Move to Jagran APP

Lok Sabha Election Result 2019 : गोरखपुर और बस्ती मंडल में प्रचंड बहुमत की ओर भाजपा

पूरे देश में मोदी लहर के बीच गोरखपुर-बस्ती मंडल में भी मोदी की जबरदस्त लहर देखने को मिल रही है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 12:48 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 04:57 PM (IST)
Lok Sabha Election Result 2019 : गोरखपुर और बस्ती मंडल में प्रचंड बहुमत की ओर भाजपा
Lok Sabha Election Result 2019 : गोरखपुर और बस्ती मंडल में प्रचंड बहुमत की ओर भाजपा

लखनऊ, जेएनएन। पूरे देश में मोदी लहर के बीच गोरखपुर-बस्ती मंडल में भी मोदी की जबरदस्त लहर देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा ने गोरखपुर-बस्ती मंडल की सभी नौ सीटों पर न केवल दोबारा अपना परचम लहराया, बल्कि कई सीटों पर जीत का अंतर दो लाख वोट से ज्यादा का रहा। शाम पांच बजे तक सभी सीटों पर मतगणना जारी थी। सभी सीटों पर परिणाम में बस जीत का अंतर तय होना बाकी था। 

loksabha election banner

योगी आदित्यनाथ की परंपरागत गोरखपुर सीट पर बीते उपचुनाव में मिली हार का बदला लेते हुए भाजपा के रवि किशन, सपा के रामभुआल से 299899 मतों से आगे चल रहे हैं। बांसगांव में कमलेश पासवान सपा के सदल प्रसाद से 147485 वोटों से आगे हैं। देवरिया में रमापति राम त्रिपाठी बसपा के विनोद जायसवाल से 226228 वोटों से आगे हैं। सलेमपुर में रविंद्र कुशवाहा भी बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा से 104235 मतों से आगे हैं। कुशीनगर में भाजपा के विजय दुबे गठबंधन प्रत्याशी एनपी कुशवाहा से 262127 वोटों से आगे हैं।

महराजगंज में पंकज चौधरी भी गठबंधन के अखिलेश सिंह से 207116 वोट से आगे हैं। बस्ती में हरीश द्विवेदी बसपा के राम प्रसाद चौधरी से 38539 वोटों से आगे हैं। डुमरियागंज में जगदंबिका पाल भी बसपा के आफताब आलम से 97926 वोट से आगे हैं। संतकबीरनगर में भाजपा के प्रवीण निषाद बसपा के भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी से 23647 वोटों से आगे हैं।

गोरखपुर लोकसभा सीट
पार्टी प्रत्याशी मत
भाजपा रवि किशन शुक्ला 711437
सपा रामभुआल निषाद 411538
कांग्रेस मधुसूदन त्रिपाठी 22755

बांसगांव लोकसभा सीट
पार्टी प्रत्याशी मत
भाजपा कमलेश पासवान 515445
बसपा सदल प्रसाद 367960
कांग्रेस ------ ------

देवरिया लोकसभा सीट
पार्टी प्रत्याशी मत
भाजपा रमापति राम त्रिपाठी 522579
बसपा बिनोद जायसवाल 296351
कांग्रेस नियाज अहमद 46310

सलेमपुर लोकसभा सीट
पार्टी प्रत्याशी मत
भाजपा रविंद्र कुशवाहा 367438
बसपा आरएस कुशवाहा 263203
कांग्रेस राजेश मिश्रा 21855

कुशीनगर लोकसभा सीट
पार्टी प्रत्याशी मत
भाजपा विजय दुबे 458043
सपा नथुनी प्रसाद कुशवाहा 195916
कांग्रेस आरपीएन सिंह 110234

महराजगंज लोकसभा सीट
पार्टी प्रत्याशी मत
भाजपा पंकज चौधरी 464026
सपा अखिलेश सिंह 256910
कांग्रेस सुप्रिया सिंह 48606

बस्ती लोकसभा सीट
भाजपा हरीश द्विवेदी 306950
बसपा रामप्रसाद चौधरी 268411
कांग्रेस राजकिशोर सिंह 57859

डुमरियागंज लोकसभा सीट
पार्टी प्रत्याशी मत
भाजपा जगदंबिका पाल 433169
बसपा आफताब आलम 335243
कांग्रेस चंद्रेश उपाध्याय 55664

संतकबीरनगर लोकसभा सीट
पार्टी प्रत्याशी मत
भाजपा प्रवीण निषाद 411106
बसपा भीष्म शंकर तिवारी 387459
कांग्रेस भालचंद्र यादव 110647

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.