Kaushambi Lok Sabha Election Result 2019: कौशांबी सीट से भाजपा के विनोद सोनकर चुनाव जीते
Kaushambi Lok Sabha Election Result 2019 कौशांबी सीट से भाजपा के विनोद कुमार सोनकर ने 383009 वोट पाकर चुनाव जीत लिया है। सपा के इंद्रजीत सरोज दूसरे स्थान पर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Kaushambi Lok Sabha Election Result 2019: कौशांबी लोकसभा सीट से भाजपा के विनोद कुमार सोनकर ने 383009 वोट पाकर चुनाव जीत लिया है। यहां से सपा के इंद्रजीत सरोज 344287 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे हैं।
वर्ष 2014 में, उत्तर प्रदेश राज्य में, कौशांबी लोकसभा क्षेत्र से विनोद कुमार सोनकर का निर्वाचन हुआ। उन्हें 331724 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने शैलेंद्र कुमार को 42900 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी सपा थी। 2014 में कुल 52.37 प्रतिशत वोट पड़े।
भगवान गौतम बुद्ध नगरीय कौशांबी उत्तर प्रदेश की टॉप- 5 अनुसूचित बाहुल्य लोकसभा सीट में शामिल हैं। चुनाव में अनुसूचित वर्ग के मतदाताओं की अहम भूमिका है। वर्ष 2014 से पहले यह सीट चायल लोकसभा के नाम से जानी जाती थी। वर्ष 1951 में हुए लोकसभा चायल से कांग्रेस प्रत्याशी मसुरिया दीन सांसद बने।
अपने कुशल व्यवहार की वजह से ये जनता के बीच पकड़ बनाए रहे, जिसकी वजह से चार बार कांग्रेस पार्टी से सांसद बने। इसी प्रकार सपा प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार को तीन बार चायल संसदीय क्षेत्र से सांसद बनने का मौका मिला। दो बार सीट भाजपा के खेमे में गई। पहली बार डा. अमृतलाल भारतीय व दूसरी बार विनोद सोनकर सांसद हुए।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप