Kanpur Lok Sabha Election Result 2019: कानपुर सीट से भाजपा के सत्यदेव पचौरी ने कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल को हराया
Kanpur Lok Sabha Election Result 2019 कानपुर सीट से भाजपा के सत्यदेव पचौरी 468937 वोट पाकर चुनाव जीत गए हैं। कांग्रसी नेता श्रीप्रकाश जायसवाल दूसरे स्थान पर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Kanpur Lok Sabha Election Result 2019: कानपुर लोकसभा सीट से भाजपा के सत्यदेव पचौरी 468937 वोट पाकर चुनाव जीत गए हैं। यहां से दिग्गज कांग्रसी नेता श्रीप्रकाश जायसवाल 313003 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं।
वर्ष 2014 में, उत्तर प्रदेश राज्य में, कानपुर लोकसभा क्षेत्र से मुरली मनोहर जोशी का निर्वाचन हुआ। उन्हें 474712 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने श्रीप्रकाश जायसवाल को 222946 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी. 2014 में कुल 51.83 प्रतिशत वोट पड़े।
पांच विधानसभा क्षेत्रों वाली इस संसदीय सीट पर 1991, 1996 और 1998 में हुए चुनाव में बीजेपी जीती। इसके बाद 1999, 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल सांसद चुने गए। जायसवाल दो बार केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे। मोदी लहर में 2014 में डॉ मुरली मनोहर जोशी से चुनाव हारे। क्रांतिकारियों की इस धरती सर्वाधिक बार कांग्रेस के सांसद जीते।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप