Move to Jagran APP

Voting Round 7:अंतिम चरण के मतदान में जमकर हो रही हिंसा, बिहार में दो बूथोंं पर रुकी वोटिंग

Lok Sabha Election 2019 पंजाब के तरनतारन के गांव सरली में पोलिंग के दौरान झड़प में एक नौजवान की मौत हो गई है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 08:05 AM (IST)Updated: Sun, 19 May 2019 03:08 PM (IST)
Voting Round 7:अंतिम चरण के मतदान में जमकर हो रही हिंसा, बिहार में दो बूथोंं पर रुकी वोटिंग

नई दिल्ली,एएनआइ। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के अंतिम और आखिरी चरण के लिए रविवार को आठ राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। बिहार में सुबह से एक के बाद एक हिंसा की खबरें सामने आ रही है। सरकुना गांव के पालीगंज में दो गुटों में मुठभेड़ के बाद मतदान केंद्र संख्या 101 और 102 पर वोटिंग रोक दी गई है। वहीं नालंदा जिले में चंदोरा गांव में बूथ संख्या 299  पर स्थानीय लोगों ने चुनाव का बहिष्कार करते हुए कहा, 'कोई सड़क नहीं, कोई वोट नहीं। ईवीएम और खंड विकास अधिकारी की कार को भी तोड़ दिया। 

loksabha election banner

 कोलकता में जादवपुर से बीजेपी उम्मीदवार अनुपम हाजरा ने बताया कि टीएमसी के गुंडों ने एक भाजपा मंडल अध्यक्ष, एक ड्राइवर की पिटाई की और एक कार पर हमला किया। साथ ही उन्होंने बताया कि हमने अपने 3 पोलिंग एजेंटों को भी बचाया। उन्होंने कहा कि एमटी के गुंडे 52 बूथों पर धांधली करने वाले थे। लोगों भाजपा को वोट करना चाहते थे लेकिन, उन्हें मतदान करने की अनुमति नहीं दी गई। 

वहीं, पंजाब में तरनतारन के गांव सरली में पोलिंग के दौरान झड़प में एक नौजवान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मारा गया युवक कांग्रेस समर्थक था। पटना साहिब और वाराणसी में मतदान केंद्र पर ईवीएम में गड़बड़ी की खबरें सामने आ रही है। बिहार के के पंथ नगर में पोलिंग बीथ नंबर 6 पर ईवीएम में कुछ खराबी हो गई है। जिस वजह से वहां मतदान में थोड़ा विलम्ब हुआ।

वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ईवीएम मशीन खराब हो गई है। इसी कारण खोजवां प्राथमिक विद्यालय मॉडर्न बूथ से महिलाएं वापस हो रही है।

सातवें चरण में यहां हो रहा मतदान

राज्य             लोकसभा सीट

उत्तर प्रदेश        13

पंजाब               13

पश्चिम बंगाल       9

बिहार                8

मध्य प्रदेश          8

हिमाचल प्रदेश    4

झारखंड             3

चंडीगढ़              1

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे 23 मई को आ जाएंगे। वहीं चुनाव आयोग ने कहा कि  प्रयास है कि शाम तक लोकसभा चुनाव के परिणामों की पिक्चर स्पष्ट हो जाएगी। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.