Lok Sabha Election 2024: अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को नहीं दिखाया जा रहा बंगाल चुनाव, उठने लगे तरह-तरह के सवाल
Lok Sabha Election 2024 23 देशों के प्रतिनिधि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव महापर्व के साक्षी बनेंगे। यह प्रतिनिधि छह राज्यों में चुनाव प्रक्रिया को देखेंगे और समझेंगे भी। नौ मई तक यह अभियान चलेगा। भारत निर्वाचन आयोग के निमंत्रण पर 75 प्रतिनिधि भारत पहुंचे हैं। अभियान की शुरूआत चार मई को हुई थी। मगर टीम के बंगाल न जाने पर सवाल भी उठने लगे हैं।
चुनाव डेस्क, सिलीगुड़ी। भारत निर्वाचन आयोग के निमंत्रण पर 23 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों के 75 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के आम चुनाव के प्रबंधन को देखने व समझने का मौका मिला है। मगर, उन्हें पश्चिम बंगाल में चुनाव नहीं प्रक्रिया नहीं दिखाई जा रही है। इसे लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस, अग्निपथ योजना और संविधान पर क्या बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह? 400 पार के सवाल पर कही ये बात
भारत पहुंचे इन देशों के प्रतिनिधि
23 देशों में भूटान, मंगोलिया, ऑस्ट्रेलिया, मेडागास्कर, फिजी, किर्गिज गणराज्य, रूस, मोल्दोवा, ट्यूनीशिया, सेशेल्स, कंबोडिया, नेपाल, फिलीपींस, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश, कजाकिस्तान, जार्जिया, चिली, उज्बेकिस्तान, मालदीव, पापुआ न्यू गिनी और नामीबिया शामिल है।
नौ मई तक चलेगा यह अभियान
इन देशों के विभिन्न चुनाव प्रबंधन निकायों का प्रतिनिधित्व करने वाले 75 प्रतिनिधियों एवं इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर इलेक्टोरल सिस्टम्स (आईएफईएस) के सदस्यों और भूटान व इजरायल की मीडिया टीमों को छह राज्यों महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया दिखाई जा रही है। 4 मई से शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की यह चुनाव प्रबंधन निरीक्षण यात्रा आगामी 9 मई को संपन्न होगी।
यह भी पढ़ें: नई रणनीति बनाकर महुआ मोइत्रा को घेरने में जुटी भाजपा, क्या इस बार भेद पाएगी कृष्णानगर का किला?