मथुरा चुनाव परिणाम 2019: हेमा ने कान्हा की नगरी से फिर भरी संसद तक की उड़ान
मथुरा-वृंदावन से ली सबसे ज्यादा 1 लाख 1 हजार की लीड। कुंवर नरेंद्र सिंह किसी विस क्षेत्र से नहीं पा सके एक लाख वोट।
मथुरा, जागरण संवाददाता। मथुरा-वृंदावन विस के शहरी क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने ऐसी उड़ान भरी कि उन्होंने एक लाख से ज्यादा के अंतर से रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र ङ्क्षसह को हराया। छाता ने भी उनकी जीत का अंतर बड़ा करने में अहम भूमिका निभाई, जबकि गोवर्धन, मांट और बलदेव क्षेत्र से भी उन्होंने 1-1 लाख से ज्यादा वोट पाया, और रालोद प्रत्याशी किसी भी विस क्षेत्र में एक लाख का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। सबसे ज्यादा उन्हें अपने गढ़ जाट बहुल बलदेव में ही 95 हजार वोट मिल सके।
भाजपा चुनाव होते ही पांचों विस क्षेत्र जीतने की बात कह रही थी, जबकि रालोद समर्थकों का दावा था कि वह मांट, बलदेव और गोवर्धन से बड़ी लीड लेंगे। वे छाता और मथुरा-वृंदावन को पहले से ही अपने मुफीद मानकर नहीं चल रहे थे, लेकिन चुनाव परिणाम में उनके दावे धरे रह गए। मथुरा-वृंदावन से सबसे ज्यादा उन्होंने 1 लाख 64 हजार से ज्यादा वोट पाया तो छाता में वह 1 लाख 43 हजार वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहीं।
बलदेव बेशक रालोद का गढ़ है, लेकिन यहां से वह 1 लाख 24 हजार वोट ले आई, जबकि मांट से 1 लाख 18 हजार और गोवर्धन से सबसे कम 1 लाख 13 हजार ही वोट ले पाई। रालोद के लिए बलदेव सबसे खास रहा, जहां उसने 95 हजार से ज्यादा वोट लिए। उन्होंने गोवर्धन से 76, मांट से 75 हजार और सबसे कम छाता से केवल 63 हजार वोट ही हासिल किए। कांग्रेस प्रत्याशी महेश पाठक मथुरा को छोड़कर किसी भी विस क्षेत्र में चार पांच हजार का आंकड़ा नहीं पार कर पाए। मथुरा से उन्हें सबसे ज्यादा 13 हजार वोट ही मिल पाए।
विस क्षेत्र वार प्रमुख प्रत्याशियों को मिले वोट
मथुरा
भाजपा-164879
रालोद-63832
कांग्रेस-13294
जीत का अंतर-1,01047
छाता
भाजपा-143002
रालोद-64108
कांग्रेस-3446
जीत का अंतर-78,894
बलदेव
भाजपा-124280
रालोद-95461
कांग्रेस-4200
जीत का अंतर-28,819
गोवर्धन
भाजपा-113301
रालोद-76689
कांग्रेस-3685
जीत का अंतर-36,612
मांट
भाजपा-118289
रालोद-75522
कांग्रेस-3273
जीत का अंतर-42,767
वर्ष 2014 के चुनाव
कुल वोटर- 1566921
जीते- हेमामालिनी, भाजपा- 574633
हारे- जयंत चौधरी, रालोद-243890
लोकसभा चुनाव 2019
कुल मतदाता-17 लाख 99 हजार 321
कुल पड़े वोट-10 लाख 88 हजार 206
वोट फीसद-60.48
जीते- हेमा मालिनी, 2,27,892 वाेटों से
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप