Lok Sabha Election 2019 Phase II Voting: ओडिशा बोलंगीर सीट पर EVM खराबी के बाद फिर शुरु हुई वोटिंग
Lok Sabha Election 2019 Phase II Voting कई जगहों पर EVM में खराबी की जानकारी मिल रही है। ओडिशा में भी पोलिंग बूथों पर मतदान रुका हुआ थालेकिन अब वोटिंग शुरु हो गई है।
नई दिल्ली,एजेंसी। Lok Sabha Election 2019 के दूसरे चरण में गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेशों सहित कुल 12 राज्यों की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है। इसी बीच कई सीटों पर VVPAT और EVM में खराबी की जानकारी मिली रही है। ओडिशा में EVM की खराबी के कारण बोलनगीर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के बूथ 261 और 263 पर मतदान रुका हुआ था। अब ईवीएम को ठीक कर दिया गया है और मतदान फिर से शुरू हो गया है।
सुबह असम के सिलचर में मतदान केंद्र संख्या 200 पर सुबह वीवीपीएटी मशीन ठीक से काम नहीं कर रही थी। फिलहाल उसे ठीक कर दिया गया है। सेक्टर अधिकारी सहादत अली ने बताया कि वीवीपीएटी मशीन को ठीक कर दिया गया है लोग अब आपना वोट डाल सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर अभी तक पश्चिम बंगाल के रायगंज संसदीय क्षेत्र में उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर हिंदी एफपी स्कूल में बूथ संख्या 29/134 पर अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है, क्योंकि बूथ पर ईवीएम काम नहीं कर रही है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि असम में लोकसभा की 14 सीटें है जिसमें से गुरुवार को पांच सीटों करीमगंज, सिलचर, मंगलाडोई, ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट, नौगांव पर मतदान किया जा रहा है। गौरतलब है कि दूसरे चरण में लोकसभा की 97 सीटों पर मतदान किया जाना था, लेकिन तमिलनाडु की वेल्लोर सीच पर काफी संख्या में कैश बरामद होने के बाद इस सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया। इस सीट के अलावा त्रिपुरा पूर्व सीट का चुनाव भी स्थगित कर दिया गया है। इस सीट पर अब तीसरे चरण के चुनाव के दौरान मतदान किया जाएगा।