Lok Sabha Election 2019: रांची की मेयर आशा लकड़ा पर पाकुड़िया में जानलेवा हमला
Lok Sabha Election 2019. हमले में बाल-बाल बचीं मेयर ने झामुमो कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। मोहनपुर गांव में लाठी-डंडे से लैस झामुमो कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया।
रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए राजमहल गईं रांची की मेयर आशा लकड़ा मंगलवार को बाल-बाल बचीं। पाकुडिय़ा प्रखंड के कुलहिंदरी पंचायत के मोहनपुर गांव में लाठी-डंडे से लैस झामुमो के कार्यकर्ताओं ने उनपर उस वक्त हमला बोल दिया जब वह ग्रामीणों के साथ बैठक कर रही थीं। एकाएक लाठी-डंडे के साथ लगभग एक दर्जन झामुमो कार्यकर्ता वहां पहुंचे और गालीगलौज करने लगे।
मौके की नजाकत को भांपते हुए उन्होंने तत्काल गांव से निकलने की योजना बनाई। इस दौरान मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें किसी तरह हमलावरों के चंगुल से बाहर निकाला। आशा लकड़ा के मुताबिक हमलावर गाड़ी जलाना चाहते थे। उनकी मंशा को भांपते हुए उन्होंने वाहन चालक को तेज गति से गाड़ी चलाने को कहा। लगभग तीन किलोमीटर तक हमलावरों ने उनका पीछा किया।
उन्होंने कहा कि यह संयोग था कि हमलावर उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा पाये। उन्होंने संगठन को पूरे मामले से अवगत कराया है। आशा लकड़ा ने कहा कि संताल परगना में कड़ी हार की संभावना से झामुमो के कार्यकर्ता बौखला गए हैं। वे ङ्क्षहसा के बल पर चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप