Lok Sabha Election 2019: इंदौर में बनाया गया देश का पहला AC पोलिंग बूथ
इंदौर में देश का पहला स्मार्ट एसी पोलिंग बूथ बनाया गया है। साथ ही बुजुर्ग दिव्यांग और दृष्टिहीन मतदाताओं को लाने ले जाने के लिए वाहन सेवा भी शुरू की गई है।
By Neel RajputEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 12:11 PM (IST)Updated: Sun, 19 May 2019 12:11 PM (IST)
इंदौर, जेएनएन। इंदौर में देश का पहला वातानुकूलित मतदान केंद्र बनाया गया है। इतना ही नहीं चुनाव आयोग ने यहां दिव्यांग-दृष्टिहीन और बुजुर्ग मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए दो पहिया और चार पहिया वाहनों की सुविधा भी मुहैया कराई है। ये वाहन दिव्यांग-दृष्टिहीन और बुजुर्गों को पोलिंग बूथ तक लाने और यहां से वापस ले जाने के लिए रखी गई है।
इंदौर के मतदान केंद्र बूथ नंबर 215 (जाल सभागृह) कंचनबाग को वातानुकूलित बनाया गया है। यहां 100 से अधिक कुर्सियां भी लगाई गई हैं। पूरे बूथ को स्लोगन औत रंगीन गुब्बारों से सजाया गया है।
इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन, नगर निगम व जिला प्रशासन की मदद से यह बूथ बनाया गया है। आईएमए के अध्यक्ष संतोष मुछाल ने बताया इंदौर स्मार्ट सिटी है इसलिए इस बूथ को भी स्मार्ट बूथ बनाया गया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें