Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: झारखंड BJP के तीन उम्‍मीदवारों की घोषणा आज

Lok Sabha Election 2019. झारखंड की रांची कोडरमा और चतरा सीट पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्‍याशियों का एलान करेगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 10:53 AM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 11:22 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: झारखंड BJP के तीन उम्‍मीदवारों की घोषणा आज
Lok Sabha Election 2019: झारखंड BJP के तीन उम्‍मीदवारों की घोषणा आज

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Lok Sabha Election 2019 - झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए 10 उम्‍मीदवारों का एलान कर चुकी भारतीय जनता पार्टी सोमवार को बाकी बची तीन सीटों पर प्रत्‍याशियों की घोषणा करेगी। सोमवार को दिल्‍ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान राज्‍य की रांची, कोडरमा और चतरा के उम्‍मीदवारों के नाम का एलान होगा। बता दें कि झारखंड की कुल 14 लोकसभा सीटों में से भाजपा के खाते में 13 और उसकी सहयोगी पार्टी आजसू के हिस्‍से में 1 सीट आई है। गिरिडीह सीट पर आजसू अपना उम्‍मीदवार खड़ा करेगी। संभव है आजसू की ओर से सोमवार को अपने प्रत्‍याशी का एलान कर दिया जाए।

loksabha election banner

इससे पहले बीते दिन रांची के सीटिंग सांसद रामटहल चौधरी के टिकट कटने के अंदेशा को लेकर प्रदेश भाजपा मुख्‍यालय पर उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की थी। प्रदर्शन के दौरान रामटहल चौधरी ने कहा था कि उम्र का बहाना बनाकर टिकट नहीं काटा जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा था कि अभी 1000 कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। टिकट नहीं मिला तो 10 से 20 हजार कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। उन्‍होंने हर हाल में चनाव लड़ने की घोषणा की है।

अब तक झारखंड में भाजपा ने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है। जिन 10 सीटों की घोषणा पार्टी ने की है उनमें नौ ऐसे चेहरे हैं जो पिछले चुनाव में भी भाजपा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इनमें प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा और सुदर्शन भगत समेत भाजपा के सात सांसद हैं। खूंटी में भाजपा ने बड़ा फेरबदल किया है। वरिष्ठ सांसद व लोकसभा के उपाध्यक्ष रहे कडिय़ा मुंडा का टिकट पार्टी ने काट दिया है। उनकी जगह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को खूंटी से उतारा गया है।

रांची, चतरा व कोडरमा पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इन सीटों पर सोमवार को फैसला होने की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा से आठ बार के सांसद और लोकसभा के डिप्टी स्पीकर रह चुके वरिष्ठ सांसद कडिय़ा मुंडा भाजपा का बड़ा चेहरा हैं। उम्रदराज कडिय़ा मुंडा को पद्म भूषण दिए जाने के साथ ही दैनिक जागरण ने यह कयास लगाया था कि भाजपा सक्रिय राजनीति से उनकी सम्मानजनक विदाई की तैयारी कर रही है। भाजपा ने कडिय़ा का विकल्प पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को बनाया है। केंद्रीय चुनाव समिति की शुक्रवार की बैठक में अर्जुन मुंडा भी शामिल थे।

रांची, कोडरमा और चतरा सीट पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। बताया जा रहा है कि इन सभी सीटों पर विकल्प की संभावना बनीं हुई है। बता दें कि झारखंड की कुल 14 सीटों पर एनडीए गठबंधन चुनाव लड़ रहा है, जिनमें 13 पर भाजपा और एक सीट गिरिडीह से आजसू चुनाव लड़ेगी।

भाजपा के टिकट पर कौन- कहां से लड़ रहे चुनाव
खूंटी            अर्जुन मुंडा (एसटी)
सिंहभूम         लक्ष्मण गिलुवा(एसटी)
जमशेदपुर       विद्युत वरण महतो
हजारीबाग        जयंत सिन्हा
लोहरदगा         सुदर्शन भगत (एसटी)
धनबाद          पशुपति नाथ सिंह
पलामू            विष्णु दयाल राम (एससी)
गोड्डा         निशिकांत दुबे
दुमका         सुनील सोरेन (एसटी)
राजमहल      हेमलाल मुर्मू (एसटी)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.