Move to Jagran APP

Kurukshetra Lok Sabha Election Result 2019: कुरुक्षेत्र में नायब सिंह सैनी की जीत

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से तीन प्रमुख उम्मीदवार भाजपा के नायब सिंह सैनी कांग्रेस के निर्मल सिंह और आईएनएलडी के अर्जुन सिंह चौटाला है। नायब सिंह सैनी ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

By Vineet SharanEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 07:06 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 05:23 PM (IST)
Kurukshetra Lok Sabha Election Result 2019: कुरुक्षेत्र में नायब सिंह सैनी की जीत
Kurukshetra Lok Sabha Election Result 2019: कुरुक्षेत्र में नायब सिंह सैनी की जीत

नई दिल्ली, जेएनएन। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने जीत दर्ज की। कुरुक्षेत्र के चारों विधानसभाओं से नायब सिंह सैनी को बडी लीड मिली। थानेसर से नायब सिंह सैनी ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी निर्मल सिंह को 384591 मतों से हराया है। नायब सिंह सैनी को 688629, निर्मल सिंह को 304038, इनेलो के अर्जुन चौटाला को 60679, बसपा की शशि ने 75625 वोट हासिल किए। 

loksabha election banner

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट 1977 अस्तित्व में आई। इससे पहले यह कैथल लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा रहा। यहां चार बार कांग्रेस, दो बार इनेलो, तीन बार जनता दल, एक बार हविपा और एक बार भाजपा ने जीत हासिल की। कुरुक्षेत्र जिला अम्बाला मंडल का एक भाग है। जिले का निर्माण 1973 में उस समय के करनाल जिले से अलग करके किया गया। बाद में जिले के कुछ भागों को कैथल और यमुनानगर जिलों के निर्माण के समय स्थानांतरित कर दिया गया। कुरुक्षेत्र जिले में तीन उपमंडलों का समावेश है: थानेसर, लाडवा व पिहोवा। थानेसर उपमंडल में दो तहसीलें- थानेसर और शाहबाद और दो उप-तहसील- लाडवा और बाबैन हैं।

वर्ष 2014 में, हरियाणा राज्य में, कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से राज कुमार सैनी का निर्वाचन हुआ. उन्हें 418112 वोट मिले. उनकी पार्टी बीजेपी है. उन्होंने बलबीर सिंह सैनी को 129736 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी आईएनएलडी थी. 2014 में कुल 75.82 प्रतिशत वोट पड़े. 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.