lok sabha election result 2019: कहीं जश्न का माहौल, कहीं पसरा सन्नाटा, देंखें तस्वीरें
लोकसभा चुनाव के तहत देशभर में 542 संसदीय सीटों हुए मतदान की गिनती गुरुवार को सुबह आठ बजे शुरू हुई। 2019 का लोकसभा चुनाव सात चरणों में लड़ा गया।
नई दिल्ली [ जागरण स्पेशल]। लोकसभा चुनाव के तहत देशभर में 542 संसदीय सीटों हुए वोटो की गिनती गुरुवार को सुबह आठ बजे शुरू हुई। 2019 का लोकसभा चुनाव सात चरणों में लड़ा गया। 11 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले गए तो 19 मई को आखिरी चरण का मतदान हुआ। पहले चरण में 91, दूसरे में 97, तीसरे में 117, चौथे में 71, पांचवें में 51 और छठे-सातवें में 59-59 सीटों पर वोट डाले गए। 543 सीटों में से कुल 542 सीटों पर ही मतदान हो पाया था क्योंकि तमिलनाडु की वेल्लोर सीट स्थगित कर दी गई थी।
मुंबई में भाजपा कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए।
कोलकाता में भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ता।
पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में मीडिया के सामने आकर लोगों का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान पीछे से पीछे से हर-हर मोदी, घर-घर मोदी और वंदे मातरम के नारे लग रहे थे।
जम्मू में भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़े खुशी मनाते हुए।
छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता आतिशबाजी कर जश्न मनाते हुए।
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और मेलबर्न में भारतीय जनता पार्टी के समर्थक खुशी मनाते हुए।
कानपुर में दस राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी के लगातार आगे चलने से समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
बिजनौर में मतगणना स्थल पहुंचे गठबंधन प्रत्याशी मलूक नागर।
लखनऊ में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में लगी स्क्रीन पर चुनाव नतीजे देखते कार्यकर्ता।
बागपत में मतगणना केंद्र पर जाते भाजपा प्रत्याशी डॉ सत्यपाल सिंह।
वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के पक्ष में अधिक वोट पड़ने पर गुरुवार को गोदौलिया चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़े खुशी मनाते हुए।
मुजफ्फरनगर के मतगणना स्थल पर पहुंचे गठबंधन प्रत्याशी चौधरी अजीत सिंह।
लखनऊ में खाली पड़ा कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय।
लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती के आवास के बाहर छाया सन्नाटा।
बुलंदशहर में मतगणना स्थल पहुंचे भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह।
लखनऊ में सपा प्रदेश मुख्यालय के बाहर मीडिया मौजूद पर कार्यकर्ता गायब।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप