Jharkhand Lok Sabha Election 2019 7th phase: 3सीटों पर सुबह 7बजे से वोटिंग
Jharkhand Lok Sabha Election 2019 7th phase. राजमहल दुमका तथा गोड्डा में रविवार को शाम चार बजे तक वोट पड़ेंगे। संताल में वोटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Lok Sabha Election 2019 7th phase - लोकसभा चुनाव के तहत अंतिम चरण की तीन सीटों राजमहल, दुमका तथा गोड्डा में रविवार को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोट पड़ेंगे। संताल के छह जिलों में शांतिपूर्ण व सुरक्षित मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस कार्य में दो हेलीकाॅप्टर के अलावा 37 हजार पुलिस फोर्स तैनात किए गए हैं। इन तीन सीटों पर मतदान खत्म होने के साथ ही लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाएगा। 23 मई को सभी सीटों पर पड़े मतों की गणना होगी।
- कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान
- पूर्व सीएम शिबू सोरन सहित 42 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर
- पांच महिला, 21 निर्दलीय प्रत्याशियों के भी भाग्य का फैसला
- दो हेलीकाॅप्टर, 37 हजार फोर्स संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
भले ही यह अंतिम चरण का चुनाव है, लेकिन तीनों सीटें काफी खास हैं, क्योंकि इस बार जंग गढ़ बचाने या ढाहने की है। संताल परगना की इन तीनों सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, पूर्व मंत्री प्रदीप यादव, हेमलाल मुर्मू के अलावा वर्तमान सांसद निशिकांत दुबे तथा विजय हांसदा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। तीनों सीटों पर कुल 42 उम्मीदवार हैं, जिनमें पांच महिला तथा 21 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
राजमहल में 14, दुमका में 15 तथा गोड्डा 13 उम्मीदवार हैं। तीनों सीटों पर मतदान में बूथों पर एक-एक बैलेट यूनिट ही लगाई जाएंगी, क्योंकि तीनों सीटों पर 15 या इससे कम उम्मीदवार है। संताल की जिन तीन सीटों पर मतदान होना है उनमें राजमहल तथा दुमका एसटी तथा गोड्डा सामान्य सीट है।
संताल में खूब पड़ते हैं वोट
संताल परगना की इन तीनों सीटों पर पिछले चुनाव में खूब वोट पड़े थे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में धनबाद व गिरिडीह के बाद राजमहल व दुमका में मतदान प्रतिशत बढ़ा था। उम्मीद है कि इस बार भी यहां अधिक से अधिक मतदाता वोट देने अपने घरों से निकलेंगे।
कब पड़े थे कितने वोट
- सीट - 2009 - 2014 - वृद्धि प्रतिशत
- राजमहल 55.21 70.32 15.11
- दुमका 55.13 70.94 15.81
- गोड्डा 56.55 65.98 9.43
फैक्ट फाइल
- कुल मतदाता : 45,64,681
- लगाए गए मतदान कर्मी : 27,536
- संवेदनशील बूथ : 2,466
- अति संवेदनशील बूथ : 1,754
- मॉडल बूथ : 204
- महिलाओं द्वारा संचालित बूथ : 137
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप