Move to Jagran APP

Janjgir Champa Lok Sabha Election Result 2019 Live: जांजगीर चंपा में गुहाराम अजगल्ले ने मारी बाजी

Janjgir Champa Lok Sabha Election Result 2019 Live छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर चंपा संसदीय क्षेत्र से गुहाराम अजगल्ले ने 572790 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की है।

By Gaurav TiwariEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 12:13 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 01:48 PM (IST)
Janjgir Champa Lok Sabha Election Result 2019 Live: जांजगीर चंपा में गुहाराम अजगल्ले ने मारी बाजी
Janjgir Champa Lok Sabha Election Result 2019 Live: जांजगीर चंपा में गुहाराम अजगल्ले ने मारी बाजी

नई दिल्ली, जेएनएन। Janjgir Champa Lok Sabha Election Result 2019 Live: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चंपा से भारतीय जनता पार्टी के गुहाराम अजगल्ले ने 572790 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की है। 

loksabha election banner
छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर चंपा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी के गुहाराम अजगले, कांग्रेस के रवि भारद्वाज और बीएसपी के डी रत्नाकर मैदान में हैं।

वर्ष 2014 में छत्‍तीसगढ़ राज्य में जांजगीर चंपा लोकसभा क्षेत्र से कमला देवी पटले का निर्वाचन हुआ। उन्हें 518909 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने प्रेम चंद्र जायसी को 174961 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 61.54 प्रतिशत वोट पड़े।

जांजगीर-चाम्पा जिले के 6 विधानसभा क्षेत्र और बलौदाबाजार-भाठापारा के दो विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र अस्तित्व में आया है। महानदी के इस पार जिले के छह विधानसभा क्षेत्र पामगढ़, जांजगीर, अकलतरा, सक्ती, जैजैपुर और चंद्रपुर तथा नदी उस पार कसडोल और बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर यह लोकसभा क्षेत्र बना है। यहां स्व. मिनीमाता भी सांसद रह चुकी है।

ज्यादातर अवसरों पर इस लोकसभा में क्षेत्र के बाहर के नेताओं का वजूद रहा है। कांग्रेस के प्रभात मिश्रा, बीजेपी के मनहरण लाल पाण्डेय, दिलीप सिंह जूदेव, कांग्रेस के भवानी लाल वर्मा यहां से सांसद रहे। पिछले 10 साल से यहां भाजपा की श्रीमती कमला देवी पाटले सांसद हैं। यह अनुसूचित जाति वर्ग के लिए प्रदेश की एक मात्र आरक्षित सीट है। इसके चलते इस वर्ग के प्रदेश भर के बड़े नेताओं की नजर इस सीट पर रहती है। यह हरिजन बाहुल्‍य क्षेत्र है और इसके दायरे में कुल आठ विधानसभा क्षेत्र हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.