Lok Sabha Election 2024: गुजरात में BJP को झटका, सांसद रंजनबेन भट्ट का चुनाव लड़ने से इनकार; बताई ये वजह
Lok Sabha Election 2024 भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की चार सूचियां जारी कर दी है। इस बीच पार्टी को गुजरात से बड़ा झटका लगा है। वडोदरा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रंजनबेन भट्ट ने ऐलान किया है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है कि वो क्यों नहीं लड़ना चाहती हैं।
जेएनएन, वडोदरा। Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से पार्टियां अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की चार सूचियां जारी कर दी है। इस बीच पार्टी को गुजरात से बड़ा झटका लगा है।
दरअसल, वडोदरा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रंजनबेन भट्ट ने ऐलान किया है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है।
चुनाव लड़ने का बताया कारण
रंजनबेन भट्ट ने चुनाव न लड़ने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा,
मैं, रंजनबेन धनंजय भट्ट, अपने व्यक्तिगत कारणों से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की इच्छुक नहीं हूं।
હું રંજનબેન ધનંજય ભટ્ટ મારા અંગત કારણોસર લોકસભા ચૂંટણી 2024 ની ચૂંટણી લડવાની અનિચ્છા દર્શાવુ છું.— Ranjan Bhatt (MP) (मोदी का परिवार) (@mpvadodara) March 23, 2024
पार्टी में ही हो रहा था विरोध
बता दें कि जब से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वडोदरा लोकसभा सीट पर रंजनबेन भट्ट के नाम की घोषणा हुई है, तब से बीजेपी में विरोध शुरू हो गया है। बीजेपी नेता ज्योतिबेन पंड्या ने ही रंजनबेन भट्ट के नाम का विरोध किया था। शहर के अलग-अलग इलाकों में उनके नाम का विरोध करते हुए बैनर भी लगाए गए।
अब यह देखना बाकी है कि भाजपा क्या करने का फैसला करती है क्योंकि वह व्यक्तिगत कारणों से चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं।