नई दिल्ली, जेएनएन। Jalandhar Lok Sabha Election Result 2019 Live: जालंधर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी संतोख सिंह चौधरी लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अकाली दल बादल के चरणजीत सिंह अटवाल को 19,515 वोटों से शिकस्त दी है। चौधरी ने 385712 और अटवाल ने 3,65,934 वोट हासिल किए। बहुजन समाज पार्टी के बलविंदर कुमार 2,04,712 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। आप के प्रत्याशी पूर्व जस्टिस जोरा सिंह को मात्र 25,382 वोटों से संतोष करना पड़ा।
वर्ष 2014 में, पंजाब राज्य में, जालंधर लोकसभा क्षेत्र से संतोख सिंह चौधरी का निर्वाचन हुआ. उन्हें 380479 वोट मिले. उनकी पार्टी कांग्रेस है. उन्होंने पवन कुमार टीनू को 70981 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी शिअद थी. 2014 में कुल 67.08 प्रतिशत वोट पड़े.
जालंधर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पंजाब के 13 संसदीय क्षेत्रों में से एक है। इस क्षेत्र का नाम महाभारत काल के एक राक्षस के नाम पर रखा माना जाता है। इस क्षेत्र के किले यहां की ऐतिहासिकता को बयान करते हैं। पर्यटकों के लिए यहां कई मंदिर, गुरूद्वारे, और संग्रहालय हैं। इस क्षेत्र में चमड़े और खेल के सामान का उत्पादन बड़ी मात्रा में किया जाता है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO