Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: CM रघुवर दास बोले, देश की तरक्‍की के लिए स्थिर सरकार जरूरी

Lok Sabha Election 2019. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुमला के डुमरी और श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) के गोसांईबाग के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 12:40 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 05:09 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: CM रघुवर दास बोले, देश की तरक्‍की के लिए स्थिर सरकार जरूरी
Lok Sabha Election 2019: CM रघुवर दास बोले, देश की तरक्‍की के लिए स्थिर सरकार जरूरी

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा), जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 - पलामू संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी वीडी राम के पक्ष में चुनावी सभा करने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को गुमला के डुमरी और श्रीबंशीधर नगर में जनसभा की। डुमरी के खेल स्टेडियम में मुख्यमंत्री ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान करते हुए हर काम छोड़कर वोट देने का संदेश दिया। उन्‍होंने देश की सुरक्षा और विकास के लिए मजबूत एवं स्थिर सरकार बनाने की अपील की।

prime article banner

डुमरी प्रखंड के खेल स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन भगत के समर्थन में आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने मजबूत एवं स्थिर सरकार बनाने के लिए लोगों से मतदान करने की अपील की। कहा कि मजबूत और स्थिर सरकार ही उरी और पुलवामा में हुए आतंकी हमला का मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार साहसी है, जबकि मनमोहन सिंह की सरकार डरपोक थी।

यूपीए सरकार में आतंकी मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली और अन्य जगहों पर हमला कर चले जाते थे लेकिन मनमोहन सरकार मौनी बाबा बनकर बैठी हुई थी। लेकिन जब आतंकियों ने उरी और पुलवामा में हमला किया तो 56 इंच सीना वाले प्रधानमंत्री ने थल और वायुसेना को पूरी छूट दे दी। सर्जिकल और एयर स्ट्राइक इसका उदाहरण है। अब आतंकवादी हो या विरोधी देश। भारत को आंख नहीं देखा सकते। सुरक्षित देश और सुरक्षित झारखंड मे ही विकास के द्वार खुले हैं । यह क्षेत्र माओवाद से प्रभावित रहा है। उनके नाम पर लेवी की वसूल होती थी, लेकिन हमारी सरकार ने कोबरा और सीआरपीएफ के प्रयास से अमन चैन लाने का काम किया है। अब लोग निर्भिक होकर आया जाया करते हैं। डबल इंजन की सरकार ने अमन चैन कायम किया और विकास की गति को तेज किया। उहोंने कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस की देन है। जबकि मोदी सरकार भ्रष्टाचारियों को सहन नहीं करती है।

भ्रष्टाचार बंद होने के कारण गरीबों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचने लगा है। हमारी सरकार विकास में किसी के साथ भेद भाव नहीं करती। सरकारी योजनाओं का लाभ हिन्दू मुस्लिम सिक्ख और ईसाई सबको मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल विकास का दक्षता बढ़ाकर पलायन को रोकने का प्रयास किया गया है। अब हमारी बेटियों का न तो आर्थिक शोषण होगा न शारीरिक शोषण। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहू बेटियों के इज्जत के लिए शौचालय बनाने के लिए हर घर में किया गया है। किसानों को कर्जदार होने से बचाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना और मुख्यमंत्री किसान आशीर्वाद योजना आरंभ किया गया है।

उन्होंने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन चोर-चोर मौसेरा भाई के कथन को चरितार्थ कर रह है। जेल जाने से बचने के लिए भ्रष्टाचार के आरोपियों ने आपस में गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सीएनटी एसपीटी एक्ट के नाम पर आदिवासियों को गुमराह करने का काम किया है। लेकिन कोई भी बताए कि आदिवासी की जमीन किसकी छीनी गई है उन्होंने कह कि धर्म चाहे जो भी लोग पहले भारतीय है। उन्होंने मुसलमानों से भाजपा से जुड़ने का भी अाह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जानते हैं कि इस क्षेत्र में कुछ लोग समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं जबकि उनकी पार्टी समाज को जोड़ने का काम कर रही है। प्रत्याशी सुदर्शन भगत ने कहा कि उन्हें बचपन का वह दिन याद आता है जब डुमरी आने के लिए पक्की सड़क नहीं थे। नदियों में पुल नहीं था। आने-जाने में कितना कठिनाई होती थी। अब डुमरी को राजमार्ग से जोड़ा जा रहा है। नदियों में पुल पुलिया बनाए जा रहे हैं। आवागमन की सुविधा बढ़ी है।  बाबा टांगीनाथ धाम अने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। लोग आज चैन से सो रहे हैं। उग्रवाद और नक्सलवाद का असर समाप्त हुआ है। उन्होंने लोगों से आशीर्वाद और सहयोग देने की अपील की।

इस सभा को हीरा साहु, हंदु भगत, मुनेश्वर कुमार साहु, जिला भाजपा अध्यक्ष सविन्द्र कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महावीर यादव, महामंत्री जगरनाथ भगत, अनिरूद्ध चौधरी, पवन केसरी, राजेन्द्र जायसवाल, यशवंत सिंह, अवधेश प्रताप शाहदेव, नीरज शर्मा, विधायक शिवशंकर उरांव, पूर्व विधायक प्रो. जितवाहन बड़ाईक, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, भूपन साहु सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.