Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: कीर्ति की फिरकी पर पीएन का छक्का, बोले पैरवी पर पहुंचे थे टीम इंडिया में

सांसद पीएन सिंह ने कहा कि कीर्ति आजाद निम्न स्तर की बयानबाजी कर रहे हैं। पान मखाना और मछली मिथिला क्षेत्र की सौगात है। उसका अपमान कर रहे हैं।

By mritunjayEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 09:38 AM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 09:38 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: कीर्ति की फिरकी पर पीएन का छक्का, बोले पैरवी पर पहुंचे थे टीम इंडिया में
Lok Sabha Election 2019: कीर्ति की फिरकी पर पीएन का छक्का, बोले पैरवी पर पहुंचे थे टीम इंडिया में

बोकारो, जेएनएन। कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद के आरोपों पर पलटवार कर धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह ने कहा कि कीर्ति आजाद का विश्वकप की टीम में चयन ही एक घोटाला था। विश्व कप के फाइनल मुकाबले कीर्ति आजाद एक भी विकेट नहीं ले सके और शून्य पर आउट हो गए थे। उनका इंडियन टीम में चयन  योग्यता से नहीं बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री कीर्ति आजाद के प्रभाव में हुआ था। इसकी जांच होनी चाहिए।

loksabha election banner

रांची से लौटते हुए बोकारो में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे पीएन सिंह ने कहा कि कीर्ति जहां खाते हैं वही छेद करते हैं। भाजपा ने उन्हें विधायक से सांसद तक बनाया। उसके नहीं हुए तो दूसरों के क्या होंगे। सांसद ने कहा कि कीर्ति आजाद निम्न स्तर की बयानबाजी कर रहे हैं। पान, मखाना और मछली मिथिला क्षेत्र की सौगात है। उसका अपमान कर रहे हैं। मिथिला की संस्कृति का अपमान कर रहे हैं। पीएन सिंह मिथिला का पान खाता है और उसका रंग जल्दी नहीं छूटता है। इसका छींटा दूर तक जाएगा और निशान लंबे समय तक रहेगा।

कीर्ति झा आजाद के स्थानीय के मुद्दे पर उठाए गए सवाल पर कहा कि हमारा जन्म झारखंड में हुआ है। कॉलेज की यूनियन से लेकर नगर पालिका के वार्ड और सांसद तक का सफर हमने यहां से तय किया है। हमारे झारखंडी होने या नहीं होने के मामले पर सवाल खड़ा करने से पहले उन्हें सोचना होगा। बोले कार्यकर्ता स्वीकार नहीं कर रहा है। वह जनता का वोट मांगना चाहता है। विश्व कप की तरह धनबाद की जनता उन्हें शून्य पर आउट करके भेजेगी। मालूम हो कि कीर्ति ने हाल में कहा था कि पीएन सिंह ने कोई काम नहीं किया बस संसद में पान खाकर बैठे रहते हैं।

 कीर्ति बाबू आप थोड़ा देर हो गएः धनबाद लोकसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक समरेश सिंह के प्रभाव को समझते हुए सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद उनसे मिलने पहुंचे। उनके आवास पर पहुंचकर  अभिवादन किया, लेकिन कीर्ति आजाद को समरेश ङ्क्षसह से निराशा हाथ लगी। समरेश ने कहा कि कीर्ति बाबू आपने तो थोड़ी देर कर दी। हमने अपना आशीर्वाद दूसरे को दे दिया। कीर्ति ने सफाई देते हुए कहा संग्राम सिंह से उनकी बात हुई थी। समरेश के दो टूक जवाब को उनकी दोनों कांग्रेसी बहुओं ने संभालने का प्रयास किया। आधे घंटे तक समरेश ङ्क्षसह के साथ उनकी बात हुई। समरेश सिंह से मदद की अपील करने के बाद वहां से निकल गए। कहा कि पूरा परिवार कांग्रेस में है। यह परिवार हमारे चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मालूम हो कि समरेश सिंह स्वयं धनबाद से चार बार चुनाव लड़ चुके हैं। हर चुनाव में एक लाख से दो लाख के बीच मत मिले। इस बार समरेश सिंह चुनाव मैदान में नहीं है। सांसद पीएन सिंह ने उनसे पहले ही मुलाकात की थी। समरेश  ने उन्हें मदद का भरोसा भी दिया है। अब अचानक से एक ही क्षेत्र के दूसरे प्रत्याशी के सामने आने के बाद समरेश पशोपेश में है। समरेश की बड़ी बहू डॉ. परिंदा व श्वेता भी मौजद थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.