Kannauj Lok Sabha Election Result 2019: कन्नौज में डिंपल यादव का किला ढहा, भाजपा के सुब्रत पाठक जीते
Kannauj Lok Sabha Election Result 2019 कन्नौज सीट से भाजपा के सुब्रत पाठक 563087 वोट पाकर चुनाव जीत गए हैं। सपा की डिंपल यादव 550734 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Kannauj Lok Sabha Election Result 2019: कन्नौज लोकसभा सीट से भाजपा के सुब्रत पाठक 563087 वोट पाकर चुनाव जीत गए हैं। यहां से सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव 550734 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रही हैं।
वर्ष 2014 में, उत्तर प्रदेश राज्य में, कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से डिम्पल यादव का निर्वाचन हुआ। उन्हें 489164 वोट मिले। उनकी पार्टी सपा है। उन्होंने सुब्रत पाठक को 19907 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीजेपी थी। 2014 में कुल 61.62 प्रतिशत वोट पड़े।
राजा हर्षवर्धन की नगरी में समाजवादी विचारधारा का झंडा हमेशा बुलंद होता रहा है। इस संसदीय क्षेत्र में 1967 तक रहा कांग्रेस का दबदबा राममनोहर लोहिया ने तोड़ा और लगातार आगे बढ़े। वहीं वर्ष 1999 से अब तक हुए आम चुनाव और उप चुनाव में लगातार सपा जीती।
अखिलेश यादव ने हैट्रिक मारी। उनके मुख्यमंत्री बनने पर जब डिंपल को लड़ाया गया वह निर्विरोध जीती। मोदी लहर में सुब्रत पाठक ने जरूर लड़ाई दिखाई लेकिन हार गई। यहां भाजपा केवल एक बार वर्ष 1998 में जीती।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप