अमेठी के प्रथम चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी 2501 वोटो से आगे। कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को कुल 14030 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को 16531 मत मिले।

10.58 बजे-मथुरा में पहले ही राउंड से बढ़त लने वाली भाजपा सांसद हेमा मालिनी 44075 मतों से आगे। दूसरे नबंर पर महागठबंधन उम्मीदवर चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस बुरी तरह से पिछड़ रही है। हेमा मालिनी निकटतम प्रत्याशी रालोद के कुंवर नरेंद्र सिंह से 44075 मतों आगे चल रही हैं। 

10.54 बजे-गाजीपुर : दूसरे चक्र के रुझान के बाद गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी भाजपा के मनोज सिन्हा से करीब 10 हजार वोट से आगे। हालांकि सदर विधानसभा से मनोज सिन्हा करीब दो हजार वोटों से लीड किये हुए हैं।

10.52 बजे- देवरिया लोकसभा क्षेत्र : भाजपा प्रत्याशी डा.रमापति 30313 वोट से आगे। देवरिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डा.रमापति राम त्रिपाठी गठबंधन प्रत्याशी बिनोद जायसवाल से शुरू से ही बढ़त बनाए हुए हैं। अभी तक की मतगणना के अनुसार डा.रमापति राम त्रिपाठी 30313 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्‍हें अब तक जहां 70059 मत मिले हैं वहीं सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी बिनोद जायसवाल को 39747 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि कांग्रेस 5546 मतों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

10.50 बजे- बस्ती लोकसभा : द्वितीय  राउंड-भाजपा के हरीश द्विवेदी दूसरे राउंड में  3366 वोट से आगे। हरीश द्विवेदी - 26568 गठबंधन - राम प्रसाद चौधरी - 23202।

10.48 बजे- पीलीभीत में पांचवे राउंड में बीजेपी उम्मीदवार वरुण गांधी 50320 वोट से आगे चल रहे हैं

10.47 बजे-रामपुर संसदीय सीट से गठबंधन से सपा प्रत्‍याशी आजम खां आगे। भाजपा - 46384, गठबंधन - 59903, कांग्रेस - 4017।

10.46 बजे-एटा लोकसभा पर दूसरे राउंड तक भाजपा के राजवीर सिंह गठबंधन के देवेंद्र सिंह से 7443 वोट से आगे।

10.44 बजे- बागपत लोकसभा केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह 4091 वोट से आगे, डॉ सत्यपाल सिंह को 27291 वोट मिले, गठबंधन प्रत्याशी जयंत चौधरी को 23200 मत मिले।

10.42 बजे- इलाहाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ रीता बहुगुणा जोशी 12936 वोटों से आगे। डॉ रीता बहुगुणा जोशी को 23358 वोट मिले, गठबंधन प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह पटेल को 10422 वोट मिले।

10.42 बजे- महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी लगातार दूसरे चरण में भी बढ़त बनाएं हुए हैं। दोनों चरणों में भाजपा प्रत्याशी को 37558 मत मिले हैं। गठबंधन प्रत्याशी कुंवर अखिलेश सिंह को 21199 मत मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत को 3263 मत प्राप्त हुए हैं। 

10.40 बजे-उन्नाव से सांसद भाजपा के साक्षी महाराज 96446 वोट से भाजपा आगे है। गठबंधन के अरूण कुमार शुक्ला अन्ना महाराज दूसरे तथा कांग्रेस की अनु टंडन तीसरे स्थान पर हैं। साक्षी महाराज को 194259, अन्ना महाराज को 97813 तथा कांग्रेस की अनु टंडन को 40324 वोट मिले हैं। 

10.36 बजे-अमेठी में स्मृति ईरानी की बढ़त जारी। विधानसभा गौरीगंज, जगदीशपुर, तिलोई व सलोन में पहले चक्र में भाजपा की प्रत्याशी स्मृति ईरानी को 14473 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को 11194 मत मिले है। भाजपा प्रत्याशी स्मृति 3280 वोट से आगे।

10.26 बजे- आजमगढ संसदीय सीट पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 4443 वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी भोजपुरी सिनेस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ से आगे चल रहे हैं। दो चक्र की वोटो की गिनती में सपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष 14878 वोट मिले है तो वहीं निरहुआ को 10435 वोट मिले हैं ।

10.24 बजे-रामपुर की हाई प्रोफाइल सीट से बढ़त पर चल रहे समाजवादी पार्टी के आजम खां को भाजपा की जयाप्रदा ने पीछे छोड़ दिया है। भाजपा की जयाप्रदा को 36003, आजम खां को 34664 तथा कांग्रेस प्रत्याशी को 2799 वोट मिले हैं। 

10.23 बजे- हरदोई लोकसभा चुनाव की मतगणना के अब तक के परिणाम में संसदीय क्षेत्र मिश्रिख में भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार को  45137 मिले। जबकि गठबंधन की बसपा प्रत्याशी नीलू सत्यार्थी 37588 वोट मिले। भजपा 7549 से आगे। कांग्रेस प्रत्याशी मंजरी राही को 1935 और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया प्रत्याशी अरुण कुमारी कोरी को 204 मत मिले।

10.21 बजे- रामपुर की हाई प्रोफाइल सीट से बढ़त पर चल रहे समाजवादी पार्टी के आजम खां को भाजपा की जयाप्रदा ने पीछे छोड़ दिया है। भाजपा की जयाप्रदा को 36003, आजम खां को 34664 तथा कांग्रेस प्रत्याशी को 2799 वोट मिले हैं। 

10.19 बजे- मुजफ्फरनगर से अजित सिंह पीछे। भाजपा के डॉ संजीव बालियान ने रालोद के अजित सिंह पर 18,855 वोट की बढ़त बना ली है। 

10.13 बजे- रायबरेली से  सोनिया गांधी 12509 वोट से आगे। कॉंग्रेस की सोनिया गांधी को 39557 वोट मिले। बीजेपी के दिनेश सिंह को 27048 वोट। 

10.12 बजे-इलाहाबाद से भाजपा प्रत्याशी डॉ रीता बहुगुणा जोशी 4091 वोटों से आगे। डॉ रीता बहुगुणा जोशी को 7683 वोट मिले।गठबंधन प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह पटेल को 3592 वोट मिले।

10.07 बजे-झांसी से भाजपा के अनुराग शर्मा गठबंधन के श्याम सुंदर सिंह से आगे। अनुराग शर्मा को 52628, श्याम सुंदर सिंह को 34967, कांग्रेस के शिव शरण कुशवाहा को 4995 वोट मिले।

10.05 बजे-सम्भल से समाजवादी पार्टी के शफीकुर्हमान बर्क 1100 वोट से आगे।

10.04 बजे- बस्ती से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के राम प्रसाद चौधरी पहले चक्र में सासंद भाजपा के हरीश द्विवेदी से 524 वोट आगे। चौधरी को 14987 तथा हरीश द्विवेदी को 14463 मत मिले हैं। गठबंधन प्रत्याशी पहले राउंड में 524 वोटों से आगे चल रहे है।

10.03 बजे- सुलतानपुर से मेनका गांधी 7 हज़ार वोटों से पीछे

10.01 बजे- आगरा लोकसभा क्षेत्र की जलेसर विधानसभा में भाजपा के एसपी सिंह बघेल बसपा के मनोज सोनी से 2762 वोटों से आगे। बघेल को 5116 व सोनी को मिले 2354 वोट। कांग्रेस की प्रीता हरित को मिले 50 वोट।

9:58 बजे- सुलतानपुर में मेनका गांधी तीन हजार वोटों से आगे।

9:57 बजे- वाराणसी के सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने वाराणसी संसदीय क्षेत्र में तीसरे राउंड के मतगणना में लगभग 50000 वोट से आगे चल रहे हैं।

9.55 बजे- कांग्रेस का गढ़ रहे अमेठी में भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने 7200 वोटों से आगे चल रही है। वहीं राहुल गांधी ईरानी ने काफी पीछे है। 
9.20 बजे- शुरुआती रुझानों में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वाराणसी  में पीएम नरेंद्र मोदी 21336 वोटों से आगे हैं। 

प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की संख्या

भाजपा - 78

कांग्रेस - 70

सपा - 37

बसपा - 38

रालोद - 3

मतगणना प्रेक्षक - 149 

मॉकपोल के दौरान क्लीयर किए बिना उपयोग की गई वीवीपैट - 200।

2014 के लोकसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश में कुल 80 सीट। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 71, कांग्रेस को दो, समाजवादी पार्टी को पांच और अपना दल को दो सीट मिली थीं। बीएसपी और आरएलडी का खाता तक नहीं खुल पाया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को यूपी में 42.63 प्रतिशत वोट मिले थे। समाजवादी पार्टी को 22.35 प्रतिशत और बहुजन समाज पार्टी को 19.77 प्रतिशत वोट मिले थे. कांग्रेस का वोट प्रतिशत 7.53 रहा था। भाजपा को 3,43,18,854 वोट मिले थे। एसपी-बीएसपी को 3,39,03,161 वोट मिले थे। आरएलडी को 6,89,409 वोट मिल पाए थे जबकि कांग्रेस को 60,61,267 वोट मिले थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.