Move to Jagran APP

Jharkhand Election Results 2019: अब मंत्री पद के लिए झारखंड भाजपा में शुरू हुई लाबिंग

Jharkhand Election Results 2019. झारखंड में एनडीए की टीम ने लोकसभा चुनाव में शानदार नतीजे दिए हैं। जाहिर है केंद्र में बनने वाली सरकार झारखंड को मंत्री पद से भी नवाजेगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 25 May 2019 01:22 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 01:31 PM (IST)
Jharkhand Election Results 2019: अब मंत्री पद के लिए झारखंड भाजपा में शुरू हुई लाबिंग
Jharkhand Election Results 2019: अब मंत्री पद के लिए झारखंड भाजपा में शुरू हुई लाबिंग

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Election Results 2019 - झारखंड में एनडीए की टीम ने लोकसभा चुनाव में शानदार नतीजे दिए हैं। जाहिर है केंद्र में बनने वाली सरकार झारखंड को मंत्री पद से भी नवाजेगी। राज्य में चुने गए नवनिर्वाचित सांसदों को भी इस बात का भान है। यही वजह है कि चुनाव परिणाम आने के साथ ही लाबिंग शुरू हो गई है। सांसद बधाई के बहाने रांची से दिल्ली तक साधने में जुटे हैं।

loksabha election banner

पिछले लोकसभा चुनाव में भी झारखंड से भाजपा के 12 सांसद चुने गए थे और राज्य के कोटे में दो मंत्री पद आए थे। जयंत सिन्हा और सुदर्शन भगत को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया था। इस बार भी झारखंड का मंत्री पद का कोटा कुछ ऐसा ही रह सकता है। एक मंत्री सामान्य सीट से तो दूसरा जनजातीय सीट से हो सकता है। सामान्य सीट पर जयंत सिन्हा के अलावा अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, निशिकांत दुबे व पीएन सिंह मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

एनडीए कोटे से राज्य सरकार के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी को भी नकारा नहीं जा सकता। जयंत सिन्हा ने शुक्रवार को जीत के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास से उनके आवास में शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात को उनके मंत्री पद की दावेदारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। संजय सेठ मुख्यमंत्री रघुवर दास के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने गुरुवार रात ही मुख्यमंत्री का आशीर्वाद ले लिया है। अन्नपूर्णा देवी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव के संपर्क में हैं तो सुनील सिंह राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह के।

निशिकांत दुबे दिल्ली में अपनी मजबूत पैठ रखते हैं। जनजातीय सीटों की बात करें तो शिबू सोरेन को हराने वाले युवा सुनील सोरेन की धमक दिल्ली तक पहुंच गई है। सुनील सोरेन मुख्यमंत्री रघुवर दास की भी पसंद बताए जाते हैं। वहीं, तीन बार के सांसद रहे सुदर्शन भगत मंत्री पद के दावेदारों में हैं ही। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मुंडा भाजपा का बड़ा चेहरा हैं और अनुभवी भी हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.