Khadoor sahib Lok Sabha Election Result 2019 Live: खडूर साहिब लोकसभा सीट
Khadoor sahib Lok Sabha Election Result 2019 Live खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के जसबीर डिंपा विजयी घोषित किए गए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Khadoor sahib Lok Sabha Election Result 2019 Live: खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार जसबीर सिंह गिल (डिंपा) ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अकाली दल की जागीर कौर को 1,40,300 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी है। डिंपा ने 459710 और बीबी जागीर कौर ने 3,17,690 वोट हासिल किए। पंजाब एकता पार्टी की परमजीत कौर खलड़ा 213550 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
वर्ष 2014 में, पंजाब राज्य में, खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से रणजीत सिंह का निर्वाचन हुआ. उन्हें 467332 वोट मिले. उनकी पार्टी शिअद है. उन्होंने हरमिंदर सिंह गिल को 100569 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी. 2014 में कुल 66.56 प्रतिशत वोट पड़े.
खडूर साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पंजाब का संसदीय क्षेत्र है। यह लोकसभा क्षेत्र परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में अस्तित्व में आया। यह क्षेत्र तरनतारन जिले का हिस्सा है। यह क्षेत्र सिखों का पवित्र स्थल माना जाता है। गुरुद्वारा श्री खडूर साहिब के नाम पर इस क्षेत्र का नाम पड़ा है। इस क्षेत्र में सिखों के आठ गुरुओं ने भ्रमण किया है। इसलिए यहां के गुरुद्वारे को बेहद पवित्र माना जाता है। गुरुनानक देव यहां पांच बार आए और यहां के बीबी भारई घर में ठहरे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप