Move to Jagran APP

LS Election Phase 5 Polling Gonda :गोंडा में 51.80 % मतदान

Lok Sabha Election 2019 के पांचवें चरण में आज 14 लोकसभा क्षेत्र में 181 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगा। इनके भाग्य का फैसला 2.47 करोड़ मतदाता करेंगे।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 06 May 2019 07:30 AM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 08:02 PM (IST)
LS Election Phase 5 Polling Gonda :गोंडा में 51.80 % मतदान
LS Election Phase 5 Polling Gonda :गोंडा में 51.80 % मतदान

गोंडा, जेएनएन।  सत्रहवीं लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के पांचवे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों के लिए आज (6 मई) मतदान हुआ। इसमें धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, फैजाबाद, बाराबंकी, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा बांदा, फतेहपुर और कौशांबी सीटें शामिल रही। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित समयानुसार मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 6 बजे तक चला।

loksabha election banner

6 बजे तक 51.80 % मतदान
गोंडा लोकसभा सीट में सुबह नौ बजे तक 9.50 प्रतिशत वोट पड़े। जबकि 11 बजे तक 21.48 प्रतिशत और एक बजे तक 34.77 प्रतिशत मतदान हुए। वहीं, तीन बजे तक 42.67प्रतिशत और पांच बजे तक 42.12 प्रतिशत वोटिंग हुई। शाम 6 बजे तक  51.80 % वोटिंग के साथ मतदान खत्म हुआ। बता दें, 2014 में 50.97% मतदान इस सीट पर हुए थे।  

वोट डालने के लिए कैबिनेट मंत्री को करना पड़ा इंतजार 
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री बिश्नोहरपुर स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने सुबह 7 बजे के आसपास पहुंचे। जहां ईवीएम मशीन खराब होने की वजह से उन्हें आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। यह केंद्र कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी बृज भूषण शरण सिंह के पैतृक गांव का है। मंत्री जब वोट डालने बूथ पर पहुंचे तो ईवीएम मशीन खराब निकली। बताया गया कि वीवी पैट से पर्ची नही दिख रही  थी। इसकी जानकारी अधिकारियों को हुई तो उन्होंने ईवीएम की खामी दूर कराई। इस दौरान करीब आधा घंटे  उन्हें केंद्र पर ही रुकना पड़ा। इसी तरह गोंडा सीट से भाजपा प्रत्याशी कीर्ति वर्धन सिंह के मतदान केंद्र मनकापुर कोट पर भी ईवीएम में गड़बड़ी आई। इस कारण यहां भी मतदान आधा घन्टे प्रभावित रहा। ईवीएम की गड़बड़ी से कई माननीयों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए इंतजार करना पड़ा। 

नवाबगंज में समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री और विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने मतदान किया। उधर, गोंडा सांसद व भाजपा प्रत्याशी कीर्ति वर्धन सिंह ने वाेट डाला। बभनान में बूथ संख्या 364, पर अब तक 106 मत पड़े। वहीं, 363 पर मतदान के लिए लगी लाइन अब तक 89 मत पड़े। गोंडा लोकसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 158 जनकौरा में 688 के सापेक्ष 8:11 तक 50 मत पड़े। 

पगडंडियों के बढ़े लोकतंत्र की मजबूती को कदम। चिल चिलाती धूप में बेलसर में वोट डालने जातीं महिलाएं। 

सखी व माडल बूथ बनाए गए
लोकसभा चुनाव में विधानसभावार सखी व माडल बूथ बनाए गए हैं। जिले की सात विधानसभाओं में 14 सखी बूथ हैं, जहां केवल महिला मतदान कार्मिकों की तैनाती की गई है। इसी तरह मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए माडल बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा में पांच-पांच माडल बूथ बनाए गए है। इन बूथों पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं। बूथ पर गुब्बारा आदि लगाकर सजाया गया है।

घाघरा की लहरें भी नहीं थमा सकी मतदाताओं के उत्साह सोनौली मोहम्मदपुर के बच्ची माझा में वोट डालने के बाद अपने घर वापस जाते हुए राठौर माझा का चंदापुर किटौली के मतदाता।

गोंडा क्षेत्र के प्रत्याशी 

कीर्तिवर्धन सिंह

  • पार्टी-भाजपा
  • उम्र-53 वर्ष
  • शिक्षा-एमएससी
  • तीन बार सांसद

विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह

  • पार्टी-सपा
  • उम्र-52 वर्ष
  • शिक्षा-इंटरमीडिएट

कृष्णा पटेल

  • पार्टी - कांग्रेस
  • उम्र-62 वर्ष
  • शिक्षा-इंटरमीडिएट

कुल मतदाता-17,69,574

  • पुरुष 9,61,860
  • महिला 8,07,642
  • मतदान केंद्र-1122
  • बूथ-2118
  • संवेदनशील बूथ-258
  • अतिसंवेदनशील बूथ-12
  • 2014 में मतदान प्रतिशत --52.53
  • कुल प्रत्याशी - 15

कीर्तिवर्धन सिंह

कीर्तिवर्धन सिंह भारत की 16वीं लोकसभा के सांसद हैं। 2014 के चुनावों में वे उत्तर प्रदेश की गोंडा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए। मानकपुर जागीर का हिस्‍सा होने के चलते लोग उन्‍हें राजा भैया भी कहते हैं। वह समाजवादी पार्टी की टिकट पर 12वीं और 14वीं लोकसभा के लिए सांसद भी चुने जा चुके हैं। 2014 में वह सपा को छोड़कर भाजपा के साथ जुड़ गए। वे 14 अगस्‍त 2014 से 30 अप्रैल 2015 तक प्राक्कलन समिति के सदस्य रहे। एक सितम्बर, 2014 से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और वन संबंधी स्थायी समिति, पदामर्शदात्री समिति, रक्षा मंत्रालय के सदस्य हैं। 19 अक्तूबर 2016 से 31 अगस्त 2018 तक रसायन और उर्वरक संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रहे। एक सितम्बर, 2018 से वाणिज्य संबंधी स्थायी समिति के सदस्य हैं। 

विनोद कुमार उर्फ पण्डित सिंह

विनोद कुमार उर्फ पण्डित सिंह, उत्तर प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा सभा में विधायक रहे। 2012 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश की गोण्डा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र (निर्वाचन संख्या-296) से चुनाव जीता।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.