Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: वोटिंग ट्रेंड से BJP जोश में, महागठबंधन को बताया फेल

Lok Sabha Election 2019. झारखंड की तीन सीटों पर करीब 65 फीसद मतदान से उत्‍साहित भाजपा ने विपक्षी महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव में गठबंधन फेल हो गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 30 Apr 2019 09:47 AM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2019 12:10 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: वोटिंग ट्रेंड से BJP जोश में, महागठबंधन को बताया फेल
Lok Sabha Election 2019: वोटिंग ट्रेंड से BJP जोश में, महागठबंधन को बताया फेल

रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - झारखंड में पहले चरण की तीन सीटों पलामू, लोहरदगा व चतरा में हुए मतदान के वोटिंग ट्रेंड से उत्साहित भाजपा ने तीनों सीटें जीतने का दावा किया है। सोमवार को मतदान समाप्त होने के बाद प्रदेश कार्यालय में मीडिया से मुखातिब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में पहले चरण के लिए हुए चुनाव में भाजपा तीनों सीटें जीतने जा रही है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पार्टी को चतरा, पलामू और लोहरदगा से जो रुझान मिला है, उसके अनुसार पार्टी तीनों सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगी। आदित्य साहू ने कहा की राज्य सरकार ने नक्सलवाद की कमर तोड़ दी है। चुनाव का शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा यह स्पष्ट बता रहा है। पहले जहां लोग वोट नहीं देते थे, आज वहां मतदाताओं की लंबी कतारें लगी थीं।

उन्होंने महागठबंधन पर भी तंज कसा कहा, पूरे प्रदेश में महागठबंधन फेल है। चतरा में राजद और कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़प की भी अनेक खबरें आई हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन झारखंड की सभी 14 सीटों को जीतने जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव भी उपस्थित थे। 

पलामू, चतरा व लोहरदगा में भाजपा की जीत तय है। गठबंधन के उम्मीदवार कहीं मुकाबले में नहीं दिखे। इतनी गर्मी के बावजूद मतदाताओं ने जिस उत्साह से भारी तादात में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान में भाग लिया, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। - लक्ष्मण गिलुवा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा।  

तीनों सीटों पर कमल खिलना तय है। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भीषण गर्मी में भी 63 फीसद से ज्यादा मतदान किया, जो उत्साहवर्धक है। तीनों सीटों पर विपक्ष के प्रत्याशियों की करारी हार होगी। - मंगल पांडेय, झारखंड भाजपा के लोकसभा प्रभारी।  

तीनों सीट पर जीत हासिल करने का कांग्रेस का दावा
प्रदेश कांग्र्रेस अध्यक्ष डा. अजय कुमार ने सोमवार को राज्य में पहले चरण की हुई वोटिंग में तीनों सीट पर जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि तीनों क्षेत्र लोहरदगा, चतरा और पलामू से मिली जानकारी के मुताबिक विपक्षी महागठबंधन के प्रत्याशियों की जीत तय है। भाजपा के खिलाफ यहां गहरा आक्रोश था, जो मतदान के दौरान नजर आया। कांग्र्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशियों को हर जगह कड़े संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। 

राजद ने किया पलामू व चतरा में रिकार्ड वोट से जीत का दावा
राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता कैलाश यादव, महासचिव मनोज पांडेय व मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से दावा किया कि चतरा एवं पलामू लोकसभा की दोनों सीटों पर राजद उम्मीदवार रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे। कहा, निश्चित तौर पर 2019 का लोकसभा चुनाव सत्ता परिवर्तन की ओर जा रहा है। तंज भी कसा कहा, तीनों सीटों पर आज मतदान का प्रतिशत भाजपा के लिए बेहद चिंताजनक है।

राजद ने पलामू, चतरा और लोहरदगा की जनता के प्रति भी आभार जताया है कहा कि तीनो लोकसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित होने के बावजूद भीषण गर्मी में भी जनता ने मतदान कर लोकतांत्रिक धर्म का पालन किया है।

झामुमो ने पीएम को कोसा
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है। सोमवार को तीन संसदीय क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के बाद झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भïट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा की जमीन खिसक चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सारी हदें पार कर रहे हैं। मतदान के दिन जनसभाएं कर उन्होंने गलत परंपरा की शुरुआत की है।

झामुमो ने कहा कि गिरिडीह के जमुआ में सोमवार को उनकी सभा फ्लाप हो गई। जिस मैदान में उनकी सभा हुई उसकी क्षमता 50 हजार है। वह मैदान भी पूरी तरह नहीं भरा। प्रधानमंत्री की हताशा साफ झलक रही थी। 40 मिनट का भाषण उन्होंने 20 मिनट में समाप्त कर दिया। वे पांच मई को चाईबासा आ रहे हैं। छह मई को राज्य में दूसरे चरण का मतदान है। उन्होंने चुनौती दी कि 19 मई के मतदान के पहले वे दुमका में भी सभा करें। उन्हें हकीकत का अंदाज लग जाएगा। झारखंड अब भाजपा को बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.