Move to Jagran APP

LS Election Phase 6 Polling AmbedkarNagar : अंबेडकनगर में 58.78% मतदान, यहां EVM ने तीन घंटे तक झिकाया

अंबेडकरनगर की पांच विधानसभा क्षेत्रों में रविवर को मतदान। 64 पार पर जोर 1783347 मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला करेंगे।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 07:04 AM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 07:23 PM (IST)
LS Election Phase 6 Polling AmbedkarNagar : अंबेडकनगर में 58.78% मतदान, यहां EVM ने तीन घंटे तक झिकाया
LS Election Phase 6 Polling AmbedkarNagar : अंबेडकनगर में 58.78% मतदान, यहां EVM ने तीन घंटे तक झिकाया

अंबेडकरनगर, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 यानी 17वीं लोकसभा के लिए छठवें चरण में 14 संसदीय क्षेत्रों में आज मतदान हो रहा है। इसी कड़ी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंबेडकरनगर संसदीय क्षेत्र में मतदान शुरू हुआ। कुछ बूथों पर ईवीएम की खराबी के कारण व कुछ पर सेटिंग न करने के कारण मतदान बाधित रहा है। संसदीय क्षेत्र में कुल 2061 बूथ बनाए गए हैं, जहां 17 लाख 83 हजार 347 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें नौ लाख 55 हजार 646 पुरूष व आठ लाख 27 हजार 645 महिला मतदाता हैं। अंंबेडकरनगर में शाम छह बजे तक 58.78% प्र‍तिशत मतदान हुुुुआ।

loksabha election banner

अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 341 प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर बसिरहा में समय से पहले मतदाता पहुंचने लगे थे। यहां लगभग सात मिनट बाद सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और देखते ही देखते लंबी कतार लग गई। मतदाताओं का जुनून सुबह से ही देखते बन रहा है। 

यहां पर 90 वर्ष की गुलारा देवी को परिवारीजन गोद में उठाकर बूथ पर लाए और मतदान कराया। बाहर निकलने पर पूछने पर वृद्धा गुलारा देवी ने कहा कि कमजोर हूं, लेकिन वोट देना जरूरी था। अकबरपुर के लालापुर मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 46 से 49 तक मतदान के लिए मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। उधर, टांडा क्षेत्र के बूथ संख्या 213 मोतिगरपुर में ईवीएम मशीन की खराबी के कारण व बूथ संख्या 284 फतेह नूरपुर में ईवीएम मशीन सेट न होने के कारण एक घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। वहीं, कटेहरी के मिझौड़ा बूथ 269 पर ईवीएम मशीन दो बार खराब हुई। जिसके चलते तीन घंटे मतदान बाधित रहा। 

छठे चरण में मतदान प्रतिशत
लोकसभा क्षेत्र  -  7-9 बजे   :  9-11 बजे   :  11-1 बजे   :    1-3 बजे   :   3-5 बजे     :   5-6
अंबेडकरनगर -    10.20%      :  25%      :  38.20 %     :   47.60 %  :   55.24% :   58.78%

बता दें, भाग्य विधाता मतदाता शाम छह बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। अंबेडकरनगर लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर, जलालपुर, टांडा, कटेहरी व गोशाईंगंज के कुल 17,83,347 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर मजबूत सरकार बनाने में अपनी सहभागिता निभाएंगे। 

आलापुर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय इसौरी नसीरपुर रामनगर में बसपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त अपनी धर्म पत्नी बदामा देवी के साथ सुबह की मतदान करने पहुंच गए। मतदान के बाद अमिट स्याही दिखाते हुए कहा कि अनिवार्य रूप से सभी मतदान करें। उधर,  भाजपा सांसद डाॅ हरिओम पांडेय ने मतदान किया। टांडा व जलालपुर कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में भी मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गया। मतदाताओं में मतदान के प्रति रूझान बूथों पर लगी लंबी कतार से दिख रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार व एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ भ्रमण कर बूथों का जायजा ले रहे हैं।


भाजपा सांसद डाॅ हरिओम पांडेय ने मतदान किया।

रिजर्व मतदान कर्मियों को तहसीलदार ने मारा थप्पड़ 
अंबेडकरनगर लोकसभा की गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदान के लिए बीकापुर तहसील में रिजर्व मतदान कर्मियों को रखा गया। यहां व्यवस्था को लेकर रिजर्व मतदान कर्मी नाराज दिखे। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर तहसीलदार से रिजर्व मतदान कर्मियों की नोकझोंक हो गई। इसपर रिजर्व मतदान कर्मियों को बीकापुर के तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने थप्पड़ मार दिया। वहीं, बवाल के बीच महिला मतदान कर्मियों ने तहसीलदार पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए भी विरोध भी किया।

 

पार करना है 64.21 फीसद का लक्ष्य 
यह चुनाव उम्मीदवारों के साथ मतदाताओं की परीक्षा का भी है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल 64.21 फीसद मतदान हुआ था। इस बार इसे पार करते हुए नया कीर्तिमान बनाना है। इसके लिए व्यापक पैमाने पर प्रशासन व अन्य संगठनों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया है, लेकिन इस लक्ष्य को तभी हासिल किया जा सकता है जब मतदाताओं की सहभागिता होगी। इसलिए शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प ही आगे ले जाने में सहायक होगा। 

 

अंबेडकरनगर संसदीय क्षेत्र :

  • विधानसभा क्षेत्र : पांच   
  • कुल मतदाता : 17,83,347
  • पुरुष  : 9,45,646
  • महिला : 8,27,645 
  • अन्य :56 

विधानसभावार मतदाता : 

  • विधानसभा क्षेत्र - कुल मतदाता    
  • गोशाईंगज : 3,80,001
  • कटेहरी   : 3,79,808
  • टांडा    : 3,14,503 
  • जलालपुर : 3,93,104
  • अकबरपुर :  3,15,931  

ये 11 महारथी हैं मैदान में 

  • मुकुट बिहारी वर्मा- भाजपा
  • रितेश पांडेय  - बसपा
  • प्रेमनाथ निषाद - प्रगतिशील सपा 
  • अयोध्या - भारत प्रभात पार्टी 
  • आशुतोष - मौलिक अधिकार पार्टी 
  • परशुराम पटेल - हिंदुस्थान निर्माण दल 
  • मस्तराम कोरी - स्वतंत्र जनता राज पार्टी 
  • राकेश राजभर - सुहेलदेव भारतीय समाजपार्टी 
  • राम सिंगार -वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल 
  • सुशीला दिनकर- बहुजन मुक्ति पार्टी 
  • टाइगर राम निहोर पटेल -निर्दल  
  • कुल मतदान केंद्र :1183
  • कुल बूथ   : 2062 
  • संवेदनशील बूथ : 133 
  • अतिसंवेदनशील बूथ :33 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.