Move to Jagran APP

Modi Sarkar 2.0: अर्जुन मुंडा जनजातीय मामलों के मंत्री बने, नकवी करेंगे अल्‍पसंख्‍यकों का कल्‍याण

Popular Tribal Leader Arjun Munda serve as tribal affairs Minister. अर्जुन मुंडा को जनजातीय मामलों का मंत्रालय मिलने पर झारखंड के सीएम रघुवर दास ने बधाई दी है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 31 May 2019 01:18 PM (IST)Updated: Fri, 31 May 2019 04:13 PM (IST)
Modi Sarkar 2.0: अर्जुन मुंडा जनजातीय मामलों के मंत्री बने, नकवी करेंगे अल्‍पसंख्‍यकों का कल्‍याण
Modi Sarkar 2.0: अर्जुन मुंडा जनजातीय मामलों के मंत्री बने, नकवी करेंगे अल्‍पसंख्‍यकों का कल्‍याण

रांची, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की कैबिनेट में अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) को जनजातीय मामलों का मंत्री बनाया गया है। जबकि झारखंड के राज्‍यसभा सदस्‍य मुख्‍तार अब्‍बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi ) को अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण मंत्रालय की जिम्‍मेवारी मिली है। इससे पहले शुक्रवार को मंत्रालयों के बंटवारे की घोषणा कर दी गई।

loksabha election banner

अर्जुन मुंडा को भाजपानीत (BJP led NDA) एनडीए ने जनजातीय बहुल राज्‍य झारखंड (Jharkhand) के आदिवासी सीट खूंटी के सांसद को यह विभाग देकर एक साथ कई मोर्चों को साधने की कोशिश की है। इधर, झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने भी अर्जुन मुंडा को जनजातीय मामलों के मंत्री बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने ट्विटर पर अपने संदेश में मुंडा को बधाई देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व और बतौर मंत्री आपके कार्यकाल में आदिवासी समाज निरंतर आगे बढ़े, यही कामना करता हूं।

अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) लोकप्रिय और प्रभावशाली नेता हैं, जनजातीय समाज (Popular Tribal Leader Arjun Munda)  का तो वे प्रतिनिधित्व करते ही हैं। ऐसे में भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में मुंडा की लोकप्रियता को भुनाने की कोशिश करेगी। इधर, अर्जुन मुंडा ने कहा है कि मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे देश की सेवा का अवसर मिला। प्रधानमंत्री जी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव में जनजातीय सीटों पर एनडीए (NDA) और महागठबंधन (Mahagathbandhan) में कांटे की लड़ाई हुई थी। पांच जनजातीय सीटों में तीन भाजपा के कोटे में गईं तो दो महागठबंधन के। आगे विधानसभा चुनाव है, जाहिर है जनजातीय सीटों पर आगे भी कुछ ऐसे ही आसार बन सकते हैं। मुंडा के जनजातीय मंत्री बनाने से आदिवासी समाज के बीच बड़ा संदेश गया है।

मालूम हो कि अर्जुन मुंडा को जनजातीय मंत्री बनाने का असर अगले कुछ महीनों में झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की 28 जनजातीय सीटों पर देखने को मिल सकता है। गैर आदिवासी सीटों पर तो मुंडा का कुछ हद तक प्रभाव है ही। वहीं, झारखंड से चुनकर राज्यसभा गए मुख्तार अब्बास नकवी को भी अल्‍पसंख्‍यक मंत्रालय दिया गया है। नकवी के मंत्री बनने से राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय के बीच भी सुखद संदेश गया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.